एक्सप्लोरर

Manipur Violence: 'हम मदद के लिए तैयार', मणिपुर हिंसा को लेकर अमेरिका की पेशकश, कांग्रेस बोली- ऐसी चुनौतियों को भारत पहले भी दे चुका है मात

Manipur Violence: मणिपुर के हालातों को देखते हुए अमेरिका ने मदद की पेशकश की है. कांग्रेस ने कहा- पहले कभी किसी अमेरिकी राजदूत ने भारत के आंतरिक मामलों पर ऐसा बयान नहीं दिया.

Manipur Violence: मणिपुर में पिछले 2 महीने से जारी हिंसात्मक घटनाओं में अभी तक 100 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है और सैकड़ों लोग बेघर हो गए. राज्य में जिस तरह के हालात हैं ऐसे में लोग राहत शिविरों में रहने के लिए मजबूर हैं. इस बीच अमेरिका ने मणिपुर में शांति बहाली के लिए मदद की पेशकश की है. अमेरिकी राजदूत एरिक गर्सेटी ने कहा कि वह राज्य में स्थिति पर काबू पाने के लिए भारत की मदद करने के लिए तैयार हैं.

कोलकाता में एक प्रेस कांफ्रेंस में एरिक ने कहा, "मैं पहले मणिपुर पर बात करूंगा. हम कामना करते हैं कि वहां शांति बहाल हो. अगर आप इस मामले में अमेरिका का रुख जानना चाहते हैं, मेरे ख्याल से यह एक राजनीतिक समस्या नहीं, मानवीय समस्या है." उन्होंने आगे कहा कि जब आप हिंसा में बच्चों और लोगों को मरते हुए देखते हैं तो उस पर चिंता करने के लिए आपका भारतीय होना जरूरी नहीं है. हम जानते हैं कि यह मामला भारत से जुड़ा है और हम यहां जल्द ही शांति बहाली की कामना करते हैं.

अमेरिका ने की पूर्वोत्तर में निवेश की पेशकश 

अमेरिकी राजदूत ने यह भी कहा कि अमेरिका पूर्वोत्तर में भारत के साथ नए प्रोजेक्ट्स और निवेश के लिए विचार कर रहा है. हम कामना करते हैं कि जल्द ही मणिपुर में हालात सामान्य हो जाएं क्योंकि अमेरिका यहां नई परियोजनाएं और निवेश कर सकता है.

'ऐसी चुनौतियों को भारत पहले भी दे चुका है मात'

अमेरिकी राजदूत के इस बयान पर कांग्रेस नेता मनीष तिवारी की भी प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा, 'हमने पहले कभी किसी अमेरिकी राजदूत को भारत के आंतरिक मामलों पर इस तरह की प्रतिक्रिया देते नहीं देखा है.' उन्होंने जम्मू कश्मीर, पंजाब और पूर्वोत्तर का जिक्र करते हुए कहा कि भारत ने दशकों तक यहां चुनौतियों का सामना किया, जिनका बुद्धिमत्ता और चतुराई से समाधान निकाला. मनीष तिवारी ने कहा, 'मुझे संदेह है कि क्या गर्सेटी भारत-अमेरिकी संबंधों के जटिल और यातनापूर्ण  इतिहास, आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप को लेकर हमारी संवेदनशालता से वाकिफ हैं.'

मणिपुर में जारी हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शुक्रवार (7 जुलाई) को हिंसा प्रभावित चुराचंदपुर में फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गई. तड़के सुबह साढ़े 4 बजे यहां फायरिंग हुई, जिसके बाद इलाके में फिर से तनाव फैल गया. हालांकि, इस बात की जानकारी नहीं है कि फायरिंग किसने की. राज्य में फैले तनाव के कारण स्कूल और शैक्षणिक संस्थानों को बंद कर दिया गया था. दो दिन पहले ही स्कूल खोले गए थे और इस दौरान, एक स्कूल के सामने गोली लगने से एक महिला की मौत हो गई.

ये भी पढ़ें-

मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी को गुजरात हाईकोर्ट से झटका, कांग्रेस बोली- सुप्रीम कोर्ट जाएंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभी नहीं होगी इन राज्यों की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, चुनाव आयोग ने डेट बढ़ाई आगे
अभी नहीं होगी इन राज्यों की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, चुनाव आयोग ने डेट बढ़ाई आगे
BJP के मंत्री का सुझाव- इंटेलिजेंस जानना है तो देखें धुरंधर फिल्म, थरूर बोले- 'मैं सहमत नहीं'
BJP के मंत्री का सुझाव- इंटेलिजेंस जानना है तो देखें धुरंधर फिल्म, थरूर बोले- 'मैं सहमत नहीं'
लद्दाख-जम्मू कश्मीर HC में 9 वकीलों को बतौर जज मंजूरी, SC कॉलेजियम की बैठक में फैसला
लद्दाख-जम्मू कश्मीर HC में 9 वकीलों को बतौर जज मंजूरी, SC कॉलेजियम की बैठक में फैसला
गिरिराज सिंह का कर्नाटक कांग्रेस पर बड़ा हमला, दूध के दाम के बहाने कसा तंज
गिरिराज सिंह का कर्नाटक कांग्रेस पर बड़ा हमला, दूध के दाम के बहाने कसा तंज

वीडियोज

MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
CM Yogi Vs Akhilesh Yadav! 27 में किसका 'हिन्दू कार्ड' चलेगा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget