एक्सप्लोरर

राजस्थान के शिल्पकार ने सोने से बना दी दुनिया की सबसे छोटी विश्वकप ट्रॉफी, सूक्ष्मदर्शी लैंस से दिखता है

क्रिकेट विश्वकप का खुमार अभी भी लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. राजस्थान के एक शिल्पकार ने दुनिया की सबसे छोटी क्रिकेट विश्वकप ट्रॉफी बनाई है. ये कलाकृतियां इतनी छोटी हैं कि इन्हें देखने के लिए सूक्ष्मदर्शी लैंस की जरूरत पड़ती है.

जयपुर: उदयपुर के प्रसिद्ध शिल्पकार और गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्डधारी इकबाल सक्का एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार उन्होंने सोने से दुनिया की सबसे छोटी क्रिकेट विश्वकप ट्रॉफी, बैट और गेंद बनाई है. इकबाल सक्का अपने इस अद्भुत कृति को भारत सरकार की तरफ से वर्ल्डकप जीतने वाली टीम को उपहार स्वरूप देना चाहते हैं. इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय से अपील की है. प्रधानमंत्री कार्यालय ने उनके इस आग्रह को खेल मंत्रालय के पास भेजा है. ये कलाकृति इतनी छोटी हैं कि इन्हें अच्छे से देखने के लिए सूक्ष्मदर्शी लैंस की जरूरत पड़ती है.

शिल्पकार इकबाल सक्का ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सात जून को पत्र भेजा था. पिछले 26 जून को प्रधानमंत्री कार्यालय से उन्हें एक पत्र मिला है जिसमें उनके आग्रह को खेल मंत्रालय को भेजने की सूचना दी गई है. इकबाल सक्का ने बताया कि वह भारत को विश्व कप जीतते हुए देखना चाहते थे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. ऐसे में वह चाहते हैं कि विश्वकप क्रिकेट प्रतियोगिता में कोई भी टीम विजेता बने उसे उनकी इस छोटी सी सुनहरी सौगात भारत सरकार की तरफ से भेंट की जाए.

इकबाल सक्का ने बताया कि इन कलाकृतियों को बनाने में उन्हें सिर्फ तीन-चार दिन का समय लगा. लंबाई की बात करें तो विश्वकप और बैट एक मिलीमीटर का है जबकि गेंद आधे मिलीमीटर की है. यह कलाकृतियां बेहद ही सूक्ष्म हैं और इन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों को बड़े जतन से जोड़कर बनाया गया है. कलाकृतियों की आकार इतनी छोटी हैं इसका एक-एक टुकड़ा एक चींटी के सौंवे भाग से भी छोटा है.

सोने-चांदी की सूक्ष्म कलाकृतियों के कलाकार इकबाल सक्का ने 1991 में अपने इस हुनर को लेकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में अपना नाम दर्ज कराया था. इसके अलावा वह 1993 में लिम्का बुक आफ रिकार्ड, 2013 में एशिया बुक आफ रिकार्डस, 2012 में यूनीक वर्ल्ड रिकार्ड सहित बहुत से रिकार्ड अपने नाम दर्ज करा चुके है. बता दें कि आज इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच लॉर्ड्स के मैदान पर क्रिकेट विश्वकप का फाइनल मुकाबला होना है.

देश के करीब 37 फीसदी स्कूलों में बिजली कनेक्शन नहीं, असम की हालत सबसे खराब

आज क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टक्कर, दोनों ने आजतक नहीं जीता ये खिताब भारत के दूसरे मिशन चंद्रयान-2 की उलटी गिनती शुरू, कल सुबह 2 बजकर 51 मिनट पर होगा प्रक्षेपण करतारपुर कॉरिडोर: आज बातचीत के लिए आमने सामने होंगे भारत-पाकिस्तान के अधिकारी, कई मुद्दे उठाएगा भारत राजस्थान: राजसमंद में पुलिस कांस्टेबल की पीट-पीटकर हत्या, जमीनी विवाद की जांच करके लौट रहे थे
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget