एक्सप्लोरर

मोदी सरकार ने कैबिनेट कमेटियों का किया गठन, सभी 8 कमेटियों में अमित शाह को जगह, देखें पूरी लिस्ट

निवेश और वृद्धि पर मंत्रिमंडल की समिति में गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और रेल, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल सदस्य होंगे.

नई दिल्लीः दूसरी बार सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 कैबिनेट कमेटियों का गठन किया है. इनमें खास बात है कि सरकार ने आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए निवेश और विकास पर और बेरोजगारी से निपटने के लिए रोजगार और कौशल विकास पर कमेटियों गठित की है. ऐसा संभवत: पहली बार है जब इन दोनों मुद्दों पर मंत्रिमंडल की समितियों का गठन किया गया हो. सभी कमेटियों में गृह मंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह दो कमेटियों में हैं.

गुरुवार को जिन समितियों की घोषणा की गई उनमें मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) भी शामिल है जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री करेंगे और शाह दूसरे सदस्य के तौर पर शामिल हैं. सुरक्षा पर भी समिति का गठन किया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समिति के अध्यक्ष होंगे और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इसके सदस्य बनाए गए हैं.

अप्वाइंटमेंट कमेटी ऑफ द कैबिनेट मेंबर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह.

कैबिनेट कमेटी ऑन अकोमडेशन

गृह मंत्री अमित शाह, रोड ट्रांसपोर्ट हाईवे मंत्री नितिन गडकरी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और रेल मंत्री पीयूष गोयल के पास रहेगा. इसके अलावा इस कमेटी में विशेष तौर पर जितेंद्र सिंह और शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी को भी शामिल किया गया है.

कैबिनेट कमेटी ऑन इकोनॉमिक अफेयर्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, डीवी सदानंद गौड़, निर्मला सीतारमण, नरेंद्र सिंह तोमर, रवि शंकर प्रसाद, हरसिमरत कौर बादल, डॉ एस जयशंकर, पीयूष गोयल और धर्मेंद्र प्रधान हैं.

कैबिनेट कमेटी ऑन पार्लियामेंट अफेयर्स

इस कमेटी में अमित शाह, निर्मला सीतारमण, रामविलास पासवान, नरेंद्र सिंह तोमर, रविशंकर प्रसाद, थावर चंद गहलोत, प्रकाश जावड़ेकर और प्रहलाद जोशी को जगह दिया गया है. कमेटी में विशेष तौर पर अर्जुन राम मेघवाल और वी मुरलीधरन को भी शामिल किया गया है.

कैबिनेट कमेटी ऑन पॉलिटिकल अफेयर्स

कैबिनेट कमेटी ऑन पॉलिटिकल अफेयर्स में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण, रामविलास पासवान, नरेंद्र सिंह तोमर, रविशंकर प्रसाद, हरसिमरत कौर बादल, डॉ हर्षवर्धन, पीयूष गोयल, अरविंद सावंत और प्रहलाद जोशी को शामिल किया गया है.

कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी

कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी में पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और विदेश मंत्री एस जयशंकर हैं.

कैबिनेट कमेटी ऑन इनवेस्टमेंट एण्ड ग्रोथ

कैबिनेट कमेटी ऑन इनवेस्टमेंट एण्ड ग्रोथ में पीएम मोदी के अलावा जिन मंत्रियों को जगह दी गई है उनमें अमित शाह, नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण और पीयूष गोयल शामिल हैं.

कैबिनेट कमेटी ऑन इम्पलॉयमेंट एण्ड स्किल डेवलेपमेंट

पीएम मोदी की हत्वकांक्षी योजना और रोजगार दिलाने के लिए बनाई गई कमेटी में कैबिनेट कमेटी ऑन इम्पलॉयमेंट एण्ड स्किल डेवलेपमेंट में प्रधानमंत्री के अलावा अमित शाह, निर्मला सीतारमण, नरेंद्र सिंह तोमर, पीयूष गोयल, रमेश पोखरियाल, धर्मेंद्र प्रधान, महेंद्र नाथ पांडे, संतोष कुमार गंगवार और हरदीप सिंह पुरी हैं. इसमें खास तौर पर नितिन गडकरी, हरसिमरत कौर बादल, स्मृति ईरानी और प्रहलाद सिंह पटेल को शामिल किया गया है.

नए सांसदों को लुटियन जोन में बंगले की ख्वाहिश, किसे मिलेगा और किसे नहीं जल्द होगा फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, कल एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, कल एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
‘सत्य-सत्याग्रह से डरती मोदी सरकार’, राहुल गांधी का तीखा हमला
‘सत्य-सत्याग्रह से डरती मोदी सरकार’, राहुल गांधी का तीखा हमला

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
CJP से किया वादा तोड़ा? सरकार के इस कदम पर भड़के आशुतोष रांका
CJP से किया वादा तोड़ा? सरकार के इस कदम पर भड़के आशुतोष रांका
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
Embed widget