एक्सप्लोरर

Mizoram Election 2023: मिजोरम विधानसभा क्षेत्र के इस मतदान केंद्र पर आज फिर होगी वोटिंग, चुनाव आयोग ने बताई ये वजह

Mizoram Election 2023 News: मिजोरम में 7 नवंबर को वोटिंग हुई थी. तब राज्य के करीब 8.57 लाख मतदाताओं में से 77 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था. हालांकि अभी कई सेंटरों से डेटा नहीं आया है.

Mizoram Election 2023 Re-polling: मिजोरम के आइजोल दक्षिण-III विधानसभा क्षेत्र में आने वाले मुआल्लुगथु मतदान केंद्र पर आज (10 नवंबर) फिर से मतदान होगा. 7 नवंबर को हुई वोटिंग के दौरान इस मतदान केंद्र पर तकनीकी खराबी आ गई थी. इस वजह से यहां फिर से मतदान कराने का फैसला किया गया है. चुनाव आयोग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, इस पोलिंग सेंटर पर मतदान सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक होगा.

इस मतदान केंद्र पर 1,084 मतदाता रजिस्टर्ड हैं, जो आज अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. अधिकारियों ने बताया कि पुनर्मतदान कराना अनिवार्य हो गया था, क्योंकि मंगलवार को निर्वाचनकर्मियों ने चुनाव से पहले अभ्यास मतदान के तौर पर डाले गए मतों को हटाया नहीं था. आयोग के आला अधिकारियों को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने इस सेंटर पर फिर से मतदान कराने का फैसला किया.

और बढ़ सकता है वोटिंग पर्सेंटेज का ग्राफ

मिजोरम में 7 नवंबर को शांतिपूर्ण तरीके से मतदान की प्रक्रिया पूरी हुई थी. राज्य के करीब 8.57 लाख मतदाताओं में से 77 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था. हालांकि कुल वोटिंग पर्सेंटज का ग्राफ अभी और ऊपर जा सकता है. चुनाव आयोग के अधिकारियों ने बताया था कि ओवरऑल वोटिंग पर्सेंटेज और बढ़ सकता है, क्योंकि दूर दराज के जिलों से अबतक अंतिम आंकड़े नहीं मिले हैं.

2018 मिजोरम चुनाव में क्या हुआ था

2018 मिजोरम विधानसभा चुनाव में मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) ने 37.8 फीसदी वोट शेयर के साथ 26 सीटें हासिल कीं. जोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) 8 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही. कांग्रेस के खाते में 2018 चुनाव में पांच सीटें आईं थीं. वहीं बीजेपी ने एक सीट पर जीत दर्ज की थी. इस बार यहां एमएनएफ, जेडपीएम और कांग्रेस ने ईसाई बहुल राज्य की सभी 40 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं, जबकि भाजपा ने 21 उम्मीदवार उतारे हैं.

ये भी पढ़ें

दानिश अली ने एथिक्स कमेटी के चेयरमैन पर लगाया कार्यवाही को लीक करने का आरोप, बीएसपी सांसद के व्यवहार पर समिति सख्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के बाद अब क्या करेगी CJP? सामने आया बड़ा अपडेट
कॉकरोच जनता पार्टी में बढ़ी हलचल, 5 अगस्त को तय होगा नया एजेंडा
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget