एक्सप्लोरर

Manipur Violence: मणिपुर में सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में बरामद किए गोला-बारूद और हथियार, सेना ने शांति के लिए शुरू किया सर्च ऑपरेशन

Security Forces Operation In Manipur: मणिपुर हिंसा के बाद हाल ही में गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य का दौरा किया था. वहीं, सुरक्षा बल भी अपना अभियान चला रहे हैं.

Manipur Domination Operation: हिंसा प्रभावित पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में शांति स्थापित करने के लिए सेना, असम राइफल्स, सीएपीएफ और पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया. इसके तहत सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में गोला-बारूद और हथियार बरामद किए हैं. सुरक्षा बलों के इस अभियान का मकसद छीने गए हथियारों की बरामदगी और शांति बहाली है.

मणिपुर में बीते दिनों हुई हिंसा के बाद से राज्य में माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया था. अब सरकार और सेना के प्रयासों के बाद जीवन पटरी पर लौटता हुआ दिख रहा है. इसी क्रम में सुरक्षा बलों का कहना है कि राज्य में शांति स्थापित करने के लिए इस तरह के ऑपरेशन राज्य में जारी रहेंगे.

क्या-क्या बरामद हुआ?

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, इस अभियान के तहत अब तक 40 हथियार (ज्यादातर स्वचालित), मोर्टार, गोला-बारूद और अन्य किस्म के युद्ध के सामान की बरामदगी की गई है. इस तरह के ऑपरेशन के समय इस बात का पूरा ध्यान रखा गया है कि स्थानीय लोगों को परेशानी न हो और व्यक्तिगत सुरक्षा भी बनी रहे.

सुरक्षा बलों ने की ये अपील

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे के दौरान मिले निर्देशों के बाद सुरक्षा बलों ने एक बार फिर लोगों से अपील की है कि राज्य में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए हथियार जल्द से जल्द सौंप दें. साथ ही सुरक्षा बलों ने यह भी चेतावनी दी कि इन हथियारों को सरेंडर करने में विफल रहने पर ऐसे सभी लोग कड़ी कानूनी कार्रवाई के लिए उत्तरदायी होंगे.

इससे पहले केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने मणिपुर में हिंसा का दौरा करने के बाद एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया. उन्होंने गुरुवार (01 जून) को कहा, "मैंने हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा किया है. हर समुदाय के साथ बैठक भी हुई है. सरकार मामले की जांच हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के लेवल वाले रिटायर्ड जज से कराएगी. इसके लिए आयोग का गठन होगा. इसके साथ ही शांति समिति का गठन भी किया जाएगा. वहीं, 6 विशिष्ट मामलों की सीबीआई जांच भी की जाएगी."

उन्होंने हिंसाग्रस्त मणिपुर के अपने दौरे के बाद कहा था कि राज्यपाल अनुसुइया उइके की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय शांति समिति का गठन किया जाएगा और समिति में सभी वर्गों और समुदायों के लोगों को शामिल किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: Opinion: मणिपुर में यूं ही अनायास नहीं भड़क रही हिंसा की चिंगारी, जानिए आम जनता की शांति की चाहत के बावजूद कौन लगा रहा आग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Devendra Fadnavis On Rahul Gandhi: 'मुंगेरीलाल के हसीन सपने....', राहुल गांधी बयान पर देवेंद्र फडणवीस ने कसा तंज, जानें पूरा मामला
'मुंगेरीलाल के हसीन सपने....', राहुल गांधी बयान पर देवेंद्र फडणवीस ने कसा तंज, जानें पूरा मामला
Mamata Banerjee Message: फाल्टा में एक लाख वोट से जीती BJP तो ममता को लगा झटका, वीडियो शेयर कर जानें क्या कहा?
फाल्टा में एक लाख वोट से जीती BJP तो ममता को लगा झटका, वीडियो शेयर कर जानें क्या कहा?
Marco Rubio India Visit: NSA अजीत डोभाल से मिले अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, जानें किन मुद्दों पर हुई चर्चा
NSA अजीत डोभाल से मिले अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, जानें किन मुद्दों पर हुई चर्चा
TMC को बड़ा झटका! सांसद काकोली घोष ने छोड़ा जिलाध्यक्ष का पद, ममता बनर्जी को दी नसीहत
TMC को बड़ा झटका! सांसद काकोली घोष ने छोड़ा जिलाध्यक्ष का पद, ममता बनर्जी को दी नसीहत

वीडियोज

Vasudha: Dev-Vasudha का रोमांटिक डांस, Anniversary जश्न में झूमा Chauhan परिवार
Bollywood news: कान्स 2026 में ऐश्वर्या के लुक पर छिड़ी सोशल मीडिया पर जंग!
Twisha Sharma Case Update: पोस्टमार्टम से खुलेगी ट्विशा डेथ मिस्ट्री? | MP | Breaking
India-America Relations: 'सुरक्षा, व्यापार और निवेश को लेकर बात हुई'- S. Jaishankar | Marco Rubio
Honda City का नया Facelift आ गया! Hybrid और नए Look के साथ | #honda #hondacity #newupdate #autolive

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Mamata Banerjee Message: फाल्टा में एक लाख वोट से जीती BJP तो ममता को लगा झटका, वीडियो शेयर कर जानें क्या कहा?
फाल्टा में एक लाख वोट से जीती BJP तो ममता को लगा झटका, वीडियो शेयर कर जानें क्या कहा?
'अखिलेश का नहीं करता समर्थन, UP में तीसरी बार सरकार बनाएंगे योगी', तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान
'अखिलेश का नहीं करता समर्थन, UP में तीसरी बार सरकार बनाएंगे योगी', तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान
दिल्ली ने रचा इतिहास, IPL के सबसे बड़े टोटल की अनोखी लिस्ट में शामिल नाम; KKR के खिलाफ किया कमाल
दिल्ली ने रचा इतिहास, IPL के सबसे बड़े टोटल की अनोखी लिस्ट में शामिल नाम
Main Vaapas Aaunga first Review: 'मैं वापस आऊंगा' का फर्स्ट रिव्यू आया सामने, जानें क्या है फिल्म का 'सरप्राइज पैकेज'
'मैं वापस आऊंगा' का फर्स्ट रिव्यू आया सामने, जानें क्या है फिल्म का 'सरप्राइज पैकेज'
Devendra Fadnavis On Rahul Gandhi: 'मुंगेरीलाल के हसीन सपने....', राहुल गांधी बयान पर देवेंद्र फडणवीस ने कसा तंज, जानें पूरा मामला
'मुंगेरीलाल के हसीन सपने....', राहुल गांधी बयान पर देवेंद्र फडणवीस ने कसा तंज, जानें पूरा मामला
क्वेटा ट्रेन ब्लास्ट: पाकिस्तानी सेना पर हमले के पीछे था मजीद ब्रिगेड का ये फिदायीन, BLA ने ली जिम्मेदारी
क्वेटा ट्रेन ब्लास्ट: पाकिस्तानी सेना पर हमले के पीछे था मजीद ब्रिगेड का ये फिदायीन, BLA ने ली जिम्मेदारी
14 साल बाद नोएडा छोड़ अपने घर लौटा युवक, बोला- बहुत कुछ मिला लेकिन अपने नहीं, इमोशनल वीडियो वायरल
14 साल बाद नोएडा छोड़ अपने घर लौटा युवक, बोला- बहुत कुछ मिला लेकिन अपने नहीं, इमोशनल वीडियो वायरल
फेंकने के बजाय पौधों में डालें संतरे के छिलके, नेचुरल कीटनाशक बनकर गार्डन को रखेंगे एकदम हरा-भरा
फेंकने के बजाय पौधों में डालें संतरे के छिलके, नेचुरल कीटनाशक बनकर गार्डन को रखेंगे एकदम हरा-भरा
Embed widget