एक्सप्लोरर

दिल्लीः मोदी सरकार ने मानी किसानों की 5 मांगें, फिलहाल खत्म हुआ प्रदर्शन

किसानों ने दिल्ली कूच 11 सितंबर को सहारनपुर से शुरू किया था. शुक्रवार को नोएडा पहुंचने पर उन्होंने सरकार के प्रतिनिधियों से बातचीत की लेकिन मसले का कोई समाधान नहीं निकला.

नोएडा: अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों की 5 मांगे सरकार ने मान ली है. भारतीय किसान संगठन के अध्यक्ष पूरन सिंह ने इस बात की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि किसानों की 15 मांगों में से सरकार ने 5 मांगें मान ली है. उन्होंने कहा कि अभी इसे पूरी तरह से खत्म नहीं किया गया है तात्कालिक तौर पर रोका गया है. उन्होंने बताया कि हमलोग अगले 10 दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे और अपनी बाकी की मांगों को रखेंगे.

बता दें कि ये किसान गन्ने की बकाया राशि का भुगतान, कर्ज माफी एवं सस्ती बिजली आदि मांगों को लेकर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के किसान घाट की ओर कूच कर रहे थे. इन किसानों को दिल्ली यूपी सीमा पर रोक दिया गया.

किसान घाट जाना चाहते थे किसान

हालांकि, उनके शिष्टमंडल को कृषि भवन में अधिकारियों से बातचीत करने की अनुमति दी गयी. उत्तर प्रदेश के अधिकारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या नौ एवं 24 पर बैरिकेड लगा कर उन्हें दिल्ली जाने से रोक दिया.

दिल्लीः मोदी सरकार ने मानी किसानों की 5 मांगें, फिलहाल खत्म हुआ प्रदर्शन

रोकने के बाद भारतीय किसान संगठन के बैनर तले प्रदर्शन कर रहे किसान सड़कों पर ही बैठ गए. बड़ी तादाद में केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों, सुरक्षा कर्मियों और दमकल विभाग के कर्मियों को मौके पर तैनात किया गया था.

किसानों ने दिल्ली कूच 11 सितंबर को सहारनपुर से शुरू किया था. शुक्रवार को नोएडा पहुंचने पर उन्होंने सरकार के प्रतिनिधियों से बातचीत की लेकिन मसले का कोई समाधान नहीं निकला. इसके बाद वे लोग किसान घाट जाना चाहते थे.

स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने की मांग

किसानों के प्रदर्शन के कारण गाजीपुर सीमा स्थित यूपी गेट से निजामुद्दीन की तरफ यातायात बाधित हुआ. दिल्ली पुलिस के पूर्वी क्षेत्र के संयुक्त पुलिस आयुक्त आलोक कुमार ने कहा कि दोपहर बाद प्रदर्शनकारियों को दिल्ली उत्तर प्रदेश सीमा पर रोक दिया गया और यातायात की स्थिति सामान्य है.

दिल्लीः मोदी सरकार ने मानी किसानों की 5 मांगें, फिलहाल खत्म हुआ प्रदर्शन

संयुक्त पुलिस आयुक्त आलोग कुमार ने कहा, ‘‘एक शिष्टमंडल राष्ट्रीय राजधानी में अधिकारियों से मिलने गया है.’’ किसानों की 15 मांगें हैं जिनमें सिंचाई के लिए सस्ती बिजली और कर्ज माफी शामिल है. वे स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को भी लागू किये जाने की मांग कर रहे हैं.

पांच दिनों में एक रुपये से अधिक बढ़े पेट्रोल के दाम, आज हुई 25 पैसे की बढ़ोतरी

Opinion Poll: हरियाणा में बीजेपी की आंधी, 46% वोट के साथ बन सकती है सबसे बड़ी पार्टी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 महीने पहले की थी लव मैरिज, नई-नवेली दुल्हन ने की खुदकुशी, सुसाइट नोट में लिखा- मां मुझसे गलती हो गई
4 महीने पहले की थी लव मैरिज, नई-नवेली दुल्हन ने की खुदकुशी, सुसाइट नोट में लिखा- मां मुझसे गलती हो गई
ECI New Rule: चुनाव आयोग का नया नियम, वोटर लिस्ट में शामिल होने के लिए अब लोगों को देनी होगी माता-पिता की SIR डिटेल
चुनाव आयोग का नया नियम, वोटर लिस्ट में शामिल होने के लिए अब लोगों को देनी होगी माता-पिता की SIR डिटेल
जम्मू कश्मीर से मणिपुर तक... देश में कई जगहों पर भूकंप के झटके, कांप उठी धरती
जम्मू कश्मीर से मणिपुर तक... देश में कई जगहों पर भूकंप के झटके, कांप उठी धरती
Aaj Ka Mausam: यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
4 महीने पहले की थी लव मैरिज, नई-नवेली दुल्हन ने की खुदकुशी, सुसाइट नोट में लिखा- मां मुझसे गलती हो गई
4 महीने पहले की थी लव मैरिज, नई-नवेली दुल्हन ने की खुदकुशी, सुसाइट नोट में लिखा- मां मुझसे गलती हो गई
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के नामांकन से पहले JDU नेता का बड़ा बयान, 'BJP के लिए…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के नामांकन से पहले JDU नेता का बड़ा बयान, 'BJP के लिए…'
मौत से पहले ट्रंप को लिंडसे ने गिनाए 3 काम, रूस का लिया नाम, फोन पर कहा- 'मैं अभी नहीं मर सकता, मुझे...'
मौत से पहले ट्रंप को लिंडसे ने गिनाए 3 काम, रूस का लिया नाम, फोन पर कहा- 'मैं अभी नहीं मर सकता, मुझे...'
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
सरकारी दफ्तर में अफसरों के सामने महिला ने जमकर लगाए ठुमके, वीडियो देख यूजर्स ने लिए मजे
सरकारी दफ्तर में अफसरों के सामने महिला ने जमकर लगाए ठुमके, वीडियो देख यूजर्स ने लिए मजे
एक ही छत के नीचे सैकड़ों लोगों का आशियाना, चीन के इन डोनट जैसे घरों की बेहद दिलचस्प है कहानी
एक ही छत के नीचे सैकड़ों लोगों का आशियाना, चीन के इन डोनट जैसे घरों की बेहद दिलचस्प है कहानी
Embed widget