एक्सप्लोरर

सिंगल यूज प्लास्टिक का विकल्प खोजने में जुटी मोदी सरकार , रामविलास पासवान ने बुलाई बैठक

खाद्य और उपभोक्ता मामलों के मंत्री रामविलास पासवान ने 9 सितंबर को एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है. इस बैठक में देश के प्रमुख प्लास्टिक उत्पाद निर्माताओं को भी बुलाया गया है ताकि उनका फीडबैक लिया जा सके.

नई दिल्ली: देश में सिंगल युज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर धीरे धीरे सभी मंत्रालय अमल करने लगे हैं. पीएमओ और खाद्य मंत्रालय समेत कुछ अन्य मंत्रालयों में इस तरह के प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगा दिया है. सिंगल युज प्लास्टिक का एक आम इस्तेमाल पानी की बोतल के लिए होता है. अब खाद्य और उपभोक्ता मंत्रालय पानी के सिंगल युज प्लास्टिक बोतल का विकल्प तलाशने में जुट गया है. ख़बर ये भी है कि 11 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिंगल यूज प्लास्टिक के ख़िलाफ़ एक अभियान की शुरुआत कर सकते हैं.

सोमवार को बुलाई गई बैठक

खाद्य और उपभोक्ता मामलों के मंत्री रामविलास पासवान ने 9 सितंबर को एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है. बैठक में एक बार इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक उत्पादों के विकल्पों पर चर्चा की जाएगी. बैठक में उपभोक्ता मामले विभाग वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) के वरिष्ठ अधिकारी भी शरीक होंगे. अहम बात ये है कि बैठक में देश के प्रमुख प्लास्टिक उत्पाद निर्माताओं को भी बुलाया गया है ताकि उनका फीडबैक लिया जा सके. बैठक में सेंट्रल इंस्‍टीट्यूट ऑफ प्‍लास्टिक इंजीनियरिंग एंड टेक्‍नोलॉजी (CIPET) के प्रतिनिधि और इससे जुड़े अन्य विशेषज्ञ भी शामिल होंगे.

पानी की बोतल और अन्य सिंगल यूज प्लास्टिक के विकल्पों पर विचार

सूत्रों के मुताबिक़ बैठक में रोज़ाना काम में आने वाली पानी और सोडा की बोतल , प्लास्टिक बैग , कॉफी बनाने के लिए उपयोग की जाने वाली प्लास्टिक की पाइप और प्लास्टिक की स्ट्रॉ के विकल्पों पर विचार किया जाएगा. मंत्रालय के एक अधिकारी ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि सरकार प्लास्टिक निर्माताओं से जानना चाहती है कि अगर फिलहाल प्रचलित सिंगल यूज प्लास्टिक को बंद किया जाए तो उसकी जगह कैसे लोगों तक ज़रूरी चीजें पहुंचाई जा सकेंगी और उसका ख़र्च क्या आएगा. इस बैठक सिंगल यूज प्लास्टिक की परिभाषा और मापदण्ड निर्धारित किए जाने की संभावना है.

मोदी सरकार-2 के 100 दिन: प्रकाश जावड़ेकर बोले- अनुच्छेद 370-तीन तलाक सबसे अहम और साहसिक फैसले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
टल गई NEET पेपर लीक केस की पहली फास्ट ट्रैक सुनवाई, जानें क्यों
टल गई NEET पेपर लीक केस की पहली फास्ट ट्रैक सुनवाई, जानें क्यों
जहाज पर भारतीय की मौत से 'एक्शन' में सरकार, यूक्रेन का राजदूत तलब
जहाज पर भारतीय की मौत से 'एक्शन' में सरकार, यूक्रेन का राजदूत तलब
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 

Embed widget