एक्सप्लोरर

मनोहर पर्रिकर मुंबई के अस्पताल में फिर से भर्ती, इलाज के लिए जा सकते हैं विदेश

मनोहर पर्रिकर को सोमवार को फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया. गोवा के सीएम इलाज के लिए विदेश भी जा सकते हैं

मुंबई: गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को सोमवार को फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया. अग्नाश्य संबंधी बीमारी के इलाज के बाद 11 दिन पहले ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गई थी. महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता चन्द्रकांत पाटिल ने बताया कि पर्रिकर को उनके आगे के इलाज के लिए लीलावती अस्पताल में फिर से भर्ती कराया गया है.

इससे पहले दिन में पणजी से मुंबई के लिए रवाना हुए पर्रिकर (62) ने एक वीडियो संदेश में लोगों से उनके स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करने की अपील की थी. पर्रिकर ने संदेश में कहा,‘‘ मैं आप सभी लोगों का धन्यवाद करता हूं. पिछले 15 दिन में आप लोगों ने मेरे लिए प्रार्थना की. आपने मुझे आशीर्वाद दिया , जिसके कारण मैं ठीक हुआ और पूरी तरह से ठीक होने के लिए मैं विदेश जा सकता हूं.’’

मुंबई रवाना होने से पहले पर्रिकर ने गोवा के डोना पावला स्थित अपने निजी आवास पर अपनी सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों के साथ बैठक की और एक कैबिनेट सलाहकार समिति का गठन किया जो उनकी अनुपस्थिति में प्रशासनिक निर्णय लेगी. पर्रिकर ने गोवा से रवाना होने से पहले राज्य के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक से भी मुलाकात की. मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा था, ‘‘आज मुख्यमंत्री आगे की स्वास्थ्य जांच के लिए मुंबई जा रहे हैं और डॉक्टरों के परामर्श पर आगे के इलाज के लिए विदेश भी जा सकते हैं.’’

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि पर्रिकर का मुंबई के लीलावती अस्पताल में इलाज होगा जहां उन्हें पिछले महीने भी भर्ती कराया गया था. उनके कल शाम को इलाज के लिए अमेरिका जाने की संभावना है. मुख्यमंत्री को 15 फरवरी को लीलावती अस्प्ताल में भर्ती कराया गया था जहां उनका अग्नाश्य संबंधी बीमारी का उपचार हुआ था. 22 फरवरी को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली थी. उसी दिन उन्होंने राज्य का बजट पेश किया था और संक्षिप्त भाषण दिया था.

शरीर में पानी की कमी की शिकायत के बाद मुख्यमंत्री को 25 फरवरी को गोवा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया था. एक मार्च को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी. आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि गोवा मेडिकल कालेज एवं अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पर्रिकर ने अपने घर से ही काम करना और फाइलें निपटाना शुरू कर दिया था. उन्हें मेडिकल जांच का परामर्श दिया गया था जिसके लिए वह मुंबई रवाना हुए.

मुंबई जाने से पहले पर्रिकर ने वरिष्ठ मंत्रियों - बीजेपी के फ्रांसिस डिसूजा और गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) के विजय सरदेसाई सहित अन्य से मुलाकात की. सरदेसाई ने बताया कि मुख्यमंत्री ने एक कैबिनेट सलाहकार समिति गठित की जो वित्तीय मामलों सहित विभिन्न मुद्दों पर राज्य प्रशासन को परामर्श देगी. समिति में वह (सरदेसाई), महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी (एमजीपी) के सुदीन धवलीकर और डिसूजा शामिल हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget