एक्सप्लोरर

'खिलाड़ियों की तरह हम भी...', INDIA वाले बयान पर सीएम स्टालिन का पीएम मोदी पर पलटवार

MK Stalin On PM Modi: विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गई टिप्पणी पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने निशाना साधा.

Opposition Alliance INDIA: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) पर की गई टिप्पणी पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने मंगलवार (25 जुलाई) को पलटवार किया. 

डीएमके चीफ स्टालिन ने चेन्नई में ट्रॉफी गेम्स 2023 के समापन समारोह में कहा कि विपक्षी दल भी देश का हिस्सा हैं और वे अपने 'इंडिया' गठबंधन की सफलता के लिए प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि हमारा गठबंधन 'इंडिया' भी खिलाड़ियों की तरह टीम भावना के तहत काम कर रहा है. 

एमके स्टालिन ने क्या कहा?
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक एमके स्टालिन ने कहा, ''आप ही नहीं हम भी 'इंडिया' की सफलता की कोशिश कर रहे हैं. हम इसके लिए टीम भावना के तौर पर काम कर रहे हैं.'' स्टालिन ने पीएम मोदी का नाम तो नहीं लिया लेकिन उनका इशारा उन्हीं की तरफ था. ऐसा इसलिए क्योंकि आज ही सुबह पीएम मोदी ने विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' पर निशाना साधा. 

पीएम मोदी ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने मंगलवार को बीजेपी की संसदीय दल की बैठक में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ को देश का दिशाहीन गठबंधन करार दिया. उन्होंने  ईस्ट इंडिया कंपनी और इंडियन मुजाहिदीन जैसे नामों का हवाला देते हुए कहा कि केवल देश के नाम के इस्तेमाल से लोगों को गुमराह नहीं किया जा सकता. 

विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' में कौन सी पार्टियां है?
विपक्षी दलों ने पिछले दिनों बेंगलुरु में कांग्रेस की मेजबानी में बैठक की थी. इसमें कांग्रेस के अलावा तृणमूल कांग्रेस, शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, डीएमके, आरजेडी, समाजवादी पार्टी, जेडीयू और लेफ्ट सहित 26 दल शामिल हुए थे. मीटिंग के बाद विपक्षी दलों ने घोषणा की थी कि उनके गठबंधन का नाम 'इंडिया' होगा.

मल्लिकार्जुन खरगे क्या बोले?
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ट्वीट कर कहा, ‘‘मणिपुर की बात हम कर रहें हैं, प्रधानमंत्री जी सदन के बाहर ‘इंडिया’ को ‘ईस्ट इंडिया कंपनी’ बोल रहें हैं! कांग्रेस पार्टी हमेशा 'मदर इंडिया' यानी 'भारत माता' के साथ रही है. ’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘अंग्रेज़ों के ग़ुलाम तो भाजपा के राजनीतिक पूर्वज ही थे। प्रधानमंत्री जी, अपनी ऊल-जुलूल बयानबाज़ी से देश का ध्यान भटकाना बंद कीजिये. ’’

राहुल गांधी क्या बोले?
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘मोदी जी, आप हमें जो चाहें संबोधित कर लें. हम इंडिया हैं. हम मणिपुर पर मरहम लगाने और हर महिला एवं बच्चे के आंसू पोंछने में मदद करेंगे. हम राज्य के सभी लोगों के जीवन में प्यार और शांति वापस लाएंगे. हम मणिपुर में भारत की अवधारणा का पुनर्निर्माण करेंगे.’’

ये भी पढ़ें- इंडियन मुजाहिद्दीन, PFI का जिक्र कर पीएम मोदी ने INDIA को घेरा, राहुल गांधी समेत अन्य विपक्षी नेताओं ने किया पलटवार | बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश की शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन,कहा - 'हम अपनी...'
बांग्लादेश की शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन,कहा - 'हम अपनी...'
'हम बहुत जल्द लाएंगे UCC', CM शुभेंदु अधिकारी का ऐलान, बोले- एक देश, एक कानून
'हम बहुत जल्द लाएंगे UCC', CM शुभेंदु अधिकारी का ऐलान, बोले- एक देश, एक कानून
प्रियंका-अखिलेश ने यूपी के कांग्रेस नेताओं को संसद से दे दिया बड़ा संदेश, वीडियो से समझें
प्रियंका-अखिलेश ने यूपी के कांग्रेस नेताओं को संसद से दे दिया बड़ा संदेश, वीडियो से समझें
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget