एक्सप्लोरर

मणिपुर: मुख्यमंत्री बिरेन सिंह ने कहा, 'वापस नहीं होगा 7 नए जिलों के गठन का फैसला'

इम्फाल: मणिपुर में युनाइटेड नगा काउंसिल (यूएनसी) द्वारा सात नए जिलों का गठन वापस लिए जाने की मांग पर मुख्यमंत्री एन. बिरेन सिंह ने रविवार को कहा कि सरकार नए जिले गठिन करने का फैसला वापस लेने पर विचार नहीं कर रही.

विवादित मुद्दे को लेकर सोमवार को होने वाली बैठक रद्द

इस बीच केंद्र और राज्य सरकारों के प्रतिनिधियों और यूएनसी के बीच इस विवादित मुद्दे को लेकर सोमवार को होने वाली बैठक रद्द कर दी गई है. आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को बताया कि केंद्र सरकार के प्रतिनिधि 'अपरिहार्य परिस्थितियों' के चलते इस बैठक में हिस्सा नहीं ले सकते, जिसकी वजह से यह बैठक रद्द कर दी गई.

राज्य में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने 2016 में सात नए जिलों का गठन किया था, जबकि मणिपुर में पहले से ही नौ जिले थे. नगा समुदाय का दावा है कि पूर्वजों द्वारा छोड़े गए नगा इलाकों में से ही छांटकर ये सात नए जिले गठित किए गए हैं.

सरकार ने हालांकि आरोपों को खारिज किया है और कहा है कि कोई भी भूमि किसी खास समुदाय से जुड़ी हुई नहीं है और बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था और समान विकास सुनिश्चित करने के लिए नए जिले गठित किए गए हैं.

यूएनसी ने किया था अनिश्चितकालीन आर्थिक नाकेबंदी का आह्वान

नए जिलों के गठन के विरोध में यूएनसी ने अनिश्चितकालीन आर्थिक नाकेबंदी का आह्वान किया था, जो चार महीने तक चला. बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार बनने के बाद इस आर्थिक नाकेबंदी को हटा लिया गया था.

जेल से रिहा किए जाने के तत्काल बाद यूएनसी के अध्यक्ष गाइदोन कामेई ने कहा था, "नए जिलों के गठन का फैसला वापस करवाना हमारे एजेंडा में सबसे ऊपर है. अगर ऐसा नहीं किया गया तो हम अगले आंदोलन के लिए जनता के पास जाएंगे."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget