Meghalaya Polls: 'पैसे के बल पर चुनाव जीतती है BJP और बाकी बचा काम...', सीएम ममता बनर्जी का वार
मेघालय के दौरे पर गईं पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि बीजेपी चुनाव के समय पैसे के बल पर चुनाव जीतती है और बाकी का बचा काम ईडी और सीबीआई कर देती हैं.

Mamata Banerjee Meghalya Visit: पश्चिम बंगाल (West Bengal) की सीएम ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) मेघालय (Meghalaya) के तीन दिवसीय दौरे पर आई हुई हैं. वह यहां पर अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी पदाधिकारियों के साथ बातचीत कर रही हैं.
पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए ममता ने कहा कि बीजेपी चुनाव के समय पैसे के बल पर चुनाव जीतती है. उन्होंने कहा कि बीजेपी का बाकी का बचा काम ईडी और सीबीआई कर देती हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी के पास विकास का कोई मॉडल नहीं है.
घुसपैठ पर संसद में हो चर्चा
तवांग में हुई चीनी घुसपैठ को लेकर उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी संसद में चर्चा चाहती है. हम इस मु्द्दे को संसद में उठा रहे हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी रीजनल पार्टी को देश में देखना नहीं चाहती है. हमने तय किया है कि हम आने वाले दिनों में बीजेपी को मेघालय में हराएंगे.
पार्टी के एक नेता ने कहा कि तीन दिवसीय दौरे पर ममता बनर्जी मंगलवार को टीएमसी कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करेंगी. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी का दौरा 2023 के चुनावों की दिशा तय करने वाला है और उनसे पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने और विधानसभा चुनावों के लिए रणनीति तैयार करने की उम्मीद है.
पूर्वोत्तर के राज्यों की अनदेखी का लगाया आरोप
पश्चिम बंगाल की सीएम और टीएमसी सुप्रीमो ममता ने मंगलवार को आरोप लगाया कि केंद्र में बीजेपी की सरकार ने मेघालय और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों की अनदेखी की है. बनर्जी ने यहां टीएमसी कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी पार्टी यह सुनिश्चित करने के लिए मेघालय के लोगों की मदद करना चाहती है कि इस राज्य में वहीं के लोगों का शासन हो.
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने मेघालय के साथ-साथ अन्य पूर्वोत्तर राज्यों की पूरी तरह से अनदेखी की है. हम सुनिश्चित करेंगे कि हम बदलाव लाए और राज्य को समृद्ध बनाएं.
'अब पप्पू कौन है?' हिमाचल में BJP की हार और इकॉनमी पर TMC सांसद महुआ मोइत्रा का स्पीच वायरल























