एक्सप्लोरर

केंद्र ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले 10 पुलिस थानों की घोषणा की, इस राज्य का थाना है शीर्ष पर

सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले थानों की शीर्ष 10 लिस्ट में उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद का कांठ थाना भी है.

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को बताया कि मणिपुर के थौबल जिले में नोंगपोसेक्‍मी को सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले थाने के तौर पर चुना गया है. इसके बाद तमिलनाडु के सलेम सिटी में एडब्‍ल्‍यूपीसी- सुरामंगलम थाना और अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग खारसांग थाने को चुना गया है .

देखें लिस्ट

वर्ष 2020 के लिए देश के 16671 थानों में से 10 शीर्ष पुलिस थाने चुने गए हैं. शीर्ष पुलिस थानों में इसके बाद क्रमवार छत्तीसगढ़ में सूरजपुर झिलमिल (भैया थाना), गोवा में संगुइम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कालीघाट, सिक्किम में पूर्वी पाकयोंग, उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में कांठ, दादर और नगर हवेली में खानवेल और तेलंगाना के करीमनगर जिले का जम्मीकुंटा टाउन थाना शामिल हैं .

गृह मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया, ‘‘केंद्र सरकार प्रतिवर्ष देश में बेहतर प्रदर्शन करने वाले पुलिस थानों का चयन करती है ताकि उनके काम-काज को प्रभावी बनाने की दिशा में प्रोत्‍साहित कर उनके बीच स्‍वस्‍थ प्रतिस्‍पर्धा विकसित की जा सके. ’’

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के कच्‍छ में वर्ष 2015 में पुलिस महानिदेशकों की बैठक को संबोधित करते हुए जो निर्देश दिए थे, यह उन्‍हीं के अनुरूप है. प्रधानमंत्री ने कहा था कि पुलिस थानों के चयन के लिए उपयुक्‍त मानकों को बनाया जाना चाहिए और लोगों से थानों के बारे में प्राप्‍त प्रतिक्रि‍या के आधार पर उनके प्रदर्शन का आकलन किया जाए.

डीजीपी और आईजीपी के 55 वें वार्षिक सम्मेलन के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले 10 पुलिस थानों के नामों की घोषणा की गयी. कोरोना वायरस महामारी के बीच पहली बार इस सम्मेलन का आयोजन डिजिटल तरीके से किया जा रहा है.

बयान के मुताबिक, गृह मंत्रालय ने इस वर्ष चुनौतीपूर्ण स्थितियों के बीच सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले पुलिस थानों के लिए सर्वेक्षण किया था. कोरोना महामारी की वजह से आवागमन संबंधी विभिन्‍न प्रतिबंधों के मद्देनजर सुदूरवर्ती क्षेत्रों में स्थित पुलिस थानों तक पहुंच पाना काफी कठिन कार्य रहा है. सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप ही यह सर्वेक्षण करवाया गया.

केन्‍द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ‘‘देश के हजारों पुलिस थानों में से जिन थानों का चयन किया गया है, वे छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में हैं. जिन थानों को शीर्ष 10 थानों की श्रेणी में रखा गया है यह बात उनके लिए भी सत्‍य है. यह दर्शाता है कि संसाधनों की उपलब्‍धता एक अहम कारक है, लेकिन सबसे अधिक अहम बात हमारे पुलिस जवानों की प्रतिबद्धता और उनकी ईमानदारी है जिसकी वजह से वे अपराध की रोकथाम कर देश के प्रति सेवा करते हैं. ’’

ये है आधार

देश के 16,671 पुलिस थानों में से आंकड़ों के विश्‍लेषण, प्रत्‍यक्ष अवलोकन और जनता से मिली प्रतिक्रिया के आधार पर 10 शीर्ष थानों का चयन किया गया.

रैकिंग के लिए सम्‍पत्ति संबंधी अपराध,महिलाओं के प्रति अपराध, समाज के कमजोर वर्गों के प्रति अपराध जैसे मामलों में प्रदर्शन के आधार पर थानों के नामों की अंतिम सूची बनाने की शुरुआत की गयी.

गृह मंत्रालय ने कहा कि प्रत्‍येक राज्‍य में सबसे बेहतर पुलिस थानों की सूची बनाने के बाद रैंकिंग प्रक्रिया आरंभ की गई. सभी राज्‍यों और दिल्‍ली से दो थानों का चयन, प्रत्‍येक केंद्र शासित प्रदेश से एक थाने का चयन किया गया. रैंकिंग प्रक्रिया के अगले चरण के लिए 75 पुलिस थानों को चुना गया.

अंतिम चरण में, सेवा वितरण के मानकों का मूल्यांकन करने और पुलिस व्यवस्था में सुधार की तकनीकों की पहचान करने के लिए 19 मापदंडों की पहचान की गई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ख्वाजा आसिफ मानसिक रूप से दिवालिया', पाकिस्तान के रक्षामंत्री ने PM मोदी पर किया कमेंट तो भारत ने दिया करारा जवाब
'ख्वाजा आसिफ मानसिक रूप से दिवालिया', पाक रक्षामंत्री ने PM मोदी पर किया कमेंट तो भारत ने दिया करारा जवाब
Karnataka News : SIR ड्यूटी ने ली 26 साल की अफसर की जान? रातभर काम, सुबह हादसा... गुस्से में उतरे कर्मचारी
SIR ड्यूटी ने ली 26 साल की अफसर की जान? रातभर काम, सुबह हादसा... गुस्से में उतरे कर्मचारी
TMC crisis: TMC हेडक्वार्टर पर किसका दावा? कब्जे को लेकर ममता-रिताब्रता गुट आए आमने-सामने
TMC हेडक्वार्टर पर किसका दावा? कब्जे को लेकर ममता-रिताब्रता गुट आए आमने-सामने
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में RSS प्रमुख मोहन भागवत की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'दत्तात्रेय होसबाले ने जो...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में RSS चीफ मोहन भागवत की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'दत्तात्रेय ने जो कहा...'

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😳Raj-Naira की मेहंदी में Aarambhi का डांस, Dhruv पर टिकी Avantika की तिरछी नज़र! #sbs
Rajkumar Hirani की Pritam and Pedro है साइबर क्राइम पर दमदार सीरीज
E20 Petrol पर सरकार की बड़ी सफाई! क्या Supreme Court में E20 को Experiment कहा गया था? #autolive
Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
बांकीपुर उपचुनाव से पहले महागठबंधन में घमासान, प्रशांत किशोर पर कांग्रेस-RJD आमने-सामने
बिहार: बांकीपुर उपचुनाव से पहले महागठबंधन में घमासान, प्रशांत किशोर पर कांग्रेस-RJD आमने-सामने
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, अब शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
Healthy Relationship Tips: विदेशों में क्यों बढ़ रहा अलग सोने का चलन, प्यार बढ़ाने और नींद के लिए यह तरीका कितना कारगर?
विदेशों में क्यों बढ़ रहा अलग सोने का चलन, प्यार बढ़ाने और नींद के लिए यह तरीका कितना कारगर?
जैविक खेती के लिए सरकार दे रही मोटा पैसा, इस योजना में किया आवेदन तो हो जाएगी चांदी
जैविक खेती के लिए सरकार दे रही मोटा पैसा, इस योजना में किया आवेदन तो हो जाएगी चांदी
Embed widget