एक्सप्लोरर

एमसीडी चुनाव में 1.10 लाख से अधिक मतदाता पहली बार करेंगे मतदान

नई दिल्ली: दिल्ली में होने जा रहे स्थानीय निकाय चुनाव में 1.10 लाख से अधिक मतदाता पहली बार अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे. राष्ट्रीय राजधानी  में 23 अप्रैल को चुनाव होगा और युवा आबादी को मतदाता वर्ग में महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

दिल्ली राज्य चुनाव आयुक्त एस के श्रीवास्तव ने बताया ‘‘हम तय कार्यक्रम के अनुसार, चुनाव के लिए तैयारी कर रहे हैं. स्थानीय निकायों के हाल ही में किए गए परिसीमन के बाद यह पहले स्थानीय निकाय चुनाव होंगे.’’ उन्होंने बताया ‘‘चुनाव के लिए, 1,10,639 मतदाता पहली बार अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे, इनमें से 24,825 ऐसे मतदाता हैं जो अभी अभी ही 18 साल के हुए हैं. शेष की उम्र 19 या उससे अधिक है.’’ वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर हुई नयी परिसीमन प्रक्रिया के अनुसार, अब प्रत्येक वार्ड में अनुमानित 40,000 मतदाताओं के साथ औसतन 60,000 लोग हैं.

राज्य निर्वाचन आयोग प्रिंट, रेडियो और टीवी के जरिये जागरुकता अभियान चला रहा है ताकि लोग 272 वार्ड पाषर्दों के चुनाव के लिए अपने मताधिकार का उपयोग करें.

दिल्ली में 70 विधानसभा सीटें हैं और परिसीमन से पहले प्रत्येक विधानसभा सीट में चार वार्ड थे जो अब 3 से 7 हो गए हैं.

पूर्ववर्ती एकीकृत दिल्ली नगर निगम को वर्ष 2012 में तीन हिस्सों में बांट कर उत्तरी, दक्षिणी और पूर्वी नगर निगम बनाएगए थे. एनडीएमसी और एसडीएमसी में 104... 104 वार्ड और ईडीएमसी में 64 वार्ड हैं.

पिछले दस साल से एमसीडी में बीजेपी सत्ता पर है. उसने अपने वर्तमान 153 पाषर्दों को टिकट देने के बजाय नए चेहरे उतारे हैं.

राजौरी गार्डन विधानसभा सीट पर हुए उप चुनाव में जीत से उत्साहित बीजेपी यह सिलसिला बनाए रखना चाहती है वहीं कांग्रेस फिर से सिर उठाने की कोशिश कर रही है.

आप का इरादा वर्ष 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली अपनी सफलता को दोहराने का है लेकिन उप चुनाव में मिली करारी पराजय का असर पार्टी के मनोबल पर पड़ सकता है. आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल हालांकि कह चुके हैं कि उप चुनाव के नतीजे को एमसीडी चुनाव के ट्रेलर के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए.

एमसीडी चुनाव के लिए जनरेशन..1 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों का उपयोग किया जा रहा है जिनके बारे में चुनाव आयोग कह चुका है कि यह ‘‘फुलप्रूफ’’ हैं.

स्थानीय निकाय चुनावों में मतदाताओं की कुल संख्या 1,32,10,206 है जिनमें 73,15,915 पुरूष और 58,93,418 महिला मतदाता है. शेष 793 मतदाता अन्य श्रेणी के हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget