एक्सप्लोरर

'पाकिस्तान को कहो- आतंकवाद का समर्थन बंद करे', भारत की तुर्किए को दो टूक

MEA On Donald Trump Remarks: विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत-पाकिस्तान के बीच सिर्फ आतंकवाद और पीओके पर बातचीत होगी. कश्मीर के मुद्दे पर किसी तीसरे देश की जरूरत नहीं.

India Strong Message To Turkey: भारत के खिलाफ जाकर पाकिस्तान का समर्थन करने वाले तुर्किए को भारत ने सख्त संदेश देते हुए कहा कि वो पाकिस्तान से कहे कि आतंकवाद का समर्थन करना बंद कर दे. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने गुरुवार (22 मई, 2025) को कहा कि भारत उम्मीद करता है कि तुर्किए पाकिस्तान से सीमा पार आतंकवाद को समर्थन बंद करने और आतंकवादी तंत्र के खिलाफ कार्रवाई करने का दृढ़तापूर्वक आग्रह करेगा.

उन्होंने कहा, "हम उम्मीद करते हैं कि तुर्की पाकिस्तान से सीमा पार आतंकवाद को अपना समर्थन बंद करने और दशकों से उसकी ओर से पोषित आतंकी पारिस्थितिकी तंत्र के खिलाफ विश्वसनीय और सत्यापन योग्य कार्रवाई करने का पुरजोर आग्रह करेगा." उन्होंने कहा, "संबंध एक-दूसरे की चिंताओं के प्रति संवेदनशीलता के आधार पर बनाए जाते हैं."

'किसी तीसरे देश की इमें जरूरत नहीं'

ट्रंप की टिप्पणी पर रणधीर जायसवाल कहा, "मैंने अपनी पिछली बातचीत में भी कह दिया था कि भारत पाकिस्तान के बीच केवल आपस में ही इस विषय में बात होगी. किसी तीसरे देश की इसमें जरुरत नहीं है. मगर बातचीत और आतंकवाद एक साथ नहीं चलने वाला. जम्मू कश्मीर के किसी भी मुद्दे पर हम किसी तीसरे देश की मध्यस्थता नहीं लेने वाले."

'पाकिस्तान को वापस करना होगा पीओके'

 उन्होंने आगे कहा, "जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है. जैसा कि आप जानते हैं, लंबित मामला केवल पाकिस्तान की ओर से अवैध रूप से कब्जा किए गए भारतीय क्षेत्र को खाली करना है. पाकिस्तान से केवल POK को खाली करने के मुद्दे पर बात होगी और उसको यह खाली करना होगा." इसके साथ ही सिंधु जल संधि के निलंबित किए जाने को लेकर उन्होंने कहा, सिंधु जल संधि तब तक स्थगित रहेगी जबतक कि पाकिस्तान आतंकवाद को बंद नहीं कर देता. खून और पानी एक साथ नहीं बह सकता. 

बीजिंग में चीन, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के विदेश मंत्रियों के बीच त्रिपक्षीय बातचीत पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, "हमने कुछ रिपोर्टें देखी हैं. इसके अलावा मुझे और कुछ नहीं कहना है." 

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर की अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री के साथ बातचीत के बारे में उन्होंने कहा, "हमने एक प्रेस रिलीज जारी की थी. विदेश मंत्री ने पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा करने के लिए कार्यवाहक विदेश मंत्री को धन्यवाद दिया; उन्होंने कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने पर भी सहमति जताई. विदेश मंत्री ने झूठी और निराधार रिपोर्टों के जरिए भारत और अफगानिस्तान के बीच अविश्वास पैदा करने के हाल के प्रयासों को दृढ़ता से खारिज करने का भी स्वागत किया."

ये भी पढ़ें: एस. जयशंकर का ट्रंप पर बड़ा बयान, बोले- ‘पाकिस्तान को खामियाजा भुगतना पड़ेगा’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, बोले- जब जब संसद सत्र...
PM मोदी से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, बोले- जब जब संसद सत्र...
‘पूरी दाल ही काली है’, गाड़ी की पेट्रोल टंकी खोलकर E 20 पर बोले राहुल गांधी
‘पूरी दाल ही काली है’, गाड़ी की पेट्रोल टंकी खोलकर E 20 पर बोले राहुल गांधी
CM चंद्रबाबू नायडू ने बुजुर्ग महिला की इच्छा की पूरी, हैंडलूम बुनकर कपल को सराहा
CM चंद्रबाबू नायडू ने बुजुर्ग महिला की इच्छा की पूरी, हैंडलूम बुनकर कपल को सराहा
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी की बड़ी डिफेंस डील, जानें क्या बोला भारत
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी की बड़ी डिफेंस डील, जानें क्या बोला भारत

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget