एक्सप्लोरर

Satyapal Malik: 'केंद्र के खिलाफ बोलना बंद करता तो मैं भी बन जाता उपराष्ट्रपति'- सत्यपाल मलिक का सनसनीखेज दावा

Meghalaya Governor: सत्यपाल मलिक का दावा है उन्हें ऐसे संकेत मिले थे कि अगर केंद्र के खिलाफ चुप रहें तो उपराष्ट्रपति बना दिया जाएगा. मलिक ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर भी बयान दिया है.

Meghalaya Governor Satyapal Malik Remark: मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक (Satyapal Malik) ने शनिवार को दावा किया कि उन्‍हें संकेत दिया गया था कि अगर वह केंद्र के खिलाफ बोलना बंद कर दें तो उन्हें उपराष्‍ट्रपति (Vice President) बना दिया जाएगा. जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) को उपराष्‍ट्रपति बनाए जाने पर मलिक ने कहा, ''धनखड़ डिजर्विंग उम्मीदवार थे, उपराष्‍ट्रपति बनाने ही चाहिए थे. मेरा कहना इसमें ठीक नहीं, लेकिन मुझे इशारे थे पहले से कि आप नहीं बोलोगे तो आपको (उपराष्‍ट्रपति) बना देंगे लेकिन मैं यह नहीं कर सकता. मैं जो महसूस करता हूं वह जरूर बोलता हूं.’’

राहुल गांधी की यात्रा के बारे में पूछे जाने पर मलिक ने झुंझुनू में मीडिया से कहा, ‘‘अपनी पार्टी के लिए काम कर रहे हैं अच्‍छी बात है. नौजवान आदमी हैं, पैदल तो चल रहे हैं. अब तो नेता यह सब काम तो करते ही नहीं हैं.’’ यात्रा के संदेश के बारे में उन्‍होंने कहा, ‘‘क्‍या संदेश जाएगा, मुझे नहीं पता. यह तो जनता बताएगी कि क्‍या संदेश गया लेकिन मुझे यह लगा कि ठीक काम कर रहे हैं.’’

किसान आंदोलन, कर्तव्य पथ और एजेंसियों के एक्शन पर ये कहा

किसान आंदोलन दोबारा शुरू होने की संभावना पर मलिक ने कहा, ‘‘किसान आंदोलन ... मैं तो नहीं करने वाला लेकिन किसानों को करना पड़ेगा. जैसे हालात दिख रहे हैं, अगर एमएसपी की बात केंद्र सरकार नहीं मानती है तो फिर लड़ाई होगी.’’ सरकार द्वारा मांग माने जाने के आसार पर उन्‍होंने कहा, ‘‘अभी तो मानने के कोई बहुत आसार लग नहीं रहे हैं.’’ दिल्‍ली में राजपथ का नाम बदलकर ‘कर्तव्‍य पथ’ किए जाने पर उन्‍होंने कहा, ‘‘इसकी कोई जरूरत नहीं थी राजपथ सुनने में भी अच्‍छा लगता था उच्‍चारण में ठीक था, कर्तव्‍य पथ कौन उच्‍चारण करेगा लेकिन चलो कर दिया तो उनका भी मंजूर है.’’

आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय द्वारा मारे जा रहे छापों को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना पर मलिक ने कहा, ‘‘कुछ छापे भाजपा वालों पर भी डलवा दें तो यह बात नहीं कही जाएगी. भाजपा में तो बहुत लोग हैं छापे डलवाने लायक. कुछ छापे अपनों पर भी डलवा दें तो यह बात नहीं उठे.’’

ये भी पढ़ें

Mehta Sampada Suresh: राष्ट्रपति के निजी सचिव के रूप में इन्हें मिली जिम्मेदारी, महाराष्ट्र कैडर से हैं अधिकारी

Lumpy Virus Cases: लंपी वायरस से देशभर में 58 हजार से ज्यादा गायों की मौत, इन 16 राज्यों में फैली बीमारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘कोई दम नहीं...’, TVK सरकार के पहले बजट पर जानें क्या बोले एमके स्टालिन
‘कोई दम नहीं...’, TVK सरकार के पहले बजट पर जानें क्या बोले एमके स्टालिन
‘वर्तमान पर फोकस करें और...’, PM मोदी ने भाजपा सांसदों को दी बड़ी सलाह
‘वर्तमान पर फोकस करें और...’, PM मोदी ने भाजपा सांसदों को दी बड़ी सलाह
‘स्टूल वालों को जहर उगलना ही पड़ता है’, केशव प्रसाद मौर्य पर ओवैसी का हमला
‘स्टूल वालों को जहर उगलना ही पड़ता है’, केशव प्रसाद मौर्य पर ओवैसी का हमला
बांग्लादेश वापस लौटेंगी शेख हसीना? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं - 'मैं अब...'
बांग्लादेश वापस लौटेंगी शेख हसीना? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं - 'मैं अब...'

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
बांग्लादेश वापस लौटेंगी शेख हसीना? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं - 'मैं अब...'
बांग्लादेश वापस लौटेंगी शेख हसीना? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं - 'मैं अब...'
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
Embed widget