एक्सप्लोरर

Manipur Viral Video: देश के 'बेस्ट पुलिस स्टेशन' से महज एक किमी दूरी पर होती रही महिलाओं से बर्बरता

Manipur Violence: मणिपुर में महिलाओं के साथ बर्बरता के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. वायरल वीडियो मामले में ये पांचवी गिरफ्तारी है.

Manipur Horror: मणिपुर में दो महिलाओं के साथ हुई दरिंदगी की घटना सामने आने के बाद पूरे देश में गुस्सा है. इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना के वीडियो ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है. 26 सेकंड के वीडियो में भीड़ दो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाते दिखाते दिख रही है. अब इस मामले में हैरान करने वाली जानकारी सामने आई है कि जिस जगह पर महिलाओं के साथ दरिंदगी की घटना हुई वो जगह देश के 'बेस्ट पुलिस स्टेशन' से महज एक किलोमीटर की दूरी पर है.

इंडिया टुडे ने अपनी एक रिपोर्ट में वायरल वीडियो की जांच के हवाले से दावा किया है कि जिस जगह पर महिलाओं के साथ यौन हिंसा की भयावह घटना हुई, वो नांगपोक सेकमई पुलिस स्टेशन से महज एक किमी दूरी पर स्थित है. जांच में वीडियो की फ्रेम दर फ्रेम जांच की गई और इसमें सेटेलाइट इमेजरी की भी मदद ली गई. 

नांगपोक सेकमई को चुना गया था बेस्ट पुलिस स्टेशन

भारत सरकार हर साल विभिन्न मानकों के आधार पर देश में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस थानों का डेटा जारी करती है. इंडिया टुडे ने केंद्रीय गृह मंत्रालय की रिपोर्ट के हवाले से बताया है कि साल 2020 में नांगपोक सेकमई पुलिस स्टेशन को देश का बेस्ट पुलिस स्टेशन का खिताब दिया गया था. इस चयन के लिए महिलाओं और कमजोर वर्गों के खिलाफ अपराधों के मामले में पुलिस की सक्रियता को आधार बनाया गया था.

क्या था मामला?

मणिपुर में हिंसा भड़कने के एक दिन बाद 4 मई को महिलाओं के साथ क्रूरती की घटना हुई थी, लेकिन 19 जुलाई को देश भर की मीडिया में चर्चा का विषय बनी, जब इससे जुड़ा वीडियो सामने आया. महिलाओं के साथ क्रूरता के वीडियो को जिसने भी देखा वो दहल गया. हैरान करने वाली बात थी कि 18 मई को ही इस मामले में जीरो एफआईआर दर्ज हुई थी और 21 जून को इसे उचित थाने में ट्रांसफर कर दिया गया था, लेकिन घटना के दो महीने बाद तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया था.

वीडियो वायरल होने के बाद जब पूरे देश में इस घटना की गूंज सुनाई देने लगी तो 20 जुलाई को पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया. 22 जुलाई को एक और आरोपी गिरफ्तार किया गया. मामले में प्रधानमंत्री ने भी बयान दिया और इसे देश के लिए शर्मसार करने वाला बताया. पीएम मोदी ने कहा मणिपुर के बेटियों के साथ जो हुआ, उसे माफ नहीं किया जा सकता. 

यह भी पढ़ें

Manipur Violence: मणिपुर में दो महिलाओं से बर्बरता मामले में पकड़ा गया एक और आरोपी, अब तक पांच गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-Israel Attack Iran: ईरान-अमेरिका की जंग में भारत का हो गया बड़ा नुकसान! खाड़ी जा रहे 1000 कंटेनर पोर्ट पर फंसे
ईरान-अमेरिका की जंग में भारत का हो गया बड़ा नुकसान! खाड़ी जा रहे 1000 कंटेनर पोर्ट पर फंसे
तेलंगाना के नलगोंडा में दर्दनाक हादसा, भीड़ की धक्का-मुक्की से आग में गिरकर घायल हुए श्रद्धालु, मंदिर कमेटी पर केस दर्ज
तेलंगाना के नलगोंडा में दर्दनाक हादसा, भीड़ की धक्का-मुक्की से आग में गिरकर घायल हुए श्रद्धालु
तमिलनाडु में फिर साथ चुनाव लड़ेंगे DMK-कांग्रेस, फॉर्मूला तय, किसे-कितनी मिलेंगी सीटें?
तमिलनाडु में फिर साथ चुनाव लड़ेंगे DMK-कांग्रेस, फॉर्मूला तय, किसे-कितनी मिलेंगी सीटें?
तेलंगाना के संगारेड्डी NH65 पर चलती कार में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला
तेलंगाना के संगारेड्डी NH65 पर चलती कार में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Military Strike: भारत से लौट रहे ईरानी वॉरशिप को अमेरिका ने डुबोया, 87 लोगों की मौत, सबमरीन से लगाया निशाना
भारत से लौट रहे ईरानी वॉरशिप को अमेरिका ने डुबोया, 87 लोगों की मौत, सबमरीन से लगाया निशाना
UP Weather: यूपी में तीखे हुए गर्मी के तेवर, बांदा में 35 डिग्री के पार पहुंचा पारा, अब और बढ़ेगा तापमान
यूपी में तीखे हुए गर्मी के तेवर, बांदा में 35 डिग्री के पार पहुंचा पारा, अब और बढ़ेगा तापमान
US-Israel Attack Iran: ईरान-अमेरिका की जंग में भारत का हो गया बड़ा नुकसान! खाड़ी जा रहे 1000 कंटेनर पोर्ट पर फंसे
ईरान-अमेरिका की जंग में भारत का हो गया बड़ा नुकसान! खाड़ी जा रहे 1000 कंटेनर पोर्ट पर फंसे
फिन एलन ने जड़ा टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे तेज शतक, जानें टॉप-5 लिस्ट में कौन-कौन बल्लेबाज?
फिन एलन ने जड़ा टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे तेज शतक, जानें टॉप-5 लिस्ट में कौन-कौन बल्लेबाज?
100 करोड़ ओपनिंग के असली किंग हैं प्रभास, ये 6 फिल्में हैं सबूत, स्पिरिट बॉक्स ऑफिस पर क्या करेगी धमाल?
100 करोड़ ओपनिंग के असली किंग हैं प्रभास, ये 6 फिल्में हैं सबूत, स्पिरिट बॉक्स ऑफिस पर क्या करेगी धमाल?
US Israel Iran Strike: इधर जंग उधर भारत को 95 लाख बैरल तेल भेजने को तैयार रूस, जानें कितने दिन का बचा है इंडिया के पास स्टॉक
इधर जंग उधर भारत को 95 लाख बैरल तेल भेजने को तैयार रूस, जानें कितने दिन का बचा है इंडिया के पास स्टॉक
MacBook Neo: आईफोन वाले प्रोसेसर के साथ ऐप्पल का सबसे सस्ता लैपटॉप हुआ लॉन्च, कीमत जानकर चौंक जाएंगे
MacBook Neo: आईफोन वाले प्रोसेसर के साथ ऐप्पल का सबसे सस्ता लैपटॉप हुआ लॉन्च, कीमत जानकर चौंक जाएंगे
वो अय्याश राजा जिसकी थीं 360 रानियां और 83 बच्चे, हर रात सोने के लिए तय करता था नए नियम
वो अय्याश राजा जिसकी थीं 360 रानियां और 83 बच्चे, हर रात सोने के लिए तय करता था नए नियम
Embed widget