एक्सप्लोरर

CAA को लेकर नियम बनाने के लिए गृह मंत्रालय को सातवीं बार मिला एक्सटेंशन, लोकसभा से मंजूरी का इंतजार

CAA News: केंद्रीय गृह मंत्रालय को अगले छह महीने के लिए राज्यसभा की ओर से रियायत दी गई है. अभी लोकसभा से मंजूरी मिलने का इंतजार है.

Citizenship Amendment Act News: गृह मंत्रालय (MHA) को नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के नियमों को तैयार और लागू करने के लिए सातवीं बार विस्तार दिया गया है. इंडियन एक्सप्रेस ने इस मामले से परिचित अधिकारियों का हवाला देते हुए शनिवार (7 जनवरी) को ये जानकारी दी. मंत्रालय की ओर से संसदीय समितियों से संपर्क करने के कुछ दिनों बाद उन्हें अगले छह महीनों के लिए राज्यसभा से मंजूरी मिल गई और अभी भी लोकसभा से मंजूरी मिलने का इंतजार है. 

नागरिकता संशोधन विधेयक 11 दिसंबर, 2019 को संसद की ओर से पारित किया गया था. इसे अगले दिन राष्ट्रपति की सहमति मिली और बाद में गृह मंत्रालय के जरिए अधिसूचित किया गया. सीएए पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध, पारसी और ईसाई समुदायों से संबंधित अल्पसंख्यकों को भारतीय नागरिकता देने का प्रयास करता है, जो 31 दिसंबर, 2014 को या उससे पहले भारत में प्रवेश कर चुके हैं. 

कानून को लागू किया जाना बाकी

कानून को अभी लागू किया जाना बाकी है, क्योंकि सीएए के तहत नियम बनाए जाने बाकी हैं. राज्यसभा और लोकसभा में अधीनस्थ विधान पर संसदीय समितियों ने क्रमशः 31 दिसंबर, 2022 और 9 जनवरी, 2023 तक गृह मंत्रालय को विस्तार दिया था. गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि हमने अधिक समय की मांग करते हुए संसदीय समितियों से संपर्क किया है. हमें राज्यसभा से मंजूरी मिल गई है और उम्मीद है कि लोकसभा से भी मंजूरी मिल जाएगी. 

क्या कहती है संसदीय कार्य पर नियमावली?

संसदीय कार्य पर नियमावली के अनुसार, किसी भी कानून के लिए नियम राष्ट्रपति की सहमति के छह महीने के भीतर तैयार किए जाने चाहिए, या लोकसभा और राज्यसभा की अधीनस्थ विधान समितियों से विस्तार की मांग करनी चाहिए. चूंकि गृह मंत्रालय सीएए के लागू होने के छह महीने के भीतर नियम नहीं बना सका, इसलिए उसने छह मौकों पर संसदीय समितियों से समय मांगा. पहला विस्तार जून 2020 में दिया गया था. 

सीएए निश्चित रूप से लागू होगा- अमित शाह

इससे पहले पिछले साल नवंबर में एक कार्यक्रम में शिरकत करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने कहा था कि कोविड-19 महामारी के कारण अधिनियम को लागू करने में देरी हुई है. उन्होंने कहा था कि सीएए (CAA) निश्चित रूप से लागू होगा और जो लोग सोचते हैं कि ऐसा नहीं होगा, वे गलत साबित होंगे. 

ये भी पढ़ें- 

Tripura Election: 'बीजेपी गंगा की तरह, पापों से मुक्ति पाने के लिए इसमें डुबकी लगाएं', त्रिपुरा के CM का विपक्षी नेताओं को ऑफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget