एक्सप्लोरर

Manipur Violence: 'महिलाएं बदल देंगी सरकार', मणिपुर हिंसा पर राउत का बीजेपी पर हमला, कहा- दुनिया देख रही

Manipur Violence: मणिपुर में महिलाओं के साथ बर्बरता का वीडियो आने के बाद विपक्ष बीजेपी पर हमलावर है. संजय राउत ने बीजेपी की चुप्पी की वजह बताई है.

Manipur Violence Video: शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने मणिपुर में हो रही हिंसा पर बीजेपी को घेरा है. राउत ने कहा, मणिपुर में जो हो रहा है, उसे पूरा विश्व देख रहा है. मणिपुर की हालत कश्मीर से भी ज्यादा खराब है.

शिवसेना (यूबीटी) नेता ने कहा, ममता दीदी ने कहा है कि देश की राजनीति को महिलाएं बदल देंगी. मुझे विश्वास है कि ऐसा होगा. मणिपुर और देश की महिलाओं ने निर्णय लिया है कि ये सरकार बदलनी चाहिए. 

राष्ट्रपति के बयान न देने पर बोले राउत

बीजेपी पर हमला बोलते हुए राउत ने कहा, मणिपुर की घटना से कोई राजनीतिक फायदा नहीं होने वाला है, इसलिए बीजेपी चुप है. उन्होंने राष्ट्रपति की ओर से बयान न आने पर भी सवाल उठाया और कहा, महिला राष्ट्रपति होने के बावजूद मणिपुर मे महिलाओ की नग्न परेड हो जाती है लेकिन उनके तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई और न ही कोई बयान आया है.

घड़ियाली आंसू बहा रही बीजेपी- राउत

इसके पहले शुक्रवार (21 जुलाई) को राउत ने एएनआई से बातचीत में कहा था, यह एक गंभीर मुद्दा है कि मणिपुर हिंसा पर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर चर्चा हो रही है लेकिन हमारी संसद में नहीं. आप मणिपुर की कानून-व्यवस्था के बारे में बात क्यों नहीं करते? निर्भया मामले में बीजेपी ने विपक्ष में रहते हुए तत्कालीन सरकार को हिला दिया था, लेकिन अब दो महिलाओं को नग्न कर घुमाया गया और वे घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं.

सामना में पीएम पर निशाना

मणिपुर हिंसा को लेकर उद्धव गुट की शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जबरदस्त निशाना साधा है. प्रधानमंत्री की 'चुप्पी' को लेकर सामना में सवाल करते हुए लिखा गया है कि कश्मीर फाइल्स की तरह ही क्या अब बीजेपी मणिपुर फाइल्स बनाकर देखेगी? इसमें आगे कहा गया है कि मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने वाले वीडियो पर पीएम मोदी ने जो थोड़ा बहुत भी बोला वो मूल मुद्दे को भटकाने वाला है.

यह भी पढ़ें

मणिपुर वायरल वीडियो: देश के 'बेस्ट पुलिस स्टेशन' से महज एक किमी दूरी पर होती रही महिलाओं से बर्बरता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget