एक्सप्लोरर

Manipur Violence: हिंसा के बाद इन 10 विधायकों की मांग को मणिपुर के सीएम ने किया खारिज, जानें- क्या है वजह

Manipur Violence: मणिपुर में कुकी-चिन-मिजो-जोमी समूह से ताल्लुक रखने वाले 10 विधायकों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा था. जिसमें कुछ जिलों में अलग प्रशासनिक अधिकार देने की बात कही गई थी.

Manipur News: मणिपुर (Manipur) के सीएम एन बीरेन सिंह (N Biren Singh) ने 10 आदिवासी विधायकों की कुकी बहुल जिलों को अलग प्रशासनिक अधिकार देने की मांग को खारिज कर दिया है. इन 10 आदिवासी विधायकों में से बीजेपी के सात विधायक हैं तो वहीं कुकी पीपुल्स अलायंस के दो विधायक हैं. इसके अलावा एक निर्दलीय विधायक का नाम भी शामिल है. सीएम एन बीरेन सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की.

दरअसल, मणिपुर में कुकी-चिन-मिजो-जोमी ग्रुप से ताल्लुक रखने वाले 10 विधायकों ने इसको लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेटर लिखा था और साथ ही मणिपुर से अलग इन जिलों को पृथक प्रशासनिक अधिकार देने की मांग की गई थी. 10 आदिवासी विधायकों की मांग को खारिज करते हुए सीएम एन बीरेन सिंह ने कहा कि राज्य की अखंडता को कोई खतरा नहीं है. 

10 आदिवासी विधायकों ने की थी ये मांग
मैतई और कुकी समुदाय के बीच हुई हिंसा के बाद 10 आदिवासी विधायकों ने मणिपुर के कुकी बहुल जिलों को अलग प्रशासनिक अधिकार देने की बात कही है. बताया जा रहा है कि सीएम एन बीरेन सिंह ने मीटिंग में अमित शाह को 10 आदिवासी विधायकों की मांगों से अवगत कराया.

यह बैठक ऐसे समय हुई जब कुछ दिन पहले ही मणिपुर में बड़े पैमाने पर हिंसा हुई थी जिसमें 60 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी. बैठक में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा भी मौजूद रहे. 

नहीं प्रभावित होगी राज्य की अखंडता- सीएम

इस दौरान मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने यह भी कहा कि उनकी सरकार की प्राथमिकता राज्य में शांति और सामान्य स्थिति बहाल करना है. उन्होंने कहा कि ऐसी कोई स्थिति राज्य की अखंडता को प्रभावित या परिवर्तित नहीं करेगी.

इसके साथ ही सीएम ने लोगों से अपील की कि अफवाहों पर विश्वास न करें. हिंसक संघर्ष के बाद मणिपुर से 5,800 से अधिक लोग मिजोरम भाग गए हैं और उन्होंने पड़ोसी राज्य के विभिन्न जिलों में शरण ली है.  

यह भी पढ़ें:-

Rajasthan Politics: सचिन पायलट को मिला गहलोत सरकार के मंत्री का साथ! अपनी ही सरकार पर लगाए गंभीर आरोप 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर की एक और रील
'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर की एक और रील
अभिजीत दीपके ने PM मोदी के सामने रखी बड़ी डिमांड, बोले- 'Gen Z के लिए आप...'
अभिजीत दीपके ने PM मोदी के सामने रखी बड़ी डिमांड, बोले- 'डर हो गया है खत्म'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
अयोध्या सीट पर 1967 से 2022 तक किस पार्टी का रहा दबदबा, पढ़िए इतिहास
अयोध्या सीट पर 1967 से 2022 तक किस पार्टी का रहा दबदबा, पढ़िए इतिहास
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
Embed widget