एक्सप्लोरर

मेघालय विधानसभा चुनाव: किसी भी पार्टी को नहीं मिला बहुमत, जानें इन चुनावी नतीजों के क्या हैं मायने

मेघालय विधानसभा चुनाव: मेघालय विधानसभा चुनावों के नतीजे आ चुके हैं और इन चुनावी नतीजों में कोई भी पार्टी बहुमत का जादुई आंकड़ा नहीं छू सकी.

नई दिल्ली: मेघालय विधानसभा चुनावों के नतीजे आ चुके हैं और इन चुनावी नतीजों में कोई भी पार्टी बहुमत का जादुई आंकड़ा नहीं छू सकी. मेघालय में सरकार बनाने के लिए 31 सीटों की आवश्यकता है लेकिन चुनावी नतीजों में कोई भी पार्टी ये आंकड़ा अपने नाम नहीं कर सकी है.  विधानसभा चुनावों के नतीजों के मुताबिक राज्य में किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिली है. हांलाकि कांग्रेस राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनकर जरूर उभरी है. जहां एक तरफ 21 सीटों के साथ कांग्रेस ने सबसे ज्यादा सीटें हासिल की हैं. वहीं, 19 सीटों पर जीत के साथ नेशनल पीपुल्स पार्टी दूसरे स्थान पर है. मेघालय में बीजेपी केवल दो सीटों पर सिमट कर रह गई है. वहीं यूडीपी को 6 सीटों पर जीत मिली है इसके अलावा अन्य के खाते में 11 सीटें गई हैं. पूरब में भी मोदी लहर, देश में अब करीब 68 फीसदी हिस्से पर है NDA का राज सरकार बनाने की जुगत में लगी कांग्रेस  मेघालय विधानसभा चुनावों में कांग्रेस सबसे ज्यादा सीटें हासिल करने के बावजूद बहुमत के आंकड़े को हासिल करने में नाकाम रही है. ऐसे में राज्य में सरकार बनाने को लेकर सभी अपने-अपने दावे कर रहे हैं. राज्य में सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते कांग्रेस दावा कर रही है कि वो राज्य में गठजोड़ की सरकार बनाने में कामयाब रहेगी. कांग्रेस ने निर्दलीय विधायकों के साथ गठजोड़ करने के लिए अहमद पटेल और कमलनाथ को मेघालय भेजा है. सूत्रों के मुताबिक वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहमद पटेल और कमलनाथ पूर्वोत्तर के राज्य में सरकार गठन के लिए आज सुबह ही शिलांग रवाना हो गए थे. वे निदर्लीय उम्मीदवारों के साथ गठजोड़ की कोशिश करेंगे. लोगों ने नकारात्मक राजनीति को खारिज कर दिया है: प्रधानमंत्री मोदी मेघालय में इस समय कांग्रेस की सरकार है. गोवा और मणिपुर में अपनी गलतियों से सीख लेते हुए कांग्रेस ने पहले ही निदर्लीय उम्मीदवारों से बातचीत कर के उनसे गठजोड़ करने का फैसला किया है. मेघालय विधानसभा चुनाव: जानें, VIP सीटों का हाल, कौन जीता, कौन हारा बीजेपी और एनपीपी हैं कांग्रेस की राह का रोड़ा 19 सीटें पर जीत हासिल कर चुकी नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) ने विश्वास जताया कि वो मेघालय में अगली सरकार बनाएगी. एनपीपी के अध्यक्ष कोनार्ड संगमा ने कहा कि उनकी पार्टी समान विचारधारा वाले अन्य दलों की मदद से अगली सरकार बनाने में सफल होगी. दिवंगत नेता पीए संगमा के पुत्र कोनार्ड ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि हम सरकार बनाने में सफल होंगे. लोग भ्रष्ट कांग्रेस सरकार से हताश हैं और बदलाव चाहते हैं.’’ वहीं बीजेपी ने असम के मंत्री हेमंत विश्व शर्मा को छोटे दलों और निर्दलीयों से बात करने मेघालय भेजा है. कांग्रेस ने भी वरिष्ठ नेता अहमद पटेल और कमलनाथ को शिलांग भेजा है. मेघालय में कांग्रेस 2003 से सत्ता में है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
तेलंगाना: 'धरणी' में अनियमितताओं की जांच के लिए SIT का ऐलान, रेवंत रेड्डी सरकार का बड़ा फैसला
तेलंगाना: 'धरणी' में अनियमितताओं की जांच के लिए SIT का ऐलान, रेवंत रेड्डी सरकार का बड़ा फैसला
'प्याज की कीमतों पर सरकारें गिर सकती हैं तो...', सोनम वांगचुक ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या कहा?
'प्याज की कीमतों पर सरकारें गिर सकती हैं तो...', वांगचुक ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या कहा?
500 करोड़ के क्रिप्टो घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार, 2.48 लाख लोग बने शिकार
500 करोड़ के क्रिप्टो घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार, 2.48 लाख लोग बने शिकार

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
FIFA World Cup Prize Money: आज फ्रांस और इंग्लैंड की भिड़ंत, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे 259 करोड़ रुपये
FIFA वर्ल्ड कप में आज फ्रांस और इंग्लैंड की भिड़ंत, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे 259 करोड़ रुपये
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
Embed widget