एक्सप्लोरर

Manipur Violence: पीएम मोदी बोले- 'मणिपुर के हालात सुधरे', जयराम रमेश ने कहा- ये बेशर्मी है

Manipur Violence: पीएम मोदी ने मणिपुर का जिक्र करते हुए कहा कि भारत सरकार के समय पर हस्तक्षेप और मणिपुर सरकार के प्रयासों से स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है.

Manipur Violence: कांग्रेस ने मणिपुर की स्थिति के संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ताजा टिप्पणी को लेकर सोमवार (8 अप्रैल) को आरोप लगाया कि पूर्वोत्तर के इस राज्य में हिंसा भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की विभाजनकारी और ध्रुवीकरण की राजनीति का परिणाम थी. पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ये भी कहा कि बीजेपी का ये कहना अपमानजनक है कि प्रधानमंत्री ने मणिपुर को बचा लिया है.

प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों की ओर से नजरअंदाज किए गए पूर्वोत्तर क्षेत्र को बीजेपी नीत केंद्र सरकार ने पिछले एक दशक में ऐसे क्षेत्र में परिवर्तित कर दिया है, जहां विकास और शांति उसे समृद्धि की ओर ले जा रहे हैं.

पीएम मोदी ने मणिपुर पर क्या कहा?
'द असम ट्रिब्यून' अखबार को दिए साक्षात्कार में प्रधानमंत्री ने मणिपुर की स्थिति और विपक्ष की आलोचना के बारे में कहा कि स्थिति से संवेदनशीलता से निपटना सामूहिक जिम्मेदारी है.

उन्होंने कहा, 'मैं संसद में पहले ही इस बारे में बोल चुका हूं. हमने संघर्ष को हल करने के लिए अपने सर्वोत्तम संसाधनों और प्रशासनिक मशीनरी को समर्पित किया है. भारत सरकार के समय पर हस्तक्षेप और मणिपुर सरकार के प्रयासों के कारण राज्य की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है.'

कांग्रेस ने साधा पीएम मोदी पर निशाना
रमेश ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट किया, 'बीजेपी के लिए यह दावा करना अपमानजनक और बेशर्मी है कि प्रधानमंत्री ने मणिपुर को बचा लिया है. सैंकड़ों लोग मारे गए और लाखों लोग विस्थापित हुए. डर और भय का माहौल बना हुआ है और समुदाय अलग-अलग रह रहे हैं.'

उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री ने 11 महीनों में मणिपुर का दौरा नहीं किया और न ही उन्होंने तीन मिनट के अलावा इस बारे में कोई बात की है. रमेश ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने राज्य के मुख्यमंत्री या विधायकों या सांसदों से भी मुलाकात नहीं की है. उन्होंने कहा, 'यह हिंसा, विभाजन और ध्रुवीकरण की राजनीति का परिणाम थी जिसमें बीजेपी को महारत हासिल है. यह मणिपुर की वास्तविकता है.'

ये भी पढ़ें:

NRC: 'बंगाल में आया एनआरसी तो पूरे देश को फूंक देंगे', केंद्रीय मंत्री को लश्कर-ए-तैयबा की धमकी! मुस्लिमों पर कही यह बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या संसद में खत्म होगा गतिरोध? दो दिन में लगातार दूसरी बार राहुल से रिजिजू की गुहार
क्या संसद में खत्म होगा गतिरोध? दो दिन में लगातार दूसरी बार राहुल से रिजिजू की गुहार
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
Parliament Monsoon Session LIVE: हमें प्रधानमंत्री का माफीनामा और केंद्रीय गृह मंत्री का बयान चाहिए- खरगे
LIVE: हमें प्रधानमंत्री का माफीनामा और केंद्रीय गृह मंत्री का बयान चाहिए- खरगे
झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन पर क्या है कांग्रेस का स्टैंड? खरगे ने खुद बताया
झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन पर क्या है कांग्रेस का स्टैंड? खरगे ने खुद बताया

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
Embed widget