एक्सप्लोरर

Manipur Violence: ‘पीएम में अगर हिम्मत है तो...’ मणिपुर हिंसा को लेकर कांग्रेस ने फिर कसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज

Congress On Manipur Violence: मणिपुर हिंसा को लेकर विपक्षी दलों का गठबंधन इंडिया राज्य के दौरे पर है. कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी राज्य का दौरा करने के लिए कहा है.

Congress Targeted PM Modi: मणिपुर हिंसा को लेकर लगातार गतिरोध देखने को मिल रहा है. संसद के दोनों सदनों से लेकर सड़क तक लोग विरोध कर रहे हैं. विपक्षी गठबंधन इंडिया (I.N.D.I.A) का एक प्रतिनिधिमंडल राज्य के दौरे पर और राज्यपाल को शांति का ज्ञापन सौंप दिया. इसी क्रम में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने पीएम नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है.

उन्होंने कहा, “पीएम को मणिपुर जाना चाहिए. पीएम में हिम्मत है तो मणिपुर जाएं.” इसके अलावा पवन खेड़ा ने महंगाई, और राजस्थान चुनाव को लेकर सत्ताधारी पार्टी बीजेपी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बीजेपी को लाल टमाटर और लाल सिलेंडर पर जवाब देना चाहिए.

साथ ही उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार दोबारा आने से कोई नहीं रोक सकता. जेपी नड्डा जिस जगह जाकर चुनाव जीतने का दावा करते उस राज्य में बीजेपी हारती है.

मणिपुर पर घमासान जारी

मणिपुर में तीन मई को मैतेई और कुकी समुदाय के बीच हिंसा पर लगातार घमासान हो रहा है. घटना में अब तक 160 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है. मणिपुर में जमीनी हकीकत का पता लगाने के लिए विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (INDIA) के 21 सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल दो दिवसीय दौरे पर है. इन सांसदों ने कई राहत शिविरों का दौरा किया और राज्यपाल से भी मुलाकात की.

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि हमने चुराचांदपुर में दो, इंफाल में एक और मोइरांग में एक राहत शिविर का दौरा किया. हर कोई शांति चाहता है, हर कोई फिर से सामान्य जिंदगी चाहता है. महिलाएं आज अपनी आपबीती सुनाकर रो पड़ीं. अब हम अपनी दूसरी टीम से मिलेंगे और अपने अनुभव साझा करेंगे और कल हम राज्यपाल से मिलेंगे. हम लोगों के डर और अपेक्षाओं को समझने के लिए मणिपुर आए हैं और हम इसे संसद में प्रतिबिंबित करेंगे.

वहीं, कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि मणिपुर के लोग चाहते हैं कि वे शांति से जिंदगी गुजारें. केंद्र और राज्य सरकार को जल्द से जल्द ठोस कदम उठाना चाहिए. हजारों की संख्या में लोगों को अपने घर से दूर यहां रहना पड़ रहा है. मणिपुर के मुख्यमंत्री को सबके साथ मिलकर बात करना जरूरी है. यहां लोगों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

ये भी पढ़ें: Manipur Violence: 'अविश्वास प्रस्ताव को स्वीकार करे केंद्र', मणिपुर की राज्यपाल से मुलाकात कर बोली कांग्रेस- सरकार पर बनाएंगे दबाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
Mahadev Online Scam: महादेव ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार, भारत लाने की तेज हुई तैयारी
महादेव ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार, भारत लाने की तेज हुई तैयारी
Women Reservation Bill: अखिलेश यादव के बदले सुर से बढ़ीं मोदी सरकार की उम्मीदें! क्या इस बार पास होगा महिला आरक्षण बिल?
अखिलेश यादव के बदले सुर से बढ़ीं मोदी सरकार की उम्मीदें! क्या इस बार पास होगा महिला आरक्षण बिल?

वीडियोज

Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
Embed widget