एक्सप्लोरर

मनोहर पर्रिकर थे रक्षा मंत्री जब भारतीय सेना ने POK में किया था सर्जिकल स्ट्राइक, जानिए पूरी कहानी

18 सितम्बर 2016 को आतंकियोंं द्वारा उरी में सेना के मुख्यालय पर हमला किया गया. इस हमले में भारतीय सेना के 18 जवान शहीद हो गए थे. इसके बाद रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने सेना को खुली छूट दी और POK में सर्जिकल स्ट्राइक हुआ. जानिए पूरी कहानी

नई दिल्ली:  आतंक का पनाहगार बन चुकी पाकिस्तान को भारत कई बार सबक सिखा चुका है. भारत ने न सिर्फ युद्धों में पाकिस्तान को हराया है बल्कि उसकी सरजमी में घुसकर भी भारत ने आतंकियों का सफाया किया है. ऐसा ही एक मंजर पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर के कार्यकाल में देखने को मिला. उरी में आतंकी हमले का बदला भारतीय जांबाजो ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम देकर लिया. इस सर्जिकल स्ट्राइक की सफलता के लिए उस वक्त के रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर के कुशल नेतृत्व भी उतना ही जिम्मेदार जितनी भारतीय सेना थी. आइए जानते हैं कैसे भारतीय सेना ने POK में घुसकर पाकिस्तान में पनाह पा रहे आतंकियों का खात्मा किया था.

सर्जिकल स्ट्राइक की कहानी

भारतीय सेना ने 28 और 29 सितंबर 2016 की रात पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक की थी. इसके जरिए पाक के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकियों के लांच पैड को ध्वस्त किया गया था. इस कार्रवाई में कई आतंकवादी मारे गए थे. साथ ही आतंकी शिविरों को भारी नुकसान हुआ था.दरअसल यह कार्रवाई उस आतंकी हमले का जवाब था जो उरी में सेना के मुख्यालय पर किया गया था. 18 सितम्बर 2016 को आतंकियोंं के किए गए इस हमले में भारतीय सेना के 18 जवान शहीद हो गए थे.

कैसे दिया गया सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम

1-  ऑपरेशन लगभग 12.30 बजे रात में शुरू हुआ. 2- सूत्रों के अनुसार भारतीय कमांडो ने 'सर्जिकल स्ट्राइक' करने के लिए नियंत्रण रेखा के पार तीन किलोमीटर तक प्रवेश किया था. 3- नियंत्रण रेखा पार पाक अधिकृत कश्मीर के भीमबेर, हॉटस्परिंग, केल और लीपा सेक्टरों में हमले किए गए. 4- सर्जिकल स्टाइक के दैरान 7 आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया गया. 5- सर्जिकल स्ट्राइक में 38 आतंकी और 2 पाकिस्तानी सेना के जवान मारे गए थे. भारतीय सेना को कोई नुकसान नहीं हुआ था. 6- रिपोर्ट के अनुसार सुबह 4: 30 बजे इस मिशन को खत्म कर भारतीय सैनिक वापस आ गए.

मनोहर पर्रिकर सर्जिकल स्ट्राइक की रात सोए नहीं थे

मनोहर पर्रिकर सर्जिकल स्ट्राइक की रात सो नहीं पाए थे. इस बात को उन्होंने खुद कबूला था. दरअसल सर्जिकल स्ट्राइक के बाद उन्होंने बताया था कि, “मुझे यह कहने में बड़ा गर्व होता है कि मैंने उरी में हुए आतंकवादी हमले और सर्जिकल स्ट्राइक के बीच करीब 18-19 बैंठकें की होंगी, जिनमें सेना के शीर्ष अधिकारी, रक्षा मंत्रालय के अधिकारी भी शामिल थे. लेकिन कुछ लीक नहीं हुआ.”उन्होंने कहा, “जब आप किसी को कुछ नहीं बताते हैं तो आपके अंदर दबाव बढ़ने लगता है. सामान्यत: दबाव किसी दोस्त से चर्चा कर हल्का हो जाता है. लेकिन रक्षामंत्री के रूप में आप ऐसी स्थिति में नहीं होते हैं कि किसी मुद्दे पर किसी से बात कर सकें. चाहे म्यांमार का सर्जिकल स्ट्राइक हो या पीओके का. मैं दबाव के कारण करीब-करीब सो नहीं पाया था.”

मनोहर पर्किकर का निधन

लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का रविवार को निधन हो गया. वह 63 साल के थे. राजनीति में अपने सरल और सीधे स्वभाव के कारण चर्चा में रहने वाले पर्रिकर एक मंझे हुए राजनेता थे. मनोहर पर्रिकर सीएम बनने के बाद भी अपनी स्कूटर खूब चलाते थे. वह अमूमन हाफ शर्ट और साधारण पैंट पहनते थे.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajeev Ranjan On Indus Water Treaty: पाकिस्तान की सांसें अटकीं, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
पाकिस्तान की अटकीं सांसें, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget