एक्सप्लोरर

Raj Kundra Arrested: पोर्न वीडियो के झांसे में आने से बचीं मॉडल सागरिका ने राज कुंद्रा पर लगाए गंभीर इल्जाम

सागरिका ने आरोप लगाया कि फरवरी में गिरफ्तार किए गए राज कुंद्रा के राइट हैंडमैन उमेश कामत ने उन्हें राज कुंद्रा की वेबसाइट के लिए एक वेब सीरीज बनाए जाने का ऑफर देकर न्यूड ऑडिशन देने के लिए कहा था.

मुंबई:  पोर्न वीडियो बनाकर अपलोड करने के रैकेट में फंसे और 23 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए राज कुंद्रा के एप के लिए अश्लील वीडियो में काम करने से इनकार करनेवाली मॉडल सागरिका शोना सुमन ने अपने‌ अनुभवों को एबीपी न्यूज़‌ के साथ साझा किया.

मॉडल सागरिका शोना सुमन ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत करते हुए बताया कि कैसे राज कुंद्रा की मौजूदगी में वीडियो कॉल के जरिए उन्हें पिछले साल लॉकडाउन के दौरान एक न्यूड ऑडिशन देने के लिए कहा गया था.

सागरिका ने बताया कि फरवरी में गिरफ्तार किए गए राज कुंद्रा के राइट हैंडमैन उमेश कामत ने उन्हें राज कुंद्रा की वेबसाइट के लिए एक वेब सीरीज बनाए जाने का ऑफर देकर न्यूड ऑडिशन देने के लिए कहा था.

सागरिका बताती हैं कि वे इस तरह के ऑफर के लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं थीं. उनके इनकार‌ करने पर उन्हें बताया कि इस वेब सीरीज के पीछे शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा जैसा बड़ा नाम शामिल है. मगर इसके बावजूद सागरिका ने उनके लिए अश्लील अंदाज में ऑडिशन देने से मना कर दिया था. सागरिका का दावा है कि मना करने के बावजूद उमेश कामत ने उन्हें इस ऑफर पर फिर से विचार करने और न्यूड ऑडिशन देकर वीडियो बनाने‌ की पेशकश की थी.

सागरिका ने एबीपी न्यूज़ को बताया, "जब वीडियो कॉल के जरिए मुझे न्यूड ऑडिशन देने के लिए कहा जा रहा था, उस वक्त उमेश कामत के अलावा दो और लोग भी वीडियो कॉल से जुड़े थे जिनमें से एक शख्स खुद राज कुंद्रा थे." सागरिका कहती हैं कि इस वीडियो कॉल के दौरान राज कुंद्रा ने अपना चेहरा ढंक रखा था मगर इसके बावजूद उन्होंने‌ राज कुंद्रा को पहचान लिया था.''

'शिल्पा शेट्टी को भी जरूर जानकारी रही होगी'
सागरिका कहती हैं, "राज कुंद्रा की कंपनी में शिल्पा शेट्टी भी पार्टनर और डायरेक्टर रहीं हैं तो ऐसे में शिल्पा को भी राज के पोर्न रैकेट की जानकारी जरूर रही होगी. ऐसे में शिल्पा शेट्टी को भी गिरफ्तार कर‌ उनसे पूछताछ की जानी चाहिए."

सागरिका कहती हैं कि वो नहीं चाहती हैं कि इंडस्ट्री में काम पाने के लिए आनेवाली लड़कियों के साथ इस तरह का शोषण हो और यही वजह है कि उन्होंने राज कुंद्रा के खिलाफ पहले भी बात की थी. वो कहती हैं कि वो इस मामले में पुलिस की पूछताछ के लिए तैयार हैं और अगर ऐसा होता है तो वो इस मसले पर पुलिस को और भी तमाम जानकारियां साझा करेंगीं.

यह भी पढ़ें:

Raj Kundra in Police Custody: पुलिस ने राज कुंद्रा को लेकर कोर्ट में क्या कुछ बताया | यहां जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कावेरी विवाद पर कर्नाटक बंद का ऐलान, क्या खुला रहेगा और क्या बंद?
कावेरी विवाद पर कर्नाटक बंद का ऐलान, क्या खुला रहेगा और क्या बंद?
कैश, बेनामी संपत्ति और भारी भ्रष्टाचार! झारखंड भर्ती घोटाले में ED की रडार पर 150 लोग, जल्द एक्शन
कैश, बेनामी संपत्ति और भारी भ्रष्टाचार! झारखंड भर्ती घोटाले में ED की रडार पर 150 लोग
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
लाल किला ब्लास्ट का मास्टरमाइंड था अल-कायदा, UN रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
लाल किला ब्लास्ट का मास्टरमाइंड था अल-कायदा, UN रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget