एक्सप्लोरर

'यह रिश्तों को जोड़ने का वक्त...', हुर्रियत नेता मीरवाइज उमर ने कश्मीरी पंडितों से की घर लौटने की अपील

मीरवाइज ने कहा, मैं कश्मीरी पंडित समुदाय से एक बार फिर कहूंगा कि वे अपनी मातृभूमि पर लौट आएं जो उनका इंतजार कर रही है और यहां वैसे ही रहें जैसे वे अतीत में हमारी साझा विरासत में रहते थे.

हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के प्रमुख मीरवाइज उमर फारूक ने कश्मीरी पंडितों से अपनी मातृभूमि लौटने की अपील करते हुए शुक्रवार को कहा कि यह वक्त मेल-मिलाप और टूटे रिश्तों को फिर से जोड़ने का है.

यहां नौहट्टा क्षेत्र में ऐतिहासिक जामिया मस्जिद में जुमे (शुक्रवार) की नमाज के लिए जुटे लोगों को संबोधित करते हुए फारूक ने ‘मेला खीर भवानी’ के मौके पर कश्मीरी पंडित समुदाय को मुबारकबाद दी. हजारों कश्मीरी पंडितों ने मध्य कश्मीर के गंदेरबल जिले के तुलमुल्ला स्थित माता खीर भवानी मंदिर में शुक्रवार को पूजा-अर्चना की.

मेला खीर भवानी ‘रंग्या देवी’ को समर्पित खीर भवानी मंदिर में एक वार्षिक कार्यक्रम है. यह जम्मू-कश्मीर के अन्य मंदिरों में भी 'ज्येष्ठ अष्टमी' के मौके पर मनाया जाता है. कश्मीर में आतंकवाद के भड़कने के बाद 1990 में बड़ी संख्या में कश्मीरी पंडित अपने घर छोड़कर घाटी से पलायन कर गए थे. 

मीरवाइज ने कहा कि समुदाय को अपनी मातृभूमि पर लौट आना चाहिए जो उनका इंतजार कर रही है. उन्होंने कहा, “ आज ‘मेला खीर भवानी’ है और मैं इस मौके पर हमारे कश्मीरी पंडित समुदाय को मुबारकबाद देना चाहता हूं. मैं एक बार फिर उनसे कहूंगा कि वे अपनी मातृभूमि पर लौट आएं जो उनका इंतजार कर रही है और यहां वैसे ही रहें जैसे वे अतीत में हमारी साझा विरासत में रहते थे. अब वक्त आ गया है कि हम मेल-मिलाप करें और टूटे हुए रिश्तों को फिर से जोड़ें.”

यहां डल झील में शिकारा की सवारी के दौरान दो लोगों द्वारा कथित तौर पर शराब पीने की घटना का जिक्र करते हुए हुर्रियत अध्यक्ष ने कहा, 'इस घृणित घटना ने हम सभी को झकझोर दिया है.' पुलिस ने घटना का मामला दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. 

उन्होंने कहा, “ यह सुनिश्चित करना हमारा काम है कि इस्लाम के मूल्यों और सिद्धांतों पर आधारित कश्मीर की संस्कृति बरकरार रहे. हमें हर समय इसके बारे में जागरूक रहना होगा और इसे संरक्षित करने के लिए सचेत रूप से काम करना होगा.” हुर्रियत कांफ्रेंस के अध्यक्ष ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में इस महीने की शुरुआत में कथित तौर पर पुलिस हिरासत में एक युवक की मौत की जांच की मांग की. उन्होंने कहा कि घटना की जांच होनी चाहिए और आरोपियों को दंडित किया जाना चाहिए. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget