एक्सप्लोरर

ईडी के सामने पेश हुईं महबूबा मुफ्ती, विपक्ष को चुप कराने के लिए केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का लगाया आरोप

ईडी के जरिए उनसे पूछे गए सवालों के बारे में पीडीपी अध्यक्ष ने कहा कि उनसे अनंतनाग जिले के बिजबिहारा इलाके में स्थित पैतृक भूमि की बिक्री और मुख्यमंत्री के विवेकाधीन कोष के संबंध में पूछताछ की गई.

श्रीनगर: पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती धन शोधन के एक मामले में गुरुवार को यहां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुईं और उनसे करीब पांच घंटे तक पूछताछ की गई. बाद में मुफ्ती ने आरोप लगाया कि असहमति को आपराधिक रूप दिया जा रहा है और विपक्ष को चुप कराने के लिए सीबीआई, एनआईए और ईडी जैसे केंद्रीय एजेंसियों का 'दुरुपयोग' किया जा रहा है.

पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि जो कोई भी वर्तमान सरकार का विरोध कर रहा है, उसे राजद्रोह और धन शोधन जैसे आरोप लगाकर भयभीत किया जा रहा है. श्रीनगर में राजबाग स्थित ईडी कार्यालय से निकलते हुए महबूबा मुफ्ती ने कहा, 'देश में असंतोष का आपराधीकरण किया जा रहा है. विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए ईडी, सीबीआई और एनआईए का दुरुपयोग किया जा रहा है.' मुफ्ती ने कहा, 'इस देश को संविधान के मुताबिक नहीं बल्कि एक विशेष राजनीतिक दल के एजेंडा के तहत चलाया जा रहा है.'

इस बारे में हुई पूछताछ

ईडी के जरिए उनसे पूछे गए सवालों के बारे में पीडीपी अध्यक्ष ने कहा कि उनसे अनंतनाग जिले के बिजबिहारा इलाके में स्थित पैतृक भूमि की बिक्री और मुख्यमंत्री के विवेकाधीन कोष के संबंध में पूछताछ की गई. इससे पहले अधिकारियों ने बताया कि मुफ्ती धन शोधन मामले में पूछताछ का सामना करने के लिए सुबह 11 बजे राजबाग में स्थित ईडी कार्यालय पहुंचीं.

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष सोमवार को दिल्ली में एजेंसी के समक्ष पेश नहीं हुई थीं. उन्होंने कहा था कि उनके पहले से ही कुछ कार्यक्रम हैं जिन्हें रद्द नहीं किया जा सकता. उन्होंने ईडी अधिकारियों से दिल्ली के बजाय श्रीनगर में ही पूछताछ करने का अनुरोध किया था, जिसे मंजूर कर लिया गया.

दिया था नोटिस

जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा हटाए जाने के बाद एक साल से अधिक समय तक नजरबंदी में रहने के बाद 61 वर्षीय नेता को पिछले साल रिहा किया गया था. उन्हें राष्ट्रीय राजधानी में ईडी मुख्यालय में पेश होने के लिए नोटिस दिया गया था. दिल्ली हाईकोर्ट ने 19 मार्च को उन्हें दिए समन पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था. उन्होंने अदालत से मामले में दिए समन को रद्द करने की मांग की थी.

ईडी ने उस समय उन पर व्यक्तिगत रूप से पेश होने के लिए जोर नहीं दिया था. ईडी ने इससे पहले मुफ्ती को 15 मार्च को पेश होने के लिए कहा था. मुफ्ती ने ईडी को लिखे पत्र में कहा, 'मैं आपको 22 मार्च को आपके दिल्ली कार्यालय में पेश होने के लिए जारी समन के संदर्भ में लिख रही हूं. मैंने पीएमएलए (धन शोधन निवारण कानून) के अनुच्छेद 50 की संवैधानिक शक्तियों को दिल्ली उच्च न्यायालय में चुनौती दी है.'

पीडीपी नेता ने कहा था, 'मैं 22 मार्च को पेश होने की स्थिति में नहीं हूं क्योंकि मेरे पहले से कुछ कार्यक्रम हैं जिन्हें इतने कम वक्त में रद्द नहीं किया जा सकता है.' उन्होंने अपने पत्र में कहा, 'मैं श्रीनगर में खासतौर से अपने आवास पर या वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए पूछताछ में शामिल होने के लिए तैयार हूं.'

यह भी पढ़ें: मनी लॉन्ड्रिंग केस: महबूबा मुफ्ती को दिल्ली HC से नहीं मिली राहत, ED के समन पर होना होगा पेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Mumbai Expressway: दो साल में दिल्ली से मुंबई सिर्फ 12 घंटे, 80% काम पूरा; नितिन गडकरी बोले बदलेगी कई राज्यों की तस्वीर
Delhi Mumbai Expressway: दो साल में दिल्ली से मुंबई सिर्फ 12 घंटे, 80% काम पूरा; नितिन गडकरी बोले बदलेगी कई राज्यों की तस्वीर
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
'तो क्या हुआ....', बंगाल में रैली के दौरान ममता बनर्जी के एक शख्स को थप्पड़ जड़ने पर बोले सौगत रॉय, BJP ने घेरा
'तो क्या हुआ....', बंगाल में रैली के दौरान ममता बनर्जी के एक शख्स को थप्पड़ जड़ने पर बोले सौगत रॉय, BJP ने घेरा

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तो क्या हुआ....', बंगाल में रैली के दौरान ममता बनर्जी के एक शख्स को थप्पड़ जड़ने पर बोले सौगत रॉय, BJP ने घेरा
'तो क्या हुआ....', बंगाल में रैली के दौरान ममता बनर्जी के एक शख्स को थप्पड़ जड़ने पर बोले सौगत रॉय, BJP ने घेरा
ताजमहल मकबरा है या हिन्दू मंदिर तेजोमहालय? यूपी में सियासत तेज, 2027 से पहले बनेगा बड़ा मुद्दा
ताजमहल मकबरा है या हिन्दू मंदिर तेजोमहालय? यूपी में सियासत तेज, 2027 से पहले बनेगा बड़ा मुद्दा
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
MINY vs SFU Highlights: MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम
MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Dream Science: क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
Embed widget