एक्सप्लोरर

मिजोरम में पत्थर की खदान के ढहने से 8 की मौत, 4 मजदूर अभी भी लापता, बचाव अभियान जारी

मिजोरम में जिस समय यह हादसा हुआ उस समय वहां 12-13 लोग काम कर रहे थे. एक वर्कर मौके से भागने में सफल रहा, जबकि बाकी 12 ऐसा करने में असफल रहे और मलबे में दब गए.

Mizoram Stone Quarry Collapsed: मिजोरम के हनथियाल जिले में सोमवार को एक पहाड़ी ढलान पर पत्थर की खदान ढह गई. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हादसे में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई है और चार लोग मलबे में दबे हुए हैं, जिन्हें बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. मौदढ़ गांव में दोपहर करीब 2.40 बजे हादसा हुआ. उस समय ABCI इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के मजदूर खदान में काम कर रहे थे.

मिजोरम के आपदा प्रबंधन और पुनर्वास विभाग के अतिरिक्त सचिव, लालहरियटपुइया ने कहा कि खदान के गिरने के समय लगभग 15 लोग साइट पर थे. जिले से प्राप्त रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि लोगों के इस्तेमाल की जाने वाली उत्खनन की कच्ची विधि त्रासदी का कारण हो सकती है. जिले के अधिकारियों ने कहा कि एक मेडिकल टीम घटनास्थल पर है.

पुलिस अधीक्षक ने क्या बताया?

पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनीत कुमार ने बताया कि घटना दोपहर करीब तीन बजे हुई जब हनाठियाल के मौदह गांव में एबीसीआई इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के मजदूर खदान में काम कर रहे थे. उन्होंने बताया कि जिस समय यह हादसा हुआ उस समय वहां 12-13 लोग काम कर रहे थे. एसपी ने पीटीआई को बताया कि एक वर्कर मौके से भागने में सफल रहा, जबकि बाकी 12 ऐसा करने में असफल रहे और मलबे में दब गए.

बचाव अभियान जारी

एसपी कुमार ने कहा बचाव अभियान जारी है. घटना के तुरंत बाद हनहथियाल जिले के अधिकारी और एक चिकित्सा दल भी मौके पर पहुंचे. घटना की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि खदान में मजदूर तोड़-फोड़ कर पत्थर जमा कर रहे थे, तभी ऊपर से मिट्टी धंस गई. 

उन्होंने कहा कि आसपास के गांवों से यंग मिजो एसोसिएशन (वाईएमए) के स्वयंसेवक भी बचाव अभियान के लिए घटनास्थल पर पहुंचे. बता दें कि मौदढ़ एक छोटा सा गांव है जो हनथियाल शहर से लगभग 23 किमी दूर स्थित है. कंपनी जो वर्तमान में हनथियाल और डॉन गांव के बीच एक राजमार्ग का निर्माण कर रही है, खदान से पत्थर या बोल्डर एकत्र करती है.

ये भी पढ़ें- Ola e-Scooter Booking Fraud: ओला ई-स्कूटर के नाम पर देशभर में हजारों लोगों से ठगे करोड़ों रुपये, 20 बदमाश अरेस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन पर क्या है कांग्रेस का स्टैंड? खरगे ने खुद बताया
झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन पर क्या है कांग्रेस का स्टैंड? खरगे ने खुद बताया
बिहार में करोड़ों की ठगी का खुलासा, ED ने 5 ठिकानों पर की ताबड़तोड़ छापेमारी
बिहार में करोड़ों की ठगी का खुलासा, ED ने 5 ठिकानों पर की ताबड़तोड़ छापेमारी
'दबाई जा रही युवाओं की आवाज', फीस बढ़ोतरी और सीट कटौती पर गरजे राहुल गांधी
'दबाई जा रही युवाओं की आवाज', फीस बढ़ोतरी और सीट कटौती पर गरजे राहुल गांधी
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, कर डाली बड़ी मांग
अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, कर डाली बड़ी मांग
'सम्राट चौधरी मरवा देंगे हमको', गोपाल मंडल ने ऐसा क्यों कहा?
'सम्राट चौधरी मरवा देंगे हमको', गोपाल मंडल ने ऐसा क्यों कहा?
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
Mom Viral Video : मां से दूर होने का कहा तो रोने लगा मासूम, वीडियो देख भर आएगा गला
मां से दूर होने का कहा तो रोने लगा मासूम, वीडियो देख भर आएगा गला
Embed widget