एक्सप्लोरर

Delhi Crime: बहन के साथ छेड़खानी का नाबालिग ने किया विरोध, चाकू मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई वारदात

Delhi Murder: दिल्ली पुलिस के मुताबिक छेड़छाड़ के विरोध के दौरान मनोज ने एक नाबालिग आरोपी को थप्पड़ भी जड़ दिया था. बस इसी थप्पड़ का बदला लेने के लिए दोनों नाबालिग लड़कों ने मनोज की हत्या कर दी थी.

Delhi Murder Caught in CCTV: दिल्ली के बलजीत नगर इलाके में एक 17 वर्षीय किशोर की दो अन्य नाबालिगों ने मिलकर हत्या कर दी. हत्या की इस वारदात के बाद पूरे इलाके में आक्रोश है. दरअसल 17 वर्षीय मनोज की आरोपियों ने इस वजह से हत्या कर दी क्योंकि वो अपनी बहन के साथ हो रही छेड़छाड़ का विरोध कर रहा था. हत्या की इस पूरी वारदात का वीडियो पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया था. सीसीटीवी फुटेज में रिकॉर्ड वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे दोनों आरोपियों ने मिलकर मनोज की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी.  

दिल्ली पुलिस के मुताबिक छेड़छाड़ के विरोध के दौरान मनोज ने एक नाबालिग आरोपी को थप्पड़ भी जड़ दिया था. बस इसी थप्पड़ का बदला लेने के लिए दोनों नाबालिग लड़कों ने शुक्रवार (28 अक्टूबर) को मनोज के घर के पास ही उसकी चाकू मारकर हत्या कर दी. मनोज उस समय कंप्यूटर ट्यूशन पढ़कर वापस आ रहा था. सीसीटीवी में कैद इस फुटेज में दिखाई दे रहा है कि कैसे एक लड़का मनोज पर चाकू से हमला कर रहा है.

बहन के साथ छेड़छाड़ का मनोज ने किया था विरोध

वीडियो में दिखाई देता है कि मनोज किस तरह से हमले के दौरान खुद को उस लड़के के वार से बचने की कोशिश करता है लेकिन उसी समय एक और किशोर चाकू लेकर मनोज पर हमला कर देता है और दोनों मिलकर मनोज की हत्या कर देते हैं. मनोज के परिजनों ने बताया कि वो आईटीआई की पढ़ाई कर रहा था. इलाके के ही रहने वाले कुछ लड़के मनोज की बहन के साथ आए दिन छेड़खानी किया करते थे. बस इसी बात को लेकर मनोज का उन लड़कों से झगड़ा भी हुआ था. 

बदला लेने के लिए की मनोज की हत्या

मनोज (Manoj) ने इन लड़कों से झगड़े के दौरान एक आरोपी (Accused) को थप्पड़ भी मार दिया था. बस इसी बात का बदला लेने के लिए आरोपियों ने साजिशन उसके ऊपर हमला (Attack) कर उसकी हत्या (Murder) कर दी. इस हत्याकांड के दोनों नाबालिग आरोपियों (Minor Accused) को दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने गिरफ्तार (Arresst) कर लिया है, लेकिन परिवार (Family) का आरोप है कि इस साजिश (conspiracy) में कुछ और लोग भी शामिल हैं जिनकी जल्द से जल्द  गिरफ्तारी (Arrest) की मांग कर रहे हैं.

यह भी पढ़ेंः

Chhath Puja 2020: दिल्ली में छठ पर्व के दिन हो सार्वजनिक अवकाश, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी ने की मांग

Delhi Excise Policy: शराब नीति पर घिरी केजरीवाल सरकार, बीजेपी नेताओं ने खोला मोर्चा, जानें किसने क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget