एक्सप्लोरर

Chirag Paswan on Reservation: चिराग पासवान ने क्यों लगाया विपक्ष पर अफवाह फैलाने का आरोप, बोले- कोई नहीं छीन सकता

Chirag Paswan on Constitution: चिराग पासवान ने एक इंटरव्यू में पीएम नरेंद्र मोदी और एनडीए गठबंधन की तारीफ करते हुए कहा कि यहां सभी सहयोगियों को अपनी बात रखने का मौका दिया जाता है.

Chirag Paswan on Reservation: लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास पासवान गुट) के चीफ और केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने बिहार की राजनीति, पीएम नरेंद्र मोदी के साथ अपने रिश्तों और विपक्ष की तरफ से आरक्षण को लेकर किए जा रहे दावों पर कई अहम बातें कहीं हैं.

द इंडियन एक्सप्रेस के साथ बातचीत में चिराग पासवान ने केंद्रीय मंत्री के रूप में अपनी नई जिम्मेदारी को लेकर कहा, “मुझे खुशी है कि मुझे ऐसे मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है जहां मैं जमीनी स्तर पर बहुत कुछ कर सकता हूं. मैं बिहार से हूं, लेकिन एक मंत्री के तौर पर मुझे पूरे देश का ख्याल रखना है. भारत एक कृषि प्रधान देश है, इसलिए इस विभाग के लिए काम करने की बहुत गुंजाइश है.”

'छात्रों के भविष्य से कोई समझौता नहीं'

चिराग पासवान ने नीट पेपर लीक को लेकर भी अपनी राय रखी. उन्होंने कहा कि सरकार और पीएम इस बात को लेकर बिल्कुल स्पष्ट हैं कि छात्रों और उनके भविष्य के संबंध में कोई समझौता नहीं किया जाएगा. सरकार जो भी फैसला लेगी वह छात्रों की बेहतरी के लिए ही होगा. सरकार को सभी हितधारकों को विश्वास में लेने की जरूरत है. मैं इसमें शामिल 24 लाख छात्रों की बात कर रहा हूं. एक बड़ा वर्ग ऐसा है जो दोबारा परीक्षा नहीं देना चाहता, लेकिन एक वर्ग ऐसा भी है जो नतीजों से खुश नहीं है। दोनों पक्ष कोर्ट जा चुके हैं और मामला अभी भी लंबित है. पेपर लीक के मामले में सभी केंद्रीय जांच एजेंसियां ​​जांच कर रही हैं. सही फैसला लिया जाएगा.

अग्निपथ योजना की खामियों पर भी की बोले

चिराग से जब अग्निपथ योजना में मौजूद खामियों को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, “कुछ सहयोगी दलों ने इस पर चिंता व्यक्त की है. मुझे लगता है कि मेरा गठबंधन हमें वह मंच देता है, जहां हम अपनी चिंताओं को साझा कर सकते हैं. यह ऐसी चीज है जिस पर पहले गठबंधन के अंदर चर्चा की जानी चाहिए, उसके बाद ही हम इस बारे में खुले मंच पर बात कर सकते हैं.

'जब तक चिराग जिंदा है, आरक्षण को कोई नुकसान नहीं पहुंचा सकता'

चिराग पासवान ने बातचीत के दौरान आरक्षण पर भी बात की. उन्होंने कहा कि विपक्ष की तरफ से झूठ फैलाया गया कि संविधान बदल दिया जाएगा.. आरक्षण खत्म कर दिया जाएगा. चिराग ने कहा कि न ही संविधान खत्म होगा और न ही आरक्षण खत्म होगा. यह एक संवैधानिक अधिकार है और इसे कोई नहीं छीन सकता. उन्होंने कहा कि मैंने विपक्ष के इस झूठ को बिहार में रोकने की पूरी कोशिश की. मैं अपने भाषणों में कहता था कि जब तक चिराग पासवान जिंदा है, कोई भी आरक्षण या संविधान को नुकसान नहीं पहुंचा सकता.

ये भी पढ़ें

Deputy Speaker Candidate: डिप्टी स्पीकर पद के लिए विपक्ष ने चल दिया बड़ा दांव! फंसा दिया BJP का खेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget