एक्सप्लोरर

Coronavirus: एहतियात के तौर पर उठाए जा रहे कड़े कदम, जानें देश में कहां क्या बंद?

कोरोना वायरस की वजह से भारत में कई कॉलेजों और स्कूलों को बंद कर दिया गया है. कोरोना वायरस से भारत में 137 लोग संक्रमित हैं.

नई दिल्ली: दुनिया में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है. अब तक इस वायरस की वजह से दुनिया में 7976 मौतें हो चुकी हैं. वहीं भारत में भी कोरोना ने अपने पैर पसार लिए हैं. भारत में कोरोना वायरस के 137 मामले सामने आ चुके हैं. इस वायरस की वजह से 3 लोगों की मौत भी हो चुकी है.

भारत सरकार ने बढ़ते कोरोना वायरस के कहर को देखते हुए 31 मार्च तक स्कूल, कॉलेज के साथ-साथ मॉल बंद करने का फैसला लिया है. वहीं कशमीर में विदेशी पर्यटकों पर प्रतिबंध लगाया गया है. इसके अलावा हुबली में बाजारों को बंद किया गया है. कोरोना वायरस के चलते लखनऊ यूनिवर्सिटी को 2 अप्रैल तक बंद कर दिया गया है.

भारत में क्या क्या बंद हुआ

दिल्ली-सभी जिला अदालतों के लॉकअप कोरोना वायरस के चलते 31 मार्च तक बंद किए गए. हाईकोर्ट के आदेश के बाद ड्यूटी मजिस्ट्रेट जेल जाकर रिमाइंड की प्रक्रिया को पूरा करेंगे. इतना ही नहीं पुलिस जिन लोगों को गिरफ्तार करेगी उनको भी सीधा तिहाड़ जेल में ले जाकर मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा . मंडोली, रोहिणी और तिहाड़ जेल में ही होगी पेशी. वहीं भारतीय सेना ने 90 ट्रेनिंग कोर्स को कोरोना वायरस के चलते आगे बढ़ा दिया है. दिल्ली में राजघाट 31 मार्च तक बंद रहेगा.

चंडीगढ़- पंजाब सरकार ने शॉपिंग मॉल, किसान मंडियां और म्यूजियम बंद करने का एलान किया है. धार्मिक डेरों को अपने आयोजन और कार्यक्रम स्थगित करने को कहा गया है. मेरिज पैलेस वालों को हिदायत दी गई कि विवाह पार्टियों में 50 से ज्यादा लोग जमा ना हों. चंडीगढ़ का मशहूर टूरिस्ट प्लेस रॉक गार्डन भी सैलानियों के लिए बंद किया गया है.

रेलवे- कोरोना वायरस से बचाव के लिए वेस्टर्न और सेंट्रल रेलवे के सभी जोन में प्लेटफॉर्म टिकट 10 रूपए से बढ़ा कर 50 रूपए कर दिया गया है. ताकि प्लेटफॉर्मों पर भीड़ कम हो.

गुरुग्राम- साइबर सिटी गुरुग्राम में जिला प्रशासन ने कोरोना वायरस को लेकर एक अलर्ट जारी किया है. आपको बता दें कि जिला प्रशासन ने एक पत्र जारी कर सभी डीपीओ ,आईआईटी और एमएलसी कंपनियों को एडवाइजरी जारी की है . जिसमें कहा गया है कि 31 मार्च तक सभी कंपनियों के कर्मचारी घर से ही काम कराएं.

वाराणसी - बाबा विश्वनाथ के गर्भगृह में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है. मंदिर प्रशासन ने निर्णय लिया है कि मंदिर परिसर में विदेशी पर्यटकों के प्रवेश पर रोक लगा दी जाएगी. आम पर्यटकों के लिए बाबा विश्वनाथ के झांकी दर्शन की व्यवस्था 31 मार्च तक के लिए की जाएगी.

नासिक- ज्योतिर्लिंग में से एक त्रयंबक्शेवर महादेव मंदिर को बंद किया गया है.

अहमदाबाद - कोरोना के चलते गुजरात के स्टेचू ऑफ यूनिटी में 25 मार्च तक पर्यटकों के प्रवेश पर प्रतिबन्ध लगाया गया है.

पूणे- रेस्टोरेंट और बार को 20 मार्च तक बंद करने के आदेश दिए गए हैं.

कारगिल- कारगिल डीएम ने सभी सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी कैंसिल करने के आदेश दिए हैं.

महाराष्ट्र में कोरोना का प्रभाव

वहीं महाराष्ट्र सरकार ने एलान किया है कि अगले सात दिनों तक सभी सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे. सिर्फ इमरजेंसीं सेवाओं से जुडे कार्यालय ही खुले रहेंगे. बॉलीवुड की सभी फिल्मों की शूटिंग भी रोक दी गई है. स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय को 31 मार्च तक बंद रखने के आदेश दिये गये हैं. परीक्षाएं रद्द कर दीं गईं हैं.

सेंट्रल रेलवे ने मुंबई में दूसरे शहर से आनेवाली 23 ट्रेनों को रद्द कर दिया है जिनमें राजधानी एक्सप्रेस और दूरंतों एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें भी शामिल हैं. लोकल ट्रेनों और बसों को बंद करने पर अब तक कोई फैसला नहीं लिया गया है.

कोरोना वायरस का प्रभाव धार्मिक केंद्रों पर भी पड़ा है. मशहूर सिद्धिविनायक मंदिर, मुंबादेवी मंदिर और पिकेट रोड के हनुमान मंदिर को बंद कर दिया गया है.

कोरोना वायरस की वजह से चुनाव भी रद्द किया जा रहे हैं. चंद दिनों बाद होने जा रहे नवी मुंबई, औरंगाबाद और वसई-विरार महानगरपालिका के चुनाव रद्द कर दिये गये हैं.

2 दिनों पहले ही मुंबई के सभी सिनेमाघर, तरणताल, मॉल और व्यायामशालाएं बंद करने का फैसला लिया गया है.

मुंबई पुलिस ने मुंबई शहर और उपनगरों के सभी पब,डिस्को थेक,ओर्केस्ट्रा बार,और जॉइंट बार को 31 मार्च तक बंद करने के आदेश जारी किए हैं.

महाराष्ट्र चित्रपट रंगभूमि और सांस्कृत विभाग महामंडल मर्यदिक ने आदेश जारी किया है कि तुरंत सभी फिल्म इंडस्ट्री के शूटिंग को बंद कर दिया जाए. अगर किसी ने भी शूटिंग चालू रखा होगा उन पर कानूनी कारवाई की जाएगी. वहीं मुंबई में सब्जी, फल और अनाज सप्लायी करने वाली एपीएमसी मंडी हफ्ते में दो दिन बंद रहेगी.

ये भी पढ़ें-

सेना में सामने आया Coronavirus का पहला पॉजिटिव केस, ईरान से लौटे पिता के संपर्क में आने से सैनिक को हुआ संक्रमण- सूत्र

कमलनाथ सरकार के लिए अहम दिन, तुरंत बहुमत परीक्षण की मांग पर SC में आज होगी सुनवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी ने दी बधाई, लाल किले पर फहराएंगे तिरंगा
LIVE: स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी ने दी बधाई, लाल किले पर फहराएंगे तिरंगा
80वें स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी देश को दी बधाई, CM योगी समेत बाकी नेताओं ने भी दी शुभकामनाएं
80वें स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी देश को दी बधाई, CM योगी समेत बाकी नेताओं ने भी दी शुभकामनाएं
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget