एक्सप्लोरर

Manipur Violence: 2 छात्रों के शव की तस्वीर वायरल होने से मणिपुर में तनाव और बढ़ा, जांच के लिए पहुंची CBI की टीम

Manipur Violence: जुलाई में लापता हुए दो युवकों के अपहरण और हत्या के बाद मणिपुर की राजधानी इंफाल में तनाव जारी है. इस बीच हत्यारों को गिरफ्तारी के लिए इंफाल में एक रैली निकाली गई.

Manipur Clash: मणिपुर में दो छात्रों के अपहरण और हत्या की जांच के लिए सीबीआई की टीम बुधवार (27 सितंबर) को विशेष उड़ान से इंफाल पहुंची है. इस टीम का नेतृत्व एजेंसी के विशेष निदेशक अजय भटनागर कर रहे हैं.
 
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, इससे पहले मणिपुर के इंफाल में सीएम सचिवालय से लगभग 200 मीटर दूर मोइरंगखोम में पथराव कर रही भीड़ को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षा बलों ने बुधवार को आंसू गैस के गोले दागे. इस घटना में कई छात्र घायल हो गए.
 
छात्र जुलाई में लापता हुए दो युवकों के अपहरण और हत्या के विरोध में आयोजित की गई एक रैली में भाग ले रहे थे. लापता युवकों की तस्वीरें हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं. अधिकारियों ने बताया कि छात्र 'वी वॉन्ट जस्टिस' के नारे लगाते हुए मुख्यमंत्री बीरेन एन सिंह के बंगले की ओर बढ़ रहे थे.
 
हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग 
वहीं,  रैली का नेतृत्व कर रहे छात्र नेता लान्थेंगबा ने मीडिया से बात करते हुए दोनों युवकों हत्या करने वालों को गिरफ्तार करने की मांग की. उन्होंने कहा, "हम मांग करते हैं कि दोनों युवकों के हत्यारों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया जाए और उनके अंतिम संस्कार के लिए उनके शव बरामद किए जाएं." 
 
छात्र नेता ने कहा, "हम अपनी शिकायतों को लेकर मुख्यमंत्री से मिलना चाहते हैं. हमारे दोस्तों और साथियों की बेरहमी से हत्या की जा रही है. ऐसे हालात में हम अपनी पढ़ाई कैसे जारी रख सकते हैं."
 
छात्रों ने किया पथराव
अधिकारियों ने कहा कि पुलिस ने छात्रों का रोष कम करने के लिए ऐलान किया कि वह छात्र प्रतिनिधियों को मुख्यमंत्री और राज्यपाल दोनों से मिलने की अनुमति देने की व्यवस्था कर रही है. इस बीच कुछ छात्रों ने पथराव शुरू कर दिया और हालात अचानक खराब हो गए.
 
आरएएफ और स्थानीय लोगों में झड़प
इसके बाद सुरक्षाकर्मी हरकत में आए और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए उन्होंने कई राउंड आंसू गैस के गोले दाग दिए. इससे पहले मंगलवार (26 सितंबर) को आरएएफ कर्मियों और स्थानीय लोगों के बीच झड़प हो गई थी. इसमें 45 लोग जख्मी हो गए थे. घायलों में बड़ी संख्या छात्रों की है.
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाबरी विध्वंस के बाद बांग्लादेश में क्या हुआ? 'लज्जा' पर क्यों भड़कते हैं कट्टरपंथी
बाबरी विध्वंस के बाद बांग्लादेश में क्या हुआ? 'लज्जा' पर क्यों भड़कते हैं कट्टरपंथी
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
कभी एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, मुंबई में 5 लोगों के साथ एक कमरे में रहती थीं 'सिमर'
कभी एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, मुंबई में 5 लोगों के साथ एक कमरे में रहती थीं 'सिमर'
यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?
यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज भी जमकर बरसेंगे बदरा, इन जिलों में अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज भी जमकर बरसेंगे बदरा, इन जिलों में अलर्ट
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget