एक्सप्लोरर

मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव! मैतेई नेता की गिरफ्तारी के बाद 10 दिन बंद का ऐलान

Manipur Shutdown: सीबीआई ने कहा कि उसने 2023 में मणिपुर हिंसा से संबंधित अलग-अलग आपराधिक गतिविधियों में कथित संलिप्तता के लिए इंफाल हवाई अड्डे पर अरम्बाई टेंगोल के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है.

Manipur Tension: मणिपुर में एक बार फिर तनाव बढ़ गया है. केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई), गुवाहाटी की एंटी करप्शन ब्रांच (एसीबी) ने रविवार (08 जून, 2025) को मैतेई ग्रुप अरम्बाई तेंगोल के मेम्बर असीम कानन की गिरफ्तारी के बाद घाटी के जिलों में टेंशन बढ़ गई.

प्रेस रिलीज में सीबीआई ने कहा, "कानन को 2023 मणिपुर हिंसा से जुड़ी अलग-अलग आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में रविवार को इम्फाल हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया. उसके परिवार को गिरफ्तारी की सूचना दे दी गई है." बयान में यह भी कहा गया है कि सीबीआई सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार मणिपुर हिंसा से संबंधित मामलों की जांच कर रही है. इसमें कहा गया है, "मौजूदा कानून-व्यवस्था की स्थिति के कारण, इन मामलों की सुनवाई मणिपुर से गुवाहाटी ट्रांसफर कर दी गई है."

अदालत के सामने होगी कानन की पेशी

सीबीआई ने आगे पुष्टि की कि कानन को गुवाहाटी ले जाया गया है और पुलिस रिमांड के लिए उसे अदालत के सामने पेश किया जाएगा. मामले से परिचित पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, कानन को चार अन्य अरम्बाई टेंगोल सदस्यों के साथ शनिवार को इम्फाल से गिरफ्तार किया गया. हालांकि, सीबीआई के आधिकारिक बयान में केवल कानन की गिरफ्तारी की पुष्टि की गई.

इम्फाल में शुरू हुए विरोध प्रदर्शन

इस बीच, इम्फाल शहर में हिंसक विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए. सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने जलते हुए टायर, लकड़ी के तख्त और अन्य मलबे का इस्तेमाल करके प्रमुख सड़कों को अवरुद्ध कर दिया. सुरक्षा बलों ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले, नकली बम और लाइव राउंड फायर किए. अराजकता के बीच, एक 13 साल के लड़के को आंसू गैस के गोले के विस्फोट से उसके पैर में गंभीर चोटें आईं. उसे पास के अस्पताल में ले जाया गया.

शनिवार शाम से रविवार शाम 5.30 बजे तक कम से कम 11 लोगों के घायल होने की सूचना मिली और शाम को स्थिति लगातार बिगड़ती गई. इम्फाल के प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है, जिसमें इम्फाल पूर्व में पैलेस कंपाउंड और इम्फाल पश्चिम में केशमपट ब्रिज, मोइरंगखोम और इम्फाल हवाई अड्डे तक फैली टिडिम रोड शामिल हैं. राज्य ने घाटी के सभी जिलों में इंटरनेट बंद कर दिया है.

अरामबाई टेंगोल ने किया बंद का ऐलान

अरामबाई टेंगोल ने गिरफ्तार लोगों की बिना शर्त रिहाई की मांग करते हुए 10 दिनों के राज्यव्यापी बंद की घोषणा की. इसके अलावा, इंफाल पूर्व के खुरई के एक महिला समूह ने कड़ी चेतावनी जारी करते हुए मांग की कि राज्य से बाहर मौजूद सभी विधायक 10 जून को शाम 6 बजे तक इम्फाल लौट आएं और एक नई लोकप्रिय सरकार बनाएं. ग्रुप ने घोषणा की कि जो भी विधायक समय सीमा तक वापस नहीं लौटेगा, उसे राज्य में फिर से आने की इजाजत नहीं दी जाएगी.

ये भी पढ़ें: मेइती नेता की गिरफ्तारी से मणिपुर में बिगड़े हालत, प्रदर्शनकारियों ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस से भिड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget