एक्सप्लोरर

मेहुल चोकसी ने कर्मचारियों को लिखी चिट्ठी, कहा- अपने लिए नौकरी ढूंढ़ लें, मेरे पास सैलरी के पैसे नहीं

मेहुल चोकसी के वकील ने उसकी एक चिट्ठी सार्वजनिक की है. चिट्ठी में मेहुल ने कंपनी से जुड़े लोगों के नाम संदेश में कहा है, "मेरे लिए आपकी सैलरी देना बहुत मुश्किल हो रहा है. मैं सबसे आग्रह करत हूं कि आपलोग कहीं और अपना करियर तलाश करें."

नई दिल्ली: मेहुल चोकसी ने अब कंपनी के लोगों को सैलरी देने से हाथ खड़े कर लिए हैं. करोड़ों के गबन के आरोपी मेहुल के वकील संजय एबॉट ने उसकी एक चिट्ठी सार्वजनिक की है. चिट्ठी में मेहुल ने कंपनी से जुड़े लोगों के नाम संदेश में कहा है, "मेरे लिए आपका बकाया चुकाना और सैलरी देना बहुत मुश्किल हो रहा है. सरकारी जांच एजेंसियों ने मेरे कई बैंक खाते और प्रॉपर्टीज़ जब्त कर ली है. इसलिए अब सैलरी का भुगतान नहीं किया जाएगा."

आलम ये है कि अब मेहुल अपने ऑफिस का बिजली बिल तक देने की स्थिति में नहीं है और इसी को बयां करते हुए उसने लिखा है कि बिजली का बिल और ऑफिस के मेंटेनेंस का चार्ज दिया जाना भी तय नहीं है. मेहुल को ये डर भी सता रहा है कि उसके कर्मचारी जान भी दे सकते हैं और इसी को लेकर सचेत करते हुए उसने लिखा है, "मैं ये भी नहीं चाहता कि इस पक्षपात भरी जांच की वजह से इस मामले से जुड़ा कोई भी व्यक्ति अपनी जान गंवा दे. मैं सबसे आग्रह करत हूं कि आप लोग कहीं और अपना करियर तलाश करें."

चोकसी अब भी गबन के आरोप मानने को तैयार नहीं है और अपनी जीत की बात कर रहा है. इस चिट्ठी में उसने लिखा है कि जिस तरह से कई जांच एजेंसियों ने उस पर कहर बरपाना शुरू किया है, वो बहुत सारी परेशानियों से घिर गया है. उसका कहना है कि ये एजेंसियां उसके काम को पूरी तरह से ठप करने पर तुल गई हैं. अपनी जीत का भरोसा दिलाते हुए उसने चिट्ठी में लिखा है कि जो होगा वो उसके लिए तैयार है. उसे पता है कि उसने कुछ गलत नहीं किया है और अंत में सत्य की जीत होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget