एक्सप्लोरर

झारखंड: सरायकेला खरसावां में माओवादियों के हमले में पांच पुलिसकर्मी शहीद

शहीद सुरक्षाकर्मियों की पहचान सहायक पुलिस निरीक्षक गोवर्धन पासवान और मनोधन हांसदा एवं सिपाही धनेश्वर पूर्ति, युधिष्ठिर मालुवा और डिब्रू पूर्ति के रूप में की गई है. माओवादियों ने इन पुलिस कर्मियों के हथियार भी लूट लिए.

रांची: झारखंड के सरायकेला खरसावां जिले में तिरुलडीह थाना क्षेत्र में पश्चिम बंगाल की सीमा के निकट संदिग्ध माओवादियों ने शुक्रवार शाम घात लगाकर हमला किया और गश्त पर निकले पुलिस कर्मियों की गाड़ी पर चारों तरफ से गोलीबारी की, जिसमें दो सहायक पुलिस निरीक्षकों समेत पांच पुलिस कर्मी शहीद हो गए. माओवादियों ने इन पुलिस कर्मियों के हथियार भी लूट लिए.

झारखंड के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) एवं प्रवक्ता मुरारी लाल मीणा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि शाम को गश्त पर निकले पुलिस जवानों के दल को माओवादियों ने बंगाल की सीमा के निकट तिरुलडीह थाना क्षेत्र में जंगलों में चारों ओर से घेर लिया और अंधाधुंध गोलीबारी की जिससे गाड़ी में सवार दो सहायक पुलिस निरीक्षकों और तीन सिपाहियों की मौत हो गई जबकि वाहन चालक ने मौके से किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई.

उन्होंने बताया कि हमलावर नक्सली जवानों के हथियार भी लूटकर अपने साथ ले गए. सूत्रों ने बताया कि माओवादी हमले में दो से तीन पुलिसकर्मी अभी लापता भी हैं, जिनकी तलाश की जा रही है. मुठभेड़ स्थल पर बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों को भेजा गया है.

मीणा ने बताया कि शहीद सुरक्षाकर्मियों की पहचान सहायक पुलिस निरीक्षक गोवर्धन पासवान और मनोधन हांसदा एवं सिपाही धनेश्वर पूर्ति, युधिष्ठिर मालुवा और डिब्रू पूर्ति के रूप में की गई है. इस बीच, मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हमले पर दुख प्रकट करते हुए कहा है कि जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी. उन्होंने जोर देकर कहा कि राज्य में नक्सलवाद से सरकार कड़ाई से निपटेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम
छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम
कोलकाता एयरपोर्ट पर रनवे के नजदीक स्थित मस्जिद में नमाजियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या है मामला?
कोलकाता एयरपोर्ट पर रनवे के नजदीक स्थित मस्जिद में नमाजियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या है मामला?
‘उनका जाना भारतीय संगीत जगत के लिए...’, सिंगर एस. जानकी के निधन पर क्या बोले तमिलनाडु CM विजय?
‘उनका जाना भारतीय संगीत जगत के लिए...’, सिंगर एस. जानकी के निधन पर क्या बोले तमिलनाडु CM विजय?
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, बागी गुट में शामिल हुआ ये करीबी दिग्गज नेता, मिली बड़ी जिम्मेदारी
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, बागी गुट में शामिल हुआ ये करीबी दिग्गज नेता, मिली बड़ी जिम्मेदारी

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget