एक्सप्लोरर

#ModionABP: 5 राज्यों में हार पर बोले पीएम मोदी- पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया, मोदी लहर बरकरार

पीएम मोदी ने कहा, ''राजस्थान और मध्य प्रदेश में त्रिशंकु विधानसभा बनी है.'' उन्होंने कहा, ''अगर मोदी मैजिक खत्म हुआ है तो मतलब लोग मान रहे हैं कि मोदी मैजिक था.''

PM Narendra Modi Interview: नए साल के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई को इंटरव्यू दिया है. इस दौरान पीएम मोदी ने हाल ही में पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में मिली हार पर कहा है सिर्फ हार या जीत मापदंड नहीं होता है. पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया है.

पीएम मोदी ने कहा, ''राजस्थान और मध्य प्रदेश में त्रिशंकु विधानसभा बनी है.'' उन्होंने कहा, ''अगर मोदी मैजिक खत्म हुआ है तो मतलब लोग मान रहे हैं कि मोदी मैजिक था.'' पीएम ने आगे कहा, ''लहर सिर्फ जनता की आस्था और आकांक्षा की होती है.''

पीएम मोदी ने कहा, ''बीजेपी मोदी या अमित शाह से नहीं बल्कि पोलिंग बूथ से बनी है. राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में भी लोगों का प्यार बीजेपी को मिला है.''

पीएम मोदी ने कहा, ''2019 में गठबंधन पर बड़ी बड़ी बातें की जा रही हैं. विपक्ष सीटों का हिसाब नहीं करेगा तो गठबंधन कैसे बनेगा.'' पीएम मोदी ने कहा कि साल 2019 का चुनाव जनता बनाम गठबंधन होगा. मोदी जनता के प्यार और आशीर्वाद की अभिव्यक्ति हैं.

राम मंदिर पर पीएम मोदी ने क्या कहा है?

पीएम मोदी ने कहा है, ''राम मंदिर को लेकर जब तक कानूनी प्रक्रिया चल रही है तब तक अध्यादेश लाने का विचार नहीं है.'' उन्होंने कहा, ''कानूनी प्रक्रिया इसलिए धीमी है, क्योंकि वहां कांग्रेस के वकील हैं. जो सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई में रुकावट पैदा कर रहे हैं.'' पीएम मोदी ने कहा है, ''हमने बीजेपी के घोषणापत्र में कह रखा है कि राम मंदिर का फैसला संविधान के दायरे में ही होगा. राम मंदिर बीजेपी के लिए भावनात्मक मुद्दा है.'' उन्होंने कहा, ''कांग्रेस को इस मुद्दे पर रोड़े नहीं अटकाने चाहिए और कानूनी प्रक्रिया को अपनी तरह से आगे बढ़ने देना चाहिए.'' पीएम मोदी ने कहा, ''हाल ही में राष्ट्रीय स्वयं सेवक जैसी संस्थाओं की तरफ से जल्द राम मंदिर बनवाने की मांग उठी हैं.''

पाकिस्तान पर क्या बोले पीएम मोदी?

पाकिस्तान पर पूछे गए सवाल के जवाब में पीएम मोदी ने कहा, ''एक लड़ाई से पाकिस्तान नहीं सुधरेगा. पाकिस्तान को सुधरने में वक्त लगेगा.'' उन्होंने कहा, ''सर्जिकल स्ट्रइक पर फैसला जोखिम भरा था.  हमारी पहली चिंता सैनिकों की सुरक्षा थी और हमेशा रहेगी.''

नोटबंदी पर क्या बोले पीएम मोदी?

पीएम मोदी ने कहा है कि नोटबंदी लोगों के लिए झटका नहीं थी. नोटबंदी के लिए पूरे देश को पहले ही आगाह कर दिया गया था. पीएम मोदी ने कहा, ''काले धन पर देश को एक साल पहले अलर्ट कर दिया गया था.''

यह भी पढ़ें-

वीडियो देखें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget