एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election: मल्लिकार्जुन खरगे के घर हुई नीतीश कुमार और राहुल गांधी की बैठक, विपक्षी एकजुटता पर बनी ये रणनीति

Opposition Unity: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पिछले कुछ महीनों से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और नीतीश कुमार विपक्षी एकजुटता का प्रयास कर रहे हैं.

Lok Sabha Election 2024: आगामी लोकसभा चुनाव से पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने विपक्षी दलों को एकजुट करने के प्रयास तेज कर दिए हैं. नीतीश कुमार सोमवार (22 मई) को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) के आवास पर पहुंचे. जहां अहम बैठक हुई. इस बैठक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi), केसी वेणुगोपाल, जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह और बिहार सरकार में मंत्री संजय झा भी मौजूद रहे.

मिली जानकारी के मुताबिक तेजस्वी यादव खराब तबीयत की वजह से बैठक में नहीं आ पाए. बैठक के बाद केसी वेणुगोपाल और ललन सिंह ने कहा कि आज हमारी बैठक में विपक्षी एकता के बारे में जो सहमति बनी हुई थी, उसपर विस्तार से चर्चा हुई. विपक्षी एकता के लिए सभी दलों की एक बैठक होगी, जिसके लिए जगह, समय और तिथी अगले 2-3 दिन में तय हो जाएगी. ज्यादातर विपक्षी नेताओं को आमंत्रित किया जाएगा. 

"लोकतंत्र की मजबूती ही हमारा संदेश"

इस बैठक के बाद मल्लिकार्जुन खरगे ने ट्वीट किया कि अब एकजुट होगा देश, लोकतंत्र की मजबूती ही हमारा संदेश है. राहुल गांधी और हमने आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ वर्तमान राजनैतिक स्थिति पर चर्चा कर, देश को एक नई दिशा देने की प्रकिया को आगे बढ़ाया. 

कर्नाटक में एक मंच पर साथ आए थे कई विपक्षी दल

इससे पहले शनिवार को कर्नाटक में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भी विपक्ष के 18 दलों के नेता एक मंच पर नजर आए थे और विपक्षी एकजुटता का संदेश देने का प्रयास किया गया था. इस समारोह में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जेडीयू के अध्यक्ष ललन सिंह, बिहार के उप मुख्यमंत्री एवं राजद नेता तेजस्वी यादव भी पहुंचे थे. 

विपक्षी एकजुटता का कर रहे प्रयास

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और नीतीश कुमार लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पिछले कुछ महीनों से विपक्षी एकजुटता का प्रयास कर रहे हैं. इस प्रयास के तहत खरगे कई विपक्षी नेताओं से बात और मुलाकात कर चुके हैं. दूसरी तरफ नीतीश कुमार भी कई विपक्षी नेताओं से मुलाकात कर एक मंच पर आने की सलाह दे चुके हैं. आने वाले दिनों में बिहार की राजधानी पटना में विपक्ष के प्रमुख नेताओं की एक बैठक हो सकती है.  

रविवार को सीएम केजरीवाल से की थी मुलाकात

नीतीश कुमार ने पिछले महीने भी दिल्ली में मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से मुलाकात की थी. तब तेजस्वी यादव भी उनके साथ मौजूद थे. इसके अलावा बीते दिन यानी रविवार (21 मई) को नीतीश कुमार ने दिल्ली में आप के राष्ट्रीय संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर उनसे मुलाकात की थी. नीतीश कुमार ने कहा था कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली में अच्छा काम कर रहे हैं और ये आश्चर्यजनक है कि उनकी सरकार को काम करने से रोका जा रहा है. इसलिए, हम कह रहे हैं कि देश में सभी विपक्षी दलों को एक साथ आना चाहिए.

ये भी पढ़ें- 

Lawrence Bishnoi Case: 'सलमान खान से लेकर...', ये 10 लोग हैं गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के निशाने पर, पढ़ें कबूलनामा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पूर्व जज यशवंत वर्मा के खिलाफ सभी आरोप साबित, कमेटी ने लोकसभा में पेश की रिपोर्ट
पूर्व जज यशवंत वर्मा के खिलाफ सभी आरोप साबित, कमेटी ने लोकसभा में पेश की रिपोर्ट
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित

वीडियोज

Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Embed widget