एक्सप्लोरर

Mathura Tensions: सीआरपीएफ DG की रिपोर्ट ने उड़ाई सुरक्षा एजेंसियों की नींद, मथुरा में धारा-144 लागू, बढ़ाई जा सकती है सुरक्षा

Mathura Tensions: रिपोर्ट मे कहा गया है कि जब से यह तनाव शुरू हुआ है मथुरा के एक संप्रदाय विशेष की इबादतगाह में लोगों की संख्या बढ गई है. यह भी सूचना है कि इनमें अनेक लोगों की गतिविधियां संदेहास्पद है

Mathura में तनाव को लेकर सीआरपीएफ महानिदेशक की रिपोर्ट ने केद्रींय खुफिया और सुरक्षा एजेंसियो के होश उड़ा दिए हैं. इस रिपोर्ट को लेकर खुफिया और सुरक्षा एजेंसियो का मंथन लगातार जारी है. सीआरपीएफ निदेशक ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि एक संप्रदाय विशेष की इबादतगाह मे संदिग्ध गतिविधियां शुरू हो गयी है और संदिग्ध लोग सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं. वहीं यह भी कहा गया है कि कानून व्यवस्था बिगड़ने की भी संभावना है. दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश सरकार ने किसी भी प्रकार की घटना को रोकने के लिए कुछ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और विवादास्पद पूरे इलाके मे धारा 144 लगा दी गई है.

इस मामले मे एक संप्रदाय ने दूसरे संप्रदाय के इबादतगाह के खिलाफ कार सेवा किए जाने और 6 दिसंबर को उसे पवित्र किए जाने जैसे बयान दिए थे. जैसे ही स्थानीय प्रशासन को यह खबर लगी यूपी सरकार पूरी तरह से चौकन्नी हो गई और आनन-फानन में प्रशासन ने अनेक कदम भी उठा लिए. स्थानीय डीएम और एसएसपी ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि ऐसी किसी भी घटना से निबटने के लिए व्यापक उपाय किए गए हैं. उन्होने स्थानीय जनमानस से भी किसी भी अफवाह पर विश्वास न करने के लिए कहा. साथ ही लोगो को चेतावनी भी दी कि यदि सोशल मीडिया आदि पर यदि किसी ने अफवाह आदि फैलाने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

इस बीच 24 नवबंर 2021 को सीआरपीएफ महानिदेशक की तरफ से मथुरा को लेकर एक विशेष रिपोर्ट केंद्र को भेजी गई इस रिपोर्ट मे कहा गया कि मथुरा के हालात ठीक नही हैं और वहां कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने की भी संभावना है. इस रिपोर्ट ने केंद्रीय खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों के होश उड़ा दिए हैं. ध्यान रहे कि सीआरपीएफ की यूपी में कानून व्यवस्था में सहयोग करने के लिए अनेक कंपनिया मौजूद हैं और उन्हीं के आकलन के आधार पर डीजी सीआऱपीएफ ने ये रिपोर्ट भेजी. सीआरपीएफ महानिदेशक ने मथुरा के हालातों को लेकर गंभीर आकलन किए हैं.

रिपोर्ट मे कहा गया है कि जब से यह तनाव शुरू हुआ है मथुरा के एक संप्रदाय विशेष की इबादतगाह में लोगों की संख्या बढ गई है. यह भी सूचना दी गई है इनमें अनेक लोगों की गतिविधियां बेहद संदेहास्पद है और संभवत ये लोग छिप-छिपकर इबादतगाह की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं कि कितने-कितने जवान कहां तैनात हैं, पूरी सुरक्षा व्यवस्था क्या है.

सीआरपीएफ महानिदेशक के इस आकलन को लेकर केंद्रीय खुफिया एजेंसियो की अनेक टीमों ने मथुरा और आसपास के इलाको में डेरा जमा लिया है और हर घटनाक्रम पर उनकी चौकन्नी निगाहें हैं. वहीं स्थानीय प्रशासन ने भी 6 दिसंबर की टाइमलाइन को लेकर अपनी कमर कस ली है. सूत्रों का कहना है कि आने वाले दिनों में मथुरा की सुरक्षा और मजबूत की जा सकती है और वहां पर स्थानीय पुलिस के अलावा केंद्रीय सुरक्षा बलों में भी इजाफा किया जा सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
Live: CJP के तिरंगा कार्यक्रम से पहले NDMC का बड़ा फैसला, दो दिन बंद रहेगा CP का सेंट्रल पार्क
Live: CJP के तिरंगा कार्यक्रम से पहले NDMC का बड़ा फैसला, दो दिन बंद रहेगा CP का सेंट्रल पार्क
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, UP-मणिपुर समेत 17 राज्यों के लिए उठाया ये कदम
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, UP-मणिपुर समेत 17 राज्यों के लिए उठाया ये कदम
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकित भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकित भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
Embed widget