एक्सप्लोरर

सोशल मीडिया पर मॉडल्स की अश्लील तस्वीरें डालने वाला मैकेनिकल इंजीनियर गिरफ्तार, गूगल में काम करता है आरोपी

दिल्ली पुलिस ने फेक इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर मॉडल की अश्लील तस्वीरें डालकर ब्लैकमेल करने में आरोप में मैकेनिकल इंजीनियर को गिरफ्तार किया है.

दिल्ली पुलिस की साइबर सेल की आईएफएसओ यूनिट ने फेक इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर मॉडल की अश्लील तस्वीरें डालकर ब्लैकमेल करने में आरोप में मैकेनिकल इंजीनियर को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी का नाम मोहित शर्मा है जो दिल्ली से सटे नोएडा का रहने वाला है. मोहित शर्मा पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर है. इसने बिज़नेस मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएशन भी किया हुआ है और फिलहाल गूगल में मार्केट रिसर्च एनालिस्ट के पद पर काम कर रहा था.

रशियन मैगज़ीन का एडिटर बनकर की थी न्यूड पिक्चर हासिल, नोएडा में भी दर्ज है आरोपी पर मुकदमा

दिल्ली पुलिस के मुताबिक हाल ही में एक युवती ने उन्हें शिकायत दी थी कि किसी ने उसका फेक इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर उस पर उसकी अश्लील तस्वीरें डाल दी है. पीड़िता ने पूछताछ के दौरान पुलिस को यह भी बताया कि आरोपी शख्स से उसकी मुलाकात इंस्टाग्राम पर हुई थी जहां उसने खुद को एक बड़ी रशियन मैगजीन का एडिटर बताया था. शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने मैगजीन में छापने के नाम पर उसकी बिना चेहरे के कुछ अश्लील तस्वीरें ली थी जिसके बाद आरोपी उससे और अश्लील तस्वीरें मांगने लगा. साथ ही न देने पर उसने उसकी कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर दोस्तों और रिश्तेदारों को भी भेज दी.

आरोपी के लैपटॉप से हजारों अश्लील तस्वीरें बरामद, कई लड़कियों को ब्लैकमेल करने का शक

दिल्ली पुलिस के मुताबिक जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी के द्वारा बनाए गए इंस्टाग्राम और हॉटमेल अकाउंट का आईपी ऐड्रेस पता लगाया. जिसके बाद पुलिस को एयरटेल के उस ब्रॉडबैंड वाईफाई कनेक्शन का पता चला जिसके जरिए आरोपी इंटरनेट का इस्तेमाल कर इन अकाउंट को ऑपरेट कर रहा था और फिर पुलिस नोएडा स्थित आरोपी मोहित शर्मा के घर तक पहुंच गई. पुलिस ने जब आरोपी के लैपटॉप को फॉरेंसिक लैबोरेट्री भेजा तो हैरान रह गई. क्योंकि उसके लैपटॉप में लड़कियों की हजारों अश्लील तस्वीरें थी जिनमें शिकायतकर्ता की भी कई तस्वीरें मौजूद थी. जांच के दौरान पुलिस को यह भी पता चला कि आरोपी मोहित शर्मा के ऊपर नोएडा में भी इसी तरह का एक मुकदमा दर्ज है. पुलिस अब इससे पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि अब तक कितनी लड़कियों को इस तरीके से ब्लैकमेल कर चुका था.

यह भी पढ़ें.

जंग से बदतर हुए यूक्रेन के हालात, घरों में कैद होने को मजबूर हुए लोग, खाने-पीने के संकट ने बढ़ाई मुश्किलें

रूस की परमाणु धमकी पर बढ़ा विवाद, अमेरिका ने कहा बेवजह दी धमकी, पुतिन ने कहा- पश्चिमी देशों ने खड़ा किया झूठ का साम्राज्य

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget