एक्सप्लोरर

नोएडा: गुरुकुल में पढ़ने वाली नाबालिक लड़की ने किया सुसाइड, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

नोएडा में एक नाबालिक लड़की के सुसाइड के बाद हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है कि लड़की गुरुकुल में पढ़ती थी. हालांकि, परिवार वाले हत्या की आशंका जता रहे हैं.

नई दिल्ली: नोएडा में एक नाबालिक लड़की के सुसाइड के बाद हड़कंप मच गया. दरअसल, 3 जुलाई यहां एक नाबालिग लड़की ने सुसाइड कर लिया था. बताया जा रहा है कि जिस गुरुकुल में यह बच्ची पढ़ती थी, उसी ने परिवार वालों को सुसाइड की खबर दी. इसके बाद लड़की का अंतिम संस्कार कर दिया गया. लेकिन सुसाइड के 10 दिन बाद लड़की के परिवार वाले उसकी हत्या की आशंका जता रहे हैं.

पीड़ित परिवार का वीडियो हुआ वायरल

लड़की के परिजनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है. वीडियो में परिजन लड़की की हत्या की आशंका जता रहे हैं. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. शुरुआती जांच में पता चला है कि लड़की हरियाणा के एक गुरुकुल स्कूल में पढ़ती थी और पारिवारिक विवाद के चलते उसने खुदकुशी कर ली. हालांकि, स्कूल ने पुलिस को इसकी जानकारी नहीं दी और परिवार वालों के साथ मिलकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया.

03 जुलाई का है मामला

पुलिस की जांच में पता चला है कि यह मामला 03 जुलाई का है. पुलिस ने मृतक लड़की का नाम सपना बताया है. पुलिस को सपना का सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें उसने कहा है कि वह अपनी मर्जी से खुदकुशी कर रही है. पुलिस का कहना है कि उसे इसकी जानकारी नहीं दी गई और गुपचुप लड़की का अंतिम संस्कार कर दिया गया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि अगर घरवाले कोई शिकायत देते हैं तो उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी.

वहीं, इस बारे में गुरुकुल प्रबंधन का कहना है कि उनके यहां सपना कुछ दिन पहले ही पढ़ाई करने आई थी और अचानक 3 जुलाई को उसने खुदकुशी कर ली. जिसकी जानकारी उन्होंने परिजन को दी है. सपना ने सुसाइड नोट भी लिखा है, जिसमें गुरुकुल की तरफ से कोई लापरवाही या जिम्मेदारी की बात नहीं कही गई है. ऐसे में उनके परिजन अब आरोप क्यों लगा रहे हैं इस बारे में प्रबंधन चुप है, वहीं पुलिस का कहना है कि सारे मामले की जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें-

India-China Standoff: चीन ने गलवान घाटी में मारे गए अपने सैनिकों का अंतिम संस्कार करने से किया इनकार- अमेरिकी रिपोर्ट

लद्दाख: चीन सीमा पर तैनात सैनिकों की मदद के लिए तैयार किए जा रहे ऊंट, थकान से बचाने के लिए दिया जाएगा सीबकथ्रोन जूस

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में बदलने वाला है मौसम, 63 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम, 63 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
Embed widget