एक्सप्लोरर

'केवल हाईस्कूल पास थे महात्मा गांधी, नहीं थी लॉ डिग्री', मनोज सिन्हा के बयान पर मचा बवाल, बोले- बहुत लोगों को...

Manoj Sinha Statement: मनोज सिन्हा ने ग्वालियर की ITM यूनिवर्सिटी में महात्मा गांधी की शिक्षा को लेकर एक बयान दिया था जो वायरल हो रहा है. उन्होंने गांधी जी को सिर्फ हाईस्कूल पास बताया.

Manoj Sinha Statement: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि लोगों को ये भ्रम है, महात्मा गांधी के पास लॉ की डिग्री थी. उन्होंने कहा कि उनके (महात्मा गांधी) पास कोई यूनिवर्सिटी की डिग्री नहीं थी. उनकी एकमात्र शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल डिप्लोमा भर थी. उन्होंने कानून की प्रैक्टिस करने के लिए क्वालीफाई किया था, लेकिन उनके पास कानून की कोई डिग्री नहीं थी. लेकिन वह शिक्षित थे और आगे चलकर राष्ट्रपिता बने.

मनोज सिन्हा ने 23 मार्च को ग्वालियर की ITM यूनिवर्सिटी में आयोजित डॉ. राममनोहर लोहिया स्मृति व्याख्यान समारोह में ये बात कही. उन्होंने कहा कि गांधी जी ने देश के लिए बहुत कुछ किया, लेकिन उन्हें जो कुछ भी हासिल हुआ उसके केंद्र बिंदु में सत्य था.

'गांधी का जीवन सत्य के इर्द-गिर्द ही रहा'

गांधीजी के जीवन के पहलुओं को देखें तो सत्य के अलावा कुछ और नहीं था. चाहे जितनी चुनौतियां आईं, महात्मा गांधी ने सत्य को नहीं त्यागा. उन्होंने अपनी अंतरध्वनि को पहचाना. इसके परिणामस्वरूप वो भारत के राष्ट्रपिता बने. मनोज सिन्हा ने आगे कहा कि देश में बहुत से लोगों को भ्रम है कि गांधी जी के पास कानून की डिग्री थी. मेरे बताने पर कुछ लोग मंच पर भी प्रतिकार करेंगे, लेकिन मैं तथ्यों के साथ ये बात कह रहा हूं.

उन्होंने कहा कि गांधी जी के पास कोई लॉ की डिग्री नहीं थी. उन्होंने कहा कि शिक्षा डिग्री से ज्यादा महत्वपूर्ण होती है. क्या आज कोई भी ये कह सकता है कि गांधी जी शिक्षित नहीं थे. किसी के पास यह कहने का साहस नहीं है कि गांधी जी शिक्षित नहीं थे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनके पास एक भी यूनिवर्सिटी की डिग्री नहीं थी. 

केजरीवाल ने शिक्षा पर दिया था बयान

मनोज सिन्हा का बयान ऐसे समय में आया है जब कुछ दिन पहले ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर शिक्षा को लेकर निशाना साधा था. केजरीवाल ने कहा था कि क्या कम पढ़ा-लिखा प्रधानमंत्री देश को आगे ले जा सकता है. अगर शिक्षित पीएम होगा तो वह स्कूलों को खोलने का महत्व समझेगा और अधिक स्कूल खोलेगा न कि उन्हें बंद करेगा. केजरीवाल ने यह भी कहा, कम पढ़ा लिखा पीएम होगा तो कोई भी उसे समझा देगा कि नोटबंदी अच्छी चीज है और पीएम उसे कर देंगे.

यह भी पढ़ें- Rahul Gandhi Disqualified: अगर राहुल गांधी ने नहीं फाड़ा होता वो अध्यादेश...नहीं गंवानी पड़ती संसद की सदस्यता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा', CJP के सौरभ दास ने किस पर लगाया आरोप?
'सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा', CJP के सौरभ दास ने किस पर लगाया आरोप?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
PM मोदी का वीडियो हटाने से CSAM तक...सरकार के सामने झुका Meta
PM मोदी का वीडियो हटाने से CSAM तक...सरकार के सामने झुका Meta

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले - 'जूते की नोक पर...'
PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले - 'जूते की नोक पर...'
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
Embed widget