एक्सप्लोरर

LIVE: पीएम मोदी ने जनकपुर-अयोध्या बस सेवा को दिखाई हरी झंडी, कहा- नेपाल के बिना भारत अधूरा

PM Modi, PM Modi Nepal Visit: यह पहला मौका है जब भारत का कोई पीएम काठमांडू से नहीं बल्कि जनकपुर से अपने नेपाल दौरे की शुरुआत करेगा. देवी सीता के मायके और ससुराल के बीच इस बस सेवा को भारत-नेपाल के रोटी-बेटी वाले रिश्तों की नई मुहर माना जा रहा है.

नई दिल्ली: दो दिन के बाहद खास दौरे के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेपाल पहुंच गए हैं. प्रधानमंत्री सुबह 10 बजे के करीब जनकपुर पहुंचे, यह पहला मौका है जब कोई भारतीय प्रधानमंत्री अपने दौरे की शुरुआत काठमांडू के बजाए जनकपुर से कर रहा है. प्रधानमंत्री ने आज जनकपुर से अयोध्या के बीच बस सेवा को हरी झंडी दिखाई. जनकपुर को माता सीता का मायका भी माना जाता है, इसलिए ये बस माता सीता के मायके से उनके ससुराल के बीच चलेगी.

LIVE UPDATES:

1:27 PM: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ''हमने भारत में एक बहुत बड़ा संकल्प लिया है. ये संकल्प न्यू इंडिया का है. 2022 को तक सवा सौ करोड़ हिन्दुस्तानियों ने न्यू इंडिया बनाने का लक्ष्य रखा है. हम एक नए भारत का निर्माण कर रहे हैं, जहां बच्चों को पढ़ाई, युवाओं को कमाई और बुजुर्गों को दवाई मिले''

01.23 PM: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,  ''युद्ध से बुद्ध तक के सार्थक परिवर्तन के लिए नेपाल को बहुत बधाई देता हूं. मैं आपकी आंखों में नेपाल के लिए सपने देख रहा हूं. नेपाल की समृद्धि और खुशहाली की कामना भारत हमेशा से करता आया है. प्रधानमंत्री ओली को भी उनके इस विजन को पूरा करने के लिए मैं शुभकामनाएं देता हूं.''

01.21 PM: प्रधानमंत्री ने कहा,  ''विकास की पहली शर्त होती है लोकतंत्र, मुझे खुशी है आप लोकतंत्र को मजबूत कर रहे हैं. अपने विकास के लिए आपने एक सरकार को जनादेश दिया है. एक साल में तीन स्तर पर चुनाव कराने के लिए आपको बधाई देता हूं.''

1:18 PM: प्रधानमंत्री ने कहा, ''भारत और नेपाल की मित्रता कैसी रही है, इसको रामचरितमानस की इन चौपाइयों के माध्यम से समझा जा सकता है. जे न मित्र दुख होहिं दुखारी. तिन्हहि बिलोकत पातक भारी.. निज दुख गिरि सम रज करि जाना. मित्रक दुख रज मेरु समाना..''

01.17 PM: प्रधानमंत्री ने कहा,  ''नेपाल के विकास में ही क्षेत्रीय विकास छुपा हुआ है. नेपाल और भारत का संबंध अजर-अमर है. हमने मुश्किल घड़ी में एक दूसरे का साथ दिया है. नेपाल हमारी 'पड़ोसी पहले' नीति में सबसे आगे आता है.''

1:13 PM: प्रधानमंत्री ने कहा, ''नेपाल ने सिखाया बेटियों का सम्मान कैसे किया जाता है. बेटियों के सम्मान की ये सीख आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है. मिथिला पेंटिंग की कला, आज पूरे विश्व में प्रसिद्द हैं. इस कला में भी हमें प्रकृति की, पर्यावरण की चेतना देखने को मिलती है.''

01.10 PM: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ''जनकपुर धाम आकर ऐसा नहीं रगा कि मैं किसी दूसरी जगह पर पहुंच गया हूं. सब कुछ अपने जैसा है, सबकोई अपने जैसा है. नेपाल आध्यात्म और दर्शन का केंद्र रहा है."

01.09 PM: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ''भारत नेपाल संबंध किसी परिभाषा से नहीं बल्कि भाषा से बंधे हैं. ये भाषा आस्था की है, ये भाषा अपनेपन की है, ये भाषा रोटी की है और ये भाषा बेटी की है.''

01.08 PM: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ''ये बंधन है राम-सीता का. बुद्ध का, महावीर का. यही बंधन रामेश्वरम् में रहने वाले को खींच कर पशुपतिनाथ ले आता है. यही बंधन लुंबनी में रहने वाले को बोधगया ले जाता है. और यही बंधन, यही आस्था, यही स्नेह, आज मुझे जनकपुर ले आया है.''

01.06 PM: नेपाल के जनकपुर में नागरिक अभिनंदन समारोह में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ''मैं तीर्थ यात्री के तौर पर जनकपुर आया हूं. जनकपुर आने में देरी के लिए माफी मांगता हूं. यह मां जानकी का धाम है, जिसके बिना अयोध्या अधूरी है. नेपाल के बिना भारत की आस्था अधूरी है. नेपाल के बिना भारत का विश्वास अधूरा है. नेपाल के बिना हमारे धाम भी अधूरे हैं और हमारे नाम भी अधूरे हैं.''

11:53 AM: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनकपुर से अयोध्या के बीच बस सेवा को हरी झंडी दिखाई. बस कल गोरखपुर पहुंचेगी जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसकी अगवानी करेंगे.

11.36 AM: प्रधानमंत्री ने कहा, ''जबकि सारी दुनिया में पर्यटन तेज गति से विकसित हो रहा है. सबसे ज्यादा ग्रोथ भी आज टूरिज्म की ही है. ऐसे में रामायण सर्किट दोनों देशों के करोड़ों लोगों के लिए यात्रा की बहुत बड़ी मिसाल है. दोनों देश आज मिलकर रामायण सर्किट के भ्रमण के लिए आगे की योजना के लिए बस सेवा शुरू कर रहे हैं.''

11.34 AM: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ''नेपाल ने जो सम्मान दिया है, ये हमारी हजारों वर्ष की परंपरा का सम्मान है. यह सवा सौ करोड़ हिंदुस्तानियों का सम्मान है.''

11.30 AM: जनकपुर के सीतामाता मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ''स्वागत सम्मान के लिए नेपाल सरकार और प्रधानमंत्री ओली का धन्यवाद. मेरा सौभाग्य है कि एकादशी के दिन मंदिर आने का अवसर मिला.''

11.09 AM: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जानकी माता मंदिर में मंत्रोच्चार और घंटी की आवाजों के बीच पूजा की. मंदिर से पुजारी ने प्रधानमंत्री को माला पहनाई, तिलक लगाया और पगड़ी पहनायी. पूजा बाद प्रधानमंत्री मोदी मंदिर परिसर में भ्रमण कर रहे हैं. प्रधानमंत्री ने मंदिर में पिचले 56 सालों से 24 घंटे सीता राम का जाप रहे लोगों के साथ मंजीरा भी बजाया.

11.02 AM: प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी जनकपुर में सीता मंदिर पहुंचे. नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और तमाम गणमान्य लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया. प्रधानमंत्री बनने के बाद केपी शर्मा ओली भी पहली बार जनकपुर आए हैं. पीएम मोदी की यात्रा के महत्व को इसी बात से समझा जा सकता है कि आज नेपाल में यात्रा के मद्देनजर सरकारी छुट्टी का एलान किया गया है.

10.22 AM: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेपाल पहुंच गए हैं. आज एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नेपाल के जनकपुर से अयोध्या तक बस सेवा की शुरुआत करेंगे. आज इस बस से 30 यात्री रवाना होंगे.

07.48 AM: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के नेपाल दौरे के लिए रवाना हो गए हैं. प्रधानमंत्री 10बजे के करीब जनकपुर पहुंचेंगे.

आज दो दिन की नेपाल यात्रा पर जाएंगे पीएम मोदी, यहां पढें दौरे से जुड़ी पूरी जानकारी

जनकपुर में पीएम मोदी का मिनट टू मिनट कार्यक्रम

  • पीएम मोदी सुबह 10 बजे जनकपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे
  • 10.20 बजे जानकी मंदिर पहुंचेंगे पीएम मोदी
  • मंदिर दर्शन के साथ रामायण सर्किट लॉन्च करेंगे
  • जनकपुर-अयोध्या बस को हरी झंडी दिखाएंगे
  • सुबह 11.10 बजे बारह बीघा मैदान पहुंचेंगे जहां अभिनंदन समारोह होगा
  • दोपहर 12.30 बजे जनकपुर एयरपोर्ट से काठमांडू जाएंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में बदलने वाला है मौसम, 63 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम, 63 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
Embed widget