एक्सप्लोरर

'कुकी और मैतेई समुदायों को गृह मंत्री अमित शाह से मिलकर खत्म करने चाहिए मतभेद': पूर्व बीजेपी नेता कैकू

Manipur Violence: बीते दिनों राजकुमार सोमेंद्र उर्फ कैकू ने बीजेपी की सदस्यता छोड़ी थी. उन्होंने कहा कि राज्य में काम के आभाव में छोटे कलाकारों की हालत दयनीय है.

Manipur Violence News: मणिपुर हिंसा के लेकर वहां के मशहूर अभिनेता राजकुमार सोमेंद्र उर्फ ‘कैकू' ने बयान दिया है. उन्होंने कहा कि कुकी और मैतेई समुदायों को मतभेद दूर करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ एक संयुक्त बैठक करनी चाहिए.

मणिपुर के अभिनेता राजकुमार सोमेंद्र ने हाल ही में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सदस्यता छोड़ी है. उन्होंने कहा कि मणिपुर में जारी हिंसा के कारण बहुत से लोग बेघर हो गए हैं और कई लोगों ने अपना रोजगार खो दिया है.

गृह मंत्री से बैठक करने की बात कही

अभिनेता और पूर्व बीजेपी नेता राजकुमार सोमेंद्र ने कहा, ''अब समय आ गया है कि शांति स्थापित करने के लिए उचित कदम उठाए जाएं. संघर्षरत दोनों समुदायों के प्रतिनिधियों को एकसाथ आना चाहिए और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलना चाहिए और सभी बिंदुओं पर चर्चा कर मतभेदों को हल करना चाहिए.'' 

छोटे कालाकारों की हालत दयनीय

पिछले पांच महीने से मणिपुर में जारी हिंसा के कारण 175 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. इस हिंसा के कारण हजारों लोग बेघर हो गए हैं जो अस्थायी शरणार्थी शिविरों में रहने के लिए मजबूर हैं.

अभिनेता ने कहा, "काम के अभाव में राज्य के छोटे कलाकारों की हालत दयनीय हो गई है. कलाकारों के पास कोई काम नहीं है और उनके लिए अपने परिवार का भरण-पोषण करना लगभग असंभव हो गया है. वास्तव में, राज्य में आम लोगों की स्थिति बेहद कठिन हो गई है."

अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं पर राजकुमार ने कहा कि उन्होंने अभी इस बारे में नहीं सोचा है. उन्होंने कहा, ‘‘पहले पूरे राज्य में शांति कायम होने दें. एक बार शांति स्थापित हो जाए तो मैं अपने राजनीतिक भविष्य के बारे में सोचूंगा. फिलहाल सबसे महत्वपूर्ण चीज इस हिंसा को खत्म करना है.’’

ये भी पढ़ें: 'शरद पवार ने बनाई NCP तो उनके पास ही रहना चाहिए पार्टी सिंबल', अजित पवार से सियासी खींचतान पर और क्या बोलीं सुप्रिया सुले?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर पर अमेरिका के रुख में बड़ा बदलाव, जानें पहले US क्या रखता था सोच?
जम्मू-कश्मीर पर अमेरिका के रुख में बड़ा बदलाव, जानें पहले US क्या रखता था सोच?
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
‘क्या अमित शाह अब पटेल से भी बड़े हो गए...’, वंदे मातरम विवाद पर भड़के खेड़ा
‘क्या अमित शाह अब पटेल से भी बड़े हो गए...’, वंदे मातरम विवाद पर भड़के खेड़ा
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget