एक्सप्लोरर

MCD Standing Committee Election: ‘बैलेट चोर मचाए शोर,’ एमसीडी स्टैंडिंग कमेटी चुनाव को लेकर AAP ने भी पोस्टर जारी कर बीजेपी पर किया हमला

Poster War Between AAP And BJP: दिल्ली नगर निगम स्थायी समिति चुनाव को लेकर सदन में हुई मारकुटाई का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि अब दोनों पार्टियों के बीच पोस्टर वॉर शुरू हो गया है.

AAP Poster Attack On BJP: देश की राजधानी दिल्ली में पिछले कई दिनों से राजनीतिक माहौल गर्म है. एमसीडी स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और बीजेपी में तनातनी बनी हुई है. सदन में हाथापाई, मार कुटाई और यहां तक कि कुछ पार्षदों के खून निकला तो कुछ के कुर्ते फटे. फिलहाल इसके चुनाव को लेकर 26 फरवरी तक के लिए रोक लगा दी गई है और 27 फरवरी को फिर से चुनाव होगा. उससे पहले बीजेपी और आप में पोस्टर वॉर छिड़ गया है.

इस वॉर में पहले दिन बीजेपी ने एक पोस्टर रिलीज किया जिसका टाइटल था खलनायिका. इसमें आम आदमी पार्टी के नेताओं की तस्वीरें भी थीं. अब पोस्टर का जवाब देते हुए आप ने भी बैलेट चोर मचाए शोर के नाम से पोस्टर रिलीज किया. इसमें बीजेपी सांसद और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर, बीजेपी सांसद मनोज तिवारी, बीजेपी नेता हरीश खुराना के साथ साथ अन्य नेता भी शामिल हैं.

बीजेपी के पोस्टर में क्या?

इससे पहले दिल्ली बीजेपी के ट्विटर हैंडल से आम आदमी पार्टी के नेताओं की तस्वीरें खलनायक के तौर पर पेश किया था. इसके जवाब में अब आप ने भी कैंपेन शुरू कर दिया है. दरअसल, दिल्ली बीजेपी ने पोस्टर वॉर के जरिए आम आदमी पार्टी की एमसीडी मेयर शैली ओबेरॉय को खल-नायिका बताते हुए उनका एक पोस्टर जारी किया था. जहां दिल्ली बीजेपी ने शैली ओबेरॉय का पोस्टर बनाकर ट्वीट किया था. वहीं, पोस्टर वॉर के साथ बीजेपी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी हमला बोला था.

क्या है मामला?

वहीं, बीजेपी ने शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) की विधायक आतिशी पर एमसीडी की छह सदस्यीय स्थायी समिति के चुनाव के दौरान मारपीट की साजिश रचने का आरोप लगाया था. जहां उन्हें खलनायिका करार दिया. इस दौरान बीजेपी की दिल्ली इकाई ने ट्विटर पर एक पोस्टर साझा किया है, जिसमें आतिशी आप विधायक दुर्गेश पाठक और दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की महापौर शैली ओबेरॉय की तस्वीर है. पोस्टर के साथ लिखा है, सदन में मारपीट और तानाशाही करवाने वाली आप की खल-नायिका. आतिशी की ओर से इस मामले पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

ये भी पढ़ें: MCD Standing Committee Election: हंगामा, नारेबाजी, मारपीट से लेकर कपड़े तक फटे, अब 27 फरवरी को फिर होगा एमसीडी स्टैंडिंग कमेटी का चुनाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget