एक्सप्लोरर

Meghalaya Election: मेघालय में कांग्रेस को झटका, पूर्व मंत्री एंपरीन लिंगदोह ने छोड़ा साथ, इस पार्टी में होंगी शामिल

Ampareen Lyngdoh: 2023 में पूर्वोत्तर के चार राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, उनमें मेघालय भी शामिल है. चुनाव से पहले दिग्गज नेता एंपरीन लिंगदोह ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है.

Ampareen Lyngdoh Quits Congress Before Meghalaya Election: मेघालय के पूर्वी शिलांग से विधायक एंपरीन लिंगदोह (Ampareen Lyngdoh) ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपने आधिकारिक हैंडल से ट्वीट कर कांग्रेस से औपचारिक इस्तीफे की घोषणा की है.

सोमवार (19 दिसंबर) सुबह 9:20 बजे उन्होंने इस्तीफे का पत्र ट्वीट किया, जिसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को टैग किया है. 

इस्तीफे में लिंगदोह ने लिखा, ''मेरा ज्यादातर जीवन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की कट्टर समर्थक और पैदल सैनिक के रूप में बीता है. पार्टी ने मुझे मंत्री और मेरे निर्वाचन क्षेत्र पूर्वी शिलांग के एक प्रतिनिधि के रूप में मेघालय के लोगों की सेवा करने का अवसर दिया. मुझे अखिल भारतीय कांग्रेस समिति का सचिव भी नियुक्त किया गया. अब तक पार्टी की ओर मिले समर्थन के लिए मैं आभारी हूं.''

'कांग्रेस ने अपनी दिशा खो दी है' 

लिंगदोह ने पत्र में आगे लिखा, ''हालांकि, पार्टी के अंदर हाल के घटनाक्रमों ने मुझे यकीन दिलाया है कि इसने अपनी दिशा खो दी है. पार्टी और नेतृत्व को इस पर विचार करने की सख्त जरूरत है. मुझे लगता है कि आत्मनिरीक्षण के सच्चे और ईमानदार प्रयास विफल रहे हैं.''

'मेघालय के लोगों से टूटा कांग्रेस का संपर्क'

लिंगदोह ने आखिर में लिखा, ''मेघालय के लोगों से पार्टी का संपर्क टूट गया है और मुझे अब यकीन नहीं होता है कि यह मेरे लिए उनकी सेवा करने का सबसे अच्छा मंच है. इसलिए गहरे अफसोस के साथ मैं कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से अपने औपचारिक इस्तीफे के लिए लिख रही हूं.''

NPP में शामिल हो सकती हैं एंपरीन लिंगदोह

बता दें कि एंपरीन लिंगदोह का कांग्रेस से इस्तीफा ऐसे समय सामने आया जब मेघालय में अगले साल ही विधानसभा चुनाव होना है. हिंदुस्तान टाइम्स ने मामले से परिचित लोगों के हवाले से लिखा है कि एक और विधायक के साथ लिंगदोह सत्तारूढ़ नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) में शामिल होने के लिए तैयार हैं. एनपीपी मेघालय में बीजेपी की सहयोगी पार्टी है. 

पिछले महीने मेघालय में एनपीपी के दो और विपक्षी दल अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (AITC) के एक विधायक ने बीजेपी में शामिल होने के लिए इस्तीफा दिया था. 

इन पूर्वोत्तर राज्यों में अगले साल चुनाव

मेघालय के अलावा पूर्वोत्तर राज्यों त्रिपुरा, नागालैंड और मिजोरम में भी 2023 में विधानसभा चुनाव होने हैं. बीजेपी इन राज्यों में अभी से चुनावी बिगुल फूंक चुकी है. रविवार (18 दिसंबर) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो पूर्वोत्तर राज्यों मेघालय और अरुणाचल प्रदेश के दौरे को इस रूप में भी देखा गया है. कांग्रेस के आला नेताओं की ओर से एंपरीन लिंगदोह के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया आना बाकी है.

यह भी पढ़ें- बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पर टिकी निगाहें, इन राज्यों में हो सकती है मीटिंग, जानें किन मुद्दों पर होगी चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये वो बांग्लादेश नहीं, जिसके लिए...', फफक कर रोती हुई बोलीं शेख हसीना
'ये वो बांग्लादेश नहीं, जिसके लिए दी लाखों शहादत', फफक कर रोती हुई बोलीं शेख हसीना
अरबों का 'नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट', कैसे PoJK के लिए बन गया 'दोहन मशीन'?
अरबों का 'नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट', कैसे PoJK के लिए बन गया 'दोहन मशीन'?
‘कोई दम नहीं...’, TVK सरकार के पहले बजट पर जानें क्या बोले एमके स्टालिन
‘कोई दम नहीं...’, TVK सरकार के पहले बजट पर जानें क्या बोले एमके स्टालिन
‘वर्तमान पर फोकस करें और...’, PM मोदी ने भाजपा सांसदों को दी बड़ी सलाह
‘वर्तमान पर फोकस करें और...’, PM मोदी ने भाजपा सांसदों को दी बड़ी सलाह

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
बांग्लादेश वापस लौटेंगी शेख हसीना? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं - 'मैं अब...'
बांग्लादेश वापस लौटेंगी शेख हसीना? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं - 'मैं अब...'
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
Embed widget