एक्सप्लोरर

Jeep Stunt: स्टंट करने वाले युवकों को रोका तो हॉस्टल के अंदर घुस दिव्यांग पर किया जानलेवा हमला, तोड़फोड़

Jaipur Jeep Stunt Case: जयपुर में जीप से स्टंट करने वाले युवकों ने दिव्यांग छात्रों को हॉस्टल में घुसकर जानलेवा हमला किया है. इस मामले में पुलिस छानबीन कर रही है और आरोपियों की तलाश भी कर रही है.

Jeep Stunt, Divyang Students, Jaipur Ruckus, Jeep Stunt Case, Jaipur Jeep Stunt Jeep Stunt, Divyang Students, Jaipur Ruckus, Jeep Stunt Case, Jaipur Jeep Stunt

Attack On Divyang Students: जयपुर (Jaipur) में बदमाशों के हौसले दिन प्रतिदिन बुलंद होते जा रहे हैं और बदमाशों में कानून का जरा भी खौफ नहीं है. राजधानी के मानसरोवर थाना (Mansarovar Police Station) इलाके में सोमवार देर रात एक ऐसी घटना घटित हुई जिसने मानवता को शर्मसार करने का काम किया है. दरअसल मानसरोवर थाना इलाके की शांति नगर-बी में थार जीप (Thar Jeep) में सवार कुछ युवक स्टंट कर रहे थे जिन्हें वहां से गुजर रहे एक अन्य कार सवार युवकों ने ऐसा करने से रोका. जिस पर पहले तो जीप सवार युवकों ने उन्हें रोकने वाले युवकों पर अपनी जीप चढ़ाने का प्रयास किया.

जब युवक अपनी जान बचाते हुए पास ही स्थित एक हॉस्टल में घुस गए तो बदमाश भी हाथों में डंडे व पत्थर लेकर हॉस्टल के अंदर घुस आए. जहां बदमाशों ने पहले हॉस्टल के बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ की और फिर अंदर घुस के मूकबधिर छात्रों पर जानलेवा हमला कर दिया. इस दौरान बदमाशों को रोकने वाले युवक हॉस्पिटल से निकलकर भाग गए और बदमाशों ने हॉस्टल में जमकर आतंक मचाया. बदमाशों की तमाम करतूत हॉस्टल के बाहर व अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है और फुटेज के आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है.

पहले पत्थर मारकर तोड़े शीशे फिर टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त की गाड़ियां
वारदात को लेकर मंगलवार को श्रीभवानी पीजी संचालक शेर सिंह ने मानसरोवर थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है. प्रकरण की जांच कर रहे जांच अधिकारी कालूराम ने बताया कि सोमवार रात को हॉस्टल के बाहर सड़क पर थार जीप सवार चार युवक स्टंट कर रहे थे. जिन्हें इको स्पोर्ट्स कार सवार कुछ युवकों ने ऐसा करने से रोका तो थार जीप सवार बदमाशों ने युवकों पर कार चढ़ाने का प्रयास किया. जिस पर युवक भाग कर श्रीभवानी हॉस्टल में जाकर छुप गए. जिस पर थार जीप सवार 4 युवक गुस्से में तिलमिलाते हुए हाथों में डंडे व पत्थर लेकर हॉस्टल के बाहर पहुंचे और पार्किंग में खड़ी दो गाड़ियों के शीशे तोड़ डाले. इसके बाद बदमाशों ने हॉस्टल के अंदर घुस डंडे से वार कर कई चीजें तोड़ डाली और हॉस्टल के बाहर वाले कमरे में सो रहे 5 मूकबधिर छात्रों पर डंडों से ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया. मूकबधिर छात्रों ने इशारे करके बदमाशों को यह समझाने का प्रयास किया कि वह बोल और सुन नहीं सकते लेकिन इसके बाद भी बदमाश लगातार छात्रों पर वार करते रहे.

बदमाशों के हमले में दिव्यांग छात्र घायल

बदमाशों द्वारा किए गए जानलेवा हमले (Lethal Attack) में दो दिव्यांग छात्र (Divyang Student) देरावर सिंह और सुरेंद्र चौधरी गंभीर रूप से घायल (Injured) हो गए, जिन्हें एसएमएस अस्पताल (SMS Hospital) में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है. मूकबधिर छात्रों पर जानलेवा हमला करने के बाद भी बदमाश नहीं रुके और फिर उन्होंने हॉस्टल (Hostal) के बाहर आकर पार्किंग में खड़ी दो गाड़ियों पर अपनी जीप से टक्कर मारकर उन्हें क्षतिग्रस्त (Damage) कर डाला. तकरीबन आधे घंटे तक तमाशा करने के बाद बदमाश जीप में बैठकर मौके से फरार हो गए. पुलिस (Police) को वारदात की सूचना दी गई लेकिन पुलिस सूचना देने के काफी देर बाद मौके पर पहुंची तब तक बदमाश वहां से भाग चुके थे. अब पुलिस वारदात स्थल के आसपास लगे हुए अन्य सीसीटीवी कैमरों (CCTV Camera) की फुटेज को खंगाल कर जीप के नंबर (Registration Number) के आधार पर बदमाशों को आईडेंटिफाई (Identify) करने का प्रयास कर रही है.

ये भी पढ़ें: Muzaffarnagar: चलती कार में डांस कर रहे थे दूल्हा और बाराती, अब ट्रैफिक पुलिस ने थमाया 2 लाख रुपये का चालान

ये भी पढ़ें: Viral Video: स्केट्स पहनकर युवक ने स्कूटी के साथ किया खतरनाक स्टंट, वीडियो देख दंग रह जाएंगे आप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SC ने JPSC से जुड़ी याचिका पर सुनवाई से किया इनकार, क्या कहा?
SC ने JPSC से जुड़ी याचिका पर सुनवाई से किया इनकार, क्या कहा?
'सम्मान की रक्षा...', वंदे मातरम् पर BJP का बड़ा कदम, पारित किया प्रस्ताव
'सम्मान की रक्षा...', वंदे मातरम् पर BJP का बड़ा कदम, पारित किया प्रस्ताव
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget