एक्सप्लोरर

एबीपी न्यूज़ के एंकर्स-रिपोर्टर्स को धमकी देने वाले मौलाना अली कादरी ने मांगी माफी

तब्लीगी जमात के मरकज से जुड़ी रिपोर्टिंग को लेकर मौलाना अली कादरी ने एबीपी न्यूज़ समेत मीडिया को धमकी दी थी.

नई दिल्लीः एबीपी न्यूज समेत पूरे मीडिया को धमकी देने वाले मौलाना अली कादरी ने अपने बयान के लिए माफी मांग ली है. मौलाना अली कादरी ने कहा है कि अगर मुझ से कोई गलती हुई है तो मैं दिल से माफी मांगता हूं. मौलाना अली कदारी ने ये भी कहा कि एबीपी न्यूज पर दिए गए उनके बयान में उन्होंने पहले ही माफी मांग ली थी.

दरअसल मौलाना अली कादरी दिल्ली के तब्लीगी जमात के मरकज से जुड़ी रिपोर्टिंग पर भड़के हुए थे और उन्होंने टीवी चैनल की डिबेट के दौरान बाकायदा धमकी देते हुए कहा था कि अगर इस तरह की रिपोर्टिंग को न्यूज चैनल ने रोका नहीं तो उनके नुमाइंदो (एंकर और रिपोर्टर्स) का माइक लेकर घूमना मुश्किल हो जाएगा.

मौलाना अली कादरी ने ये भी कहा था कि कुछ पत्रकार जमात के खिलाफ साजिश के तहत गलत रिपोर्टिंग कर रहे हैं और जमात के प्रमुख मौलाना साद को उल्टा-सीधा कह रहे हैं जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

मौलाना अली कादरी ने आज एक वीडियो के जरिए सार्वजनिक माफी मांगी है और कहा है कि उन्होंने पहले ही एबीपी न्यूज के एंकर रूबिका लियाकत और समित अवस्थी से ये कह दिया था कि अगर उनकी बातें उन्हें गलत लगती हैं तो वो क्षमा मांगते हैं. मीडिया को धमकी देने के एक घंटे के भीतर एबीपी न्यूज पर मौलाना अली कादरी ने ये कहा था.

मौलाना अली कादरी ने आज एक वीडियो के जरिए कहा कि मैं सबसे सरेआम माफी मांगता हूं और मुझे किसी को तकलीफ नहीं देना है. मैं हमारे तमाम भाइयों से ये कहना चाहता हूं कि आप लोगों को वास्ता दे रहा हूं और ये किसी से अदावत का वक्त नहीं है. सारे लोगों को एक कलमे की बुनियाद पर इकट्ठा होना है.

बता दें कि एनबीए (न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन) ने भी इस मामले पर ध्यान दिया था और मीडिया को धमकी देने वाली खबरों पर नाराजगी जताई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana Politics: तेलंगाना के निजामाबाद में कांग्रेस-BJP आमने-सामने, विधायक पैदी राकेश रेड्डी के घर घेराव की तैयारी के बाद बढ़ा तनाव
तेलंगाना के निजामाबाद में कांग्रेस-BJP आमने-सामने, विधायक पैदी राकेश रेड्डी के घर घेराव की तैयारी के बाद बढ़ा तनाव
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget