एक्सप्लोरर

Startup In India News: पीएम मोदी ने स्टार्टअप को लेकर दिया बयान- दुनिया में अगुवाई कर रहा है भारत

PM Modi News: मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि आज का युग स्टार्ट-अप का युग है. उन्होंने कहा कि भारत इस क्षेत्र में दुनिया का नेतृत्व कर रहा है.

Startup In India: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि आज का युग स्टार्ट-अप का युग है और भारत इस क्षेत्र में दुनिया का नेतृत्व कर रहा है जहां 70 से अधिक स्टार्ट-अप एक अरब डॉलर से अधिक के मूल्यांकन को पार कर गए हैं. एक अरब डॉलर से अधिक के मूल्यांकन को पार करने वाली 'स्टार्ट-अप' इकाइयों को 'यूनिकॉर्न' कहा जाता है. मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' में प्रधानमंत्री ने कहा कि बड़ी युवा आबादी वाले किसी भी देश में तीन चीजें - विचार एवं नवोन्मेष, जोखिम लेने का जुनून और 'कर सकने' की भावना बहुत महत्त्वपूर्ण होती हैं.

उन्होंने कहा कि जब ये तीन चीजें साथ आती हैं, अभूतपूर्व परिणाम हासिल होते हैं और करिश्मा होता है. पीएम मोदी ने कहा, ''इन दिनों हम अपने चारों तरफ स्टार्ट-अप, स्टार्ट-अप, स्टार्ट-अप सुनते हैं. यह सच है कि यह स्टार्ट-अप का युग है और यह भी सच है कि स्टार्ट-अप के क्षेत्र में भारत एक तरह से दुनिया में अग्रणी है.''

उन्होंने कहा कि साल दर साल स्टार्ट-अप को रिकॉर्ड निवेश मिल रहा है और यह क्षेत्र तेज गति से विकास कर रहा है. पीएम मोदी ने कहा, ''देश के छोटे शहरों में भी स्टार्ट-अप की पहुंच बढ़ी है. यूनिकॉर्न शब्द आजकल काफी चर्चा में है. यूनिकॉर्न एक स्टार्ट-अप है जिसका मूल्यांकन एक अरब डॉलर, करीब 7,000 करोड़ रुपये है.''

उन्होंने कहा, ''साल 2015 तक, देश में नौ से 10 यूनिकॉर्न थे, आपको जानकर बहुत खुशी होगी कि भारत अब यूनिकॉर्न की दुनिया में भी काफी ऊपर है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल एक बड़ा बदलाव आया है और महज 10 महीनों में, भारत में हर 10 दिन में एक यूनिकॉर्न बना है.''

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह एक बड़ी बात है क्योंकि भारत के युवाओं ने कोविड वैश्विक महामारी के बीच यह सफलता हासिल की है. पीएम मोदी ने कहा, “आज भारत में 70 से ज्यादा यूनिकॉर्न हैं, यानी 70 से ज्यादा स्टार्ट-अप ने एक अरब डॉलर के मूल्यांकन को पार कर लिया है.”

अपने कार्यक्रम में, प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि दिसंबर के महीने में, नौसेना दिवस और सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया जाता है, और 16 दिसंबर को, यह 1971 के युद्ध में जीत का स्वर्ण जयंती वर्ष होगा. पीएम मोदी ने कहा, ''इन सभी अवसरों पर मैं अपने सशस्त्र बलों, हमारे सैनिकों, विशेषकर उन वीर माताओं को याद करता हूं जिन्होंने इन योद्धाओं को जन्म दिया.''

Tripura Civic Body Polls: त्रिपुरा में नगर निकाय चुनाव के लिए वोटो की गिनती जारी, BJP कई सीटों पर आगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Protest LIVE: 'अपराधियों जैसा बर्ताव', हिरासत से छूटते ही नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस पर लगाया आरोप
LIVE: 'अपराधियों जैसा बर्ताव', हिरासत से छूटते ही नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस पर लगाया आरोप
'इंटरनेशनल डंका...', ध्रुव राठी का लंदन पहुंचते ही बड़ा ऐलान, बताया क्या है प्लान
'इंटरनेशनल डंका...', ध्रुव राठी का लंदन पहुंचते ही बड़ा ऐलान, बताया क्या है प्लान
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
Embed widget