एक्सप्लोरर

Fire in Manesar: रात को लगी आग ने सब कुछ कर दिया राख, लोगों के पास ना खाने का सामान, ना सिर छिपाने को छत

Fire In Gurugram: दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम के आईएमटी मानेसर के सेक्टर 6 में आग ने ऐसा तांडव मचाया कि करीब 25 एकड़ में फैले कबाड़ और झुग्गियों को जलाकर राख कर दिया.

दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम के आईएमटी मानेसर के सेक्टर 6 में आग ने ऐसा तांडव मचाया कि करीब 25 एकड़ में फैले कबाड़ और झुग्गियों को जलाकर राख कर दिया. हादसे में एक महिला की जलने से मौत हो गई. रात करीब 11 बजे लगी. आग की लपटों ने देखते ही देखते पूरे इलाके को आगोश में ले लिया. तेज हवाओं के साथ आग की लपटों और धुएं के गुबार से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया. 

आग पर काबू पाने के लिए 50 से ज्यादा दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि घंटों की मशक्कत के बाद भी काबू नहीं पाया जा सका. 12 घंटे बीत जाने के बाद भी आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है. इस दौरान आग में झुलसने से एक महिला की मौत भी हो गई और वहां बंधा एक पालतू कुत्ता भी आग में झुलस कर मर गया. आधा दर्जन घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है.

आईएमटी मानेसर के सेक्टर-6 के कांकरोला गांव में खाली पड़े इस इलाके में करीब 25 एकड़ में कबाड़ के गोदाम बनाए हुए थे. यही नहीं, इसके आसपास सैकड़ों झुग्गियां भी बनी हुई थीं, जो इस आग की चपेट में आ गईं और राख में तब्दील हो गईं.

घटनास्थल से जो तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, उसमें झुग्गी में रहने वाले लोग अपना बचा हुआ सामान ढूंढ रहे हैं. जैसे-तैसे एक-एक सामान इन्होंने अपने गुजर-बसर के लिए इकट्ठा किया था. रात को लगी आग में सामान राख में तब्दील हो गया. अब सोचिए कैसे यह अपना और अपने बच्चों का पेट भर पाएंगे क्योंकि इनका सारा सामान जलकर राख हो गया है.

मुश्किल से जान बचाकर भागे लोग

इन लोगों के पास न तो खाने के लिए कुछ है और ना सिर छिपाने के लिए छत. अब कैसे ये लोग चिलचिलाती धूप में बच्चों को छुपा पाएंगे. इस भीषण आग ने न केवल कबाड़ और झुग्गियों को अपनी आगोश में लिया बल्कि वहां खड़े दर्जनों वाहनों को भी जलाकर राख कर दिया. तेज हवाओं के बीच आग इतनी तेजी से फैली कि वहां रह रहे लोग अपनी जान बचाकर बड़ी मुश्किल से बाहर निकले. 

इस  भीषण आग में आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए, जिसमे 2 गंभीर रूप से घायल हैं. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. आसपास के लोगों की मानें तो तेज हवाओं के चलते यह आग पूरे इलाके में फैल गई. 

तेज हवाओं से बढ़ीं आग की लपटें

आसपास गांव के लोगों ने इस आग में फंसे लोगों की मदद की और उन्हें बाहर निकाला. मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन तेज हवाओं के साथ आग की लपटें आगे बढ़ती चली गईं और आग पर काबू नहीं पाया गया.

 हालांकि पुलिस के जवान और दमकल कर्मियों ने आग और ज्यादा ना फैले, इसे ध्यान में रखते हुए आसपास के इलाके को पूरी तरह से खाली करा लिया. 

गुरुग्राम ही नहीं बल्कि रेवाड़ी, पलवल और बहादुरगढ़  से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुलाया गया. इसके अलावा दर्जनों की संख्या में मौके पर एंबुलेंस और बड़ी संख्या में पुलिस के जवान और आला अधिकारी पहुंचे. सेक्टर 6 के इस खाली पड़े एरिया के आसपास पूरा औद्योगिक क्षेत्र है.

आग और ना फैले इसे ध्यान में रखते हुए दमकल कर्मियों की तरफ से आसपास के इलाकों को खाली करा वहां पानी का छिड़काव किया गया. क्योंकि तेज हवाओं के साथ आग की लपटें लगातार आगे बढ़ रही थीं लेकिन बड़ी मशक्कत के बाद भी आग पर काबू पाया नहीं गया.

ये भी पढ़ें

Hanuman Chalisa row: नवनीत राणा और रवि राणा को सेशंस कोर्ट से राहत नहीं, 29 अप्रैल तक जवाब दाखिल करने के निर्देश

ये भी पढ़ें: लाउडस्पीकर विवाद, हनुमान चालीसा के बीच हिन्दुत्व का नया चेहरा बनकर उभरीं नवनीत राणा, जानें अमरावती से निर्दलीय सांसद का पूरा राजनीतिक सफर

 
राजेश कुमार पत्रकारिता जगत में पिछले करीब 14 सालों से ज्यादा वक्त से अपना योगदान दे रहे हैं. राष्ट्रीय और सामाजिक मुद्दों से लेकर अपराध जगत तक, हर मुद्दे पर वह स्टोरी लिखते आए हैं. इसके साथ ही, किसी खबरों पर किस तरह अलग-अलग आइडियाज के साथ स्टोरी की जाए, इसके लिए वह अपने सहयोगियों का लगातार मार्गदर्शन करते रहे हैं. इनकी अंतर्राष्ट्रीय जगत की खबरों पर खास नज़र रहती है, जबकि भारत की राजनीति में ये गहरी रुचि रखते हैं. इन्हें क्रिकेट खेलना काफी पसंद और खाली वक्त में पसंद की फिल्में भी खूब देखते हैं. पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर ऑफ ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म किया है. राजनीति, चुनाव, अंतरराष्ट्रीय संबंधों और अर्थव्यवस्था जैसे मुद्दों पर राजेश कुमार लगातार लिखते आ रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आधी रात वाले PM मोदी के वीडियो पर भड़के खरगे- 'आज धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करके संसद आइए'
आधी रात वाले PM मोदी के वीडियो पर भड़के खरगे- 'आज धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करके संसद आइए'
Explained: आज 'तिलचट्टों' के देशव्यापी प्रदर्शन के नतीजे क्या? CJP को हल्के में लेकर तीन जगह चूकी मोदी सरकार!
'तिलचट्टों' के देशव्यापी प्रदर्शन से क्या होगा? मोदी सरकार का CJP को हल्के में लेना 3 बड़ी भूल
सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने का स्वाद अच्छा लगता है'
सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने का स्वाद अच्छा लगता है'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आधी रात वाले PM मोदी के वीडियो पर भड़के खरगे- 'आज धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करके संसद आइए'
आधी रात वाले PM मोदी के वीडियो पर भड़के खरगे- 'आज धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करके संसद आइए'
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर CM रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, कही दी ये बड़ी बात!
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर CM रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, कही दी ये बड़ी बात!
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Jana Nayagan OTT Release: थलपति विजय की 'जना नायकन' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां हैं सारी डिटेल्स
थलपति विजय की 'जना नायकन' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां हैं सारी डिटेल्स
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
Explained: आज 'तिलचट्टों' के देशव्यापी प्रदर्शन के नतीजे क्या? CJP को हल्के में लेकर तीन जगह चूकी मोदी सरकार!
'तिलचट्टों' के देशव्यापी प्रदर्शन से क्या होगा? मोदी सरकार का CJP को हल्के में लेना 3 बड़ी भूल
जिंदगी और मौत से जूझ रहा था ट्रेन के गेट पर लटका शख्स, लोग बनाते रहे वीडियो; भड़के यूजर्स
जिंदगी और मौत से जूझ रहा था ट्रेन के गेट पर लटका शख्स, लोग बनाते रहे वीडियो; भड़के यूजर्स
Embed widget