एक्सप्लोरर

Manipur Violence: मणिपुर के इंफाल में फिर भड़की हिंसा, सेना ने संभाला मोर्चा

Manipur News: मणिपुर के इंफाल में फिर से हिंसा भड़कने के बाद सेना बुलाई गई है. अधिकारियों ने कहा कि 3 संदिग्धों को पकड़ा गया और स्थिति शांतिपूर्ण है. 

Manipur Violence Update: मणिपुर के इंफाल (Imphal) में सोमवार (22 मई) को फिर से हिंसा भड़कने के बाद सेना (Indian Army) बुलाई गई है. इंफाल के न्यू लेमबुलेन इलाके में शरारती तत्वों ने खाली मकानों में आग लगाई थी. मौके पर सुरक्षाकर्मी मौजूद हैं. सेना ने कहा कि इंफाल के बाहरी इलाके में आज सुबह संभावित संघर्ष के इनपुट के जवाब में, सेना और असम राइफल्स की टुकड़ी को वहां भेजा गया. सेना की ओर से कहा गया कि 3 संदिग्धों को पकड़ा गया और 2 हथियार बरामद किए गए हैं. स्थिति शांतिपूर्ण है.

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा कि इंफाल में कल रात एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई, जिसमें दो लोग घायल हो गए. पुलिस ने अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है और सिंगल बैरल बंदूकें बरामद की हैं. मैं राज्य के लोगों से अपील करता हूं कि सरकार पर भरोसा रखें. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी स्थिति की निगरानी कर रहे हैं. सेना के साथ-साथ राज्य सुरक्षाबल और पैरामेडिकल बलों को तैनात किया गया है. 

70 से ज्यादा लोगों की मौत, हजारों ने छोड़े अपने घर 

गौरतलब है कि अनुसूचित जनजाति (एसटी) के दर्जे की मैतेई समुदाय की मांग के विरोध में तीन मई को मणिपुर में जनजातीय एकता मार्च के दौरान हिंसा भड़क गई थी. हिंसा शुरू होने के बाद से मैतेई और कुकी समुदायों के बीच हुई झड़पों में 70 से अधिक लोगों की जान चली गई है. 

राज्य में इंटरनेट सेवाएं भी निलंबित की गई थीं. हिंसा के दौरान करोड़ों की संपत्ति को आग लगा दी गई और हजारों लोगों को अपना घर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा. जो अब सरकार की ओर से लगाए गए राहत शिविरों में रह रहे हैं. कुकी समुदाय का आरोप है कि मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के नेतृत्व वाली राज्य सरकार उन्हें जंगलों और पहाड़ियों में उनके घरों से हटाने के उद्देश्य से निशाना बना रही है. 

सेना और अर्द्धसैनिक बल को किया तैनात

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया था और दोनों समुदायों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की थी. मणिपुर में मैतेई समुदाय की आबादी लगभग 53 प्रतिशत है और ये ज्यादातर इंफाल घाटी में रहते हैं. जनजातीय समुदायों-नगा और कुकी समेत अन्य की आबादी करीब 40 प्रतिशत है और वे पहाड़ी जिलों में निवास करते हैं. पूर्वोत्तर राज्य में हालात काबू में करने के लिए सेना और अर्द्धसैनिक बलों के करीब 10,000 कर्मियों को तैनात करना पड़ा था. 

ये भी पढ़ें- 

Lok Sabha Election: मल्लिकार्जुन खरगे के घर हुई नीतीश कुमार और राहुल गांधी की बैठक, विपक्षी एकजुटता पर बनी ये रणनीति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget