एक्सप्लोरर

Marriage Rule In Bengal: अनिवार्य रूप से रिकॉर्ड कराना होगा बायोमेट्रिक, लगेंगे ये दस्तावेज, जान लें बंगाल में मैरिज रजिस्ट्रेशन का नया नियम

Marriage Rule In Bengal: पश्चिम बंगाल में पहले शादी रजिस्टर करने के लिए कपल के साथ गवाहों की उपस्थिति और पहचान संबंधी दस्तावेज वेरिफाई किए जाते थे.

Marriage Rule Changed In Bengal: पश्चिम बंगाल सरकार ने मैरिज रजिस्ट्रेशन के लिए बायोमेट्रिक रिकॉर्ड (उंगलियों के निशान) को अनिवार्य कर दिया है. शादी करने वाले कपल और तीन गवाहों को बायोमेट्रिक रिकॉर्ड करवाने पड़ेंगे. टाइम्स आफ इंडिया की एक रिपोर्ट की मानें तो बंगाल सरकार ने एक नवंबर से सभी विवाहों के लिए बायोमेट्रिक्स की रिकॉर्डिंग अनिवार्य कर दी है.

रिपोर्ट के मुताबिक शादी के लिए आवेदन करते समय अब दूल्हा या दुल्हन में से किसी एक को अपना बायोमेट्रिक विवरण देना होगा. उसके बाद पंजीकरण के समय दूल्हा-दुल्हन और तीनों गवानों को भी बायोमेट्रिक रिकॉर्ड करवाना होगा. इसके लिए मैरिज रजिस्ट्रार को लैपटॉप और फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस किया गया है.

एक पखवाड़े में 2700 विवाह
नए नियम के लागू होने के बाद पहले पखवाड़े में, बुधवार (15 नवंबर) तक बायोमेट्रिक डिटेल के साथ 5,768 विवाह आवेदन किए गए थे. इनमें से 2,700 से अधिक जोड़े की शादी बायोमेट्रिक्स रिकॉर्ड करके पंजीकृत किए गए हैं.

पिछले साल ही बना था नियम
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह नियम पिछले साल ही बनाया गया था. उन्होंने कहा, "राज्य सरकार ने 2022 में विवाह नियमों में संशोधन किया था, जिससे विवाह आवेदन और पंजीकरण के लिए बायोमेट्रिक्स अनिवार्य कर दिया गया था. हालांकि जरूरी उपकरणों की खरीद के बाद इसे इस महीने से लागू किया गया है."

उन्होंने बताया कि पहले शादी करने के लिए कपल के साथ गवाहों की उपस्थिति और पहचान संबंधी दस्तावेज वेरीफाई करने के बाद हस्ताक्षर लेकर शादी पंजीकृत कर ली जाती थी, लेकिन अब इन तमाम प्रक्रियाओं के अतिरिक्त फिंगरप्रिंट भी अनिवार्य कर दिया गया है.

केवल हिंदू विवाह अधिनियम में संशोधन
अधिकारी ने यह भी बताया कि फिलहाल, नया नियम केवल हिंदू विवाह अधिनियम, 1954 और विशेष विवाह अधिनियम, 1954 के तहत विवाह पर लागू होगा. बाद में इसे अन्य विवाह अधिनियम तक भी बढ़ाए जाने की संभावना है.
आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल सरकार ने 1 जून 2019 से ही विवाहों के दस्तावेजों को डिजिटाइज करने के लिए बायोमेट्रिक की अनिवार्यता सुनिश्चित करने के लिए कदम बढ़ाना शुरू कर दिया था.

ये भी पढ़ें :सगाई से शादी तक का सफर होता है बेहद मुश्किल, इस तरह करें अपने रिश्ते को मजबूत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget